आप एक ही जगह पर भारत समेत अमेरिका, रूस, जापान या पाकिस्तान जैसे दुनिया के किसी भी देशों के लाइव टीवी चैनल देख सकते हैं।
Photo Credit: Unsplash/Jonas Leupe
ऑनलाइन लाइव टीवी चैनल देखे जा सकते हैं।
आप एक ही जगह पर भारत समेत अमेरिका, रूस, जापान या पाकिस्तान जैसे दुनिया के किसी भी देशों के लाइव टीवी चैनल देख सकते हैं। जी हां इसके लिए आपको अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स या ऐप्स पर जाने की जरूरत नहीं होगी। आज हम आपको एक ऐसे प्लेटफॉर्म के बारे में बता रहे हैं, जिससे आप अपने स्मार्टफोन या लैपटॉप पर सिर्फ एक ही क्लिक में आसानी से दुनिया के किसी भी देश के स्पोर्ट्स, न्यूज, कार्टून या मनोरंजन के लाइव टीवी चैनल देख सकते हैं। सबसे खास बात यह है कि यहां लाइव टीवी देखना बिलकुल फ्री है। आइए दुनिया के लाइव टीवी चैनल फ्री में देखने के बारे में विस्तार से जानते हैं।
सबसे पहले आपको अपने स्मार्टफोन या लैपटॉप में गूगल पर जाकर TV Garden टाइप करके सर्च करना है, यहां पर ग्लोबल और स्थानीय लाइव टीवी चैनल फ्री में ऑनलाइन देखने की सुविधा मिलती है।
अब आपके सामने TV Garden की वेबसाइट खुल जाएगी, जिस पर क्लिक करने के बाद आपकी स्क्रीन पर नए विकल्प सामने नजर आएंगे।
TV Garden पर क्लिक करने के बाद आप ग्लोब के आइकन को मूव करके उस देश का चयन कर सकते हैं, जहां के लाइव टीवी चैनल आप देखना चाहते हैं। इसके अलावा आप साइड में दिए गए सर्च बार में सिलेक्ट कंट्री से भी अपनी पसंद के देश का चयन कर सकते हैं।
आप जिस देश के लाइव टीवी चैनल देखना चाहते हैं, उसका चयन करने के बाद आपको उस चैनल का चयन करना होगा, जिसका कंटेंट आप देखना चाहते हैं।
किसी भी चैनल के नाम के आगे उसकी भाषा के बारे में भी लिखा हुआ है, जिससे आप जिन भाषाओं का ज्ञान रखते हैं, उन्हें टीवी चैनल को देख पाएंगे।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज