शोएब अख्तर से लेकर आरजू काजमी तक भारत ने बैन किए 37 पाकिस्तानी Youtube चैनल

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आंतकी हमले के बाद भारत सरकार लगातार पाकिस्तान के खिलाफ कदम उठा रही है।

शोएब अख्तर से लेकर आरजू काजमी तक भारत ने बैन किए 37 पाकिस्तानी Youtube चैनल

Photo Credit: Youtube

भारत में कई पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल बैन हुए हैं।

ख़ास बातें
  • पहलगाम अटैक के बाद भारत सरकार लगातार पाकिस्तान के खिलाफ कदम उठा रही है।
  • भारत सरकार ने पाकिस्तानी यूट्यूबर्स पर शिकंजा कसा है।
  • शोएब अख्तर, आरजू काजमी से लेकर 37 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल बैन हो गए हैं।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आंतकी हमले के बाद भारत सरकार लगातार पाकिस्तान के खिलाफ कदम उठा रही है। अब सरकार ने पाकिस्तानी यूट्यूबर्स पर शिकंजा कसा है, क्योंकि पाकिस्तानी यूट्यूबर्स की वीडियो भारत में भी काफी देखा जाता है, जिसके चलते उन्हें बहुत फायदा होता है। अब वो भारत की जनता से व्यूज का लाभ नहीं ले पाएंगे। पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर, आरजू काजमी, सना अमजद से लेकर कई पाकिस्तानी न्यूज और स्पोर्ट्स चैनल को बैन कर दिया गया है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

कश्मीर के पहलगाम में 26 लोगों की हत्या कर दी गई थी और कई लोग घायल हुए थे, जिसमें अधिकतर पर्यटक, विदेशी नागरिक और स्थानीय लोग शामिल थे, जिसके बाद भारत सरकार ने पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों पर बैन लगाया है। पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों पर बैन लगाना भारत की रणनीति का हिस्सा है, क्योंकि देश आतंकवाद के प्रसार को रोकना चाहता है। इसके अलावा भारत ने पाकिस्तान के साथ सिंधु जल संधि को रद्द किया और पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा भी रद्द किए हैं, जिसके चलते उन्हें एक तय समय के भीतर भारत छोड़कर जाना होगा।


भारत में बैन हुए पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल


भारत में बैन हुए पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल की लिस्ट में शोएब अख्तर के (@ShoaibAkhtar100mph) से लेकर सवेरा पाशा (@SaweraPasha1), सीबीए-अर्सलान नसीर (@arsalancba), रिजवान हैदर (@RizwanHaider1), वासे हबीब (@WasayHabib), तनवीर सेज (@TanvirSays), आप का मोहसिन अली (@AapkaMohsinAli), बासित अली (@BasitAliShow), मुहम्मद फुरकान भट्टी (@Furqan.Bhatti), बीबीएन स्पोर्ट्स (@BBNSPORT), सना अमजद (@SanaAmjad), आरजू काजमी (@ArzooKazmi), कोट बिहाइंड (@CaughtBehindShow), स्पोर्ट्स सेंट्रल बाय डीआरएम (@SportsCentralOfficial), ए स्पोर्ट्स (@ASportspk), हसना मना है (@GeoHasnaManaHa), हाउ डज इट वॉर्क पॉडकास्ट(@hdiwpodcast),एआरवाई न्यूज (@ArynewsTvofficial), डॉन न्यूज (@dawnnewspakistan), बीओएल न्यूज (@BOLNewsofficial), SAMAA टीवी (@Samaatv), सामा स्पोर्ट्स (@SamaaSports), जियो न्यूज (@geonews), जियो सुपर (@GeoSuper), सैयद मुजम्मिल ऑफिशियल (@syedmuzammilofficial7067), मुजम्मिल स्पीक्स (@muzammilspeaks), पाकिस्तान रेफ्रेंस (@ThePakistanExperience), रफ्तारर स्पोर्ट्स (@raftarsports), उजैर क्रिकेट (@UzairCricket786), रफ्तार (@raftartv), रफ्तार नाउ (@RaftarNow), जीएनएन (@gnnhdofficial), उमर चीमा एक्सक्लूसिव (@UmarCheemaExclusive), अस्मा शिराजी (@AsmaShiraziofficial), मुनीब फारूक (@muneebfarooqofficial), सुनो न्यूज एचडी (@SUNONewsHD) और राजी नामा (@razinaama) शामिल हैं।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  2. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  3. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  4. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  5. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  6. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  7. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  8. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  9. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  10. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »