• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • सिर्फ 734 रुपये में Excitel TV IPTV प्लान लॉन्च, 21 OTT सर्विस और 550 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल

सिर्फ 734 रुपये में Excitel TV IPTV प्लान लॉन्च, 21 OTT सर्विस और 550 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल

Excitel TV Cable Cutter- WiFi +IPTV (Excitel TV) + OTT में 400 Mbps तक इंटरनेट स्पीड मिलती है।

सिर्फ 734 रुपये में Excitel TV IPTV प्लान लॉन्च, 21 OTT सर्विस और 550 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल

Photo Credit: Excitel

Excitel TV प्लान में 21 OTT सर्विस मिलती हैं।

ख़ास बातें
  • Excitel ने ग्राहकों के लिए Excitel TV नाम से IPTV सर्विस लॉन्च की हैं।
  • Excitel TV में 21 ओटीटी और 550 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल एक्सेस मिलता है।
  • Cable Cutter - WiFi+ OTT में 300 Mbps तक इंटरनेट स्पीड मिलती है।
विज्ञापन
भारत में Excitel ने दिल्ली-एनसीआर में अपने ग्राहकों के लिए Excitel TV नाम से IPTV सर्विस लॉन्च की हैं। Excitel TV मौजूदा फ्लैगशिप प्लान केबल कटर की एक एक्सटेंडेड पेशकश है। इसमें यूजर्स को 550 से ज्यादा प्रीमियम केबल टीवी और फ्री टू एयर चैनल तक एक्सेस मिलेगा, जिसमें स्टार प्लस एचडी, सोनी एंटरटेनमेंट टीवी एचडी, कलर्स एचडी, कलर्स रिश्ते, डिस्कवरी एचडी, स्पोर्ट्स 18 1 एचडी, एमटीवी एचडी और कार्टून नेटवर्क जैसे चैनल शामिल हैं।

होम एंटरटेनमेंट के लिए एक गेम-चेंजिंग एंटरटेनमेंट सॉल्युशन के तौर पर यह Disney+Hotstar, SonyLIV, ZEE5, SunNXT और Ahaa समेत लोकप्रिय ओटीटी प्लेटफॉर्म भी प्रदान करता है, जिसके साथ 400 Mbps तक हाई स्पीड इंटरनेट सर्विस शामिल है। Excitel TV मॉड्रन एंटरटेनमेंट लर्वस को सामान्य डीटीएच और केबल कनेक्शन के बिना इंटरनेट पर प्रीमियम कंटेट की सुविधा प्रदान करता है।

Cable Cutter- WiFi +IPTV (Excitel TV) + OTT

Cable Cutter- WiFi +IPTV (Excitel TV) + OTT में 400 Mbps तक इंटरनेट स्पीड मिलती है। इस प्लान में डिज्नी+हॉटस्टार, सोनी लिव, जी5 एएलटी बालाजी, सन नेक्स्ट और अहा टीवी आदि जैसी 21 OTT सर्विस मिलती है। इस प्लान में स्टारप्लस, सोनी टीवी, कलर्स, डिस्कवरी, एमटीवी और कार्टून नेटवर्क के साथ 300+ FTA चैनल्स समेत 27 प्रीमियम कैबल टीवी चैनल का एक्सेस मिलताs है। इस प्लान की कीमत 12 महीने के लिए 734 रुपये प्रति महीना है।

Cable Cutter - WiFi+ OTT

Cable Cutter - WiFi+ OTT में 300 Mbps तक इंटरनेट स्पीड मिलती है। इस प्लान में डिज्नी+हॉटस्टार, सोनी लिव, जी5 एएलटी बालाजी, सन नेक्स्ट और अहा टीवी आदि जैसी 21 OTT सर्विस मिलती है। इस प्लान की कीमत 12 महीने के लिए 604 रुपये प्रति महीना है।

Cable Cutter - WiFi+ IPTV (Excitel TV)

Cable Cutter - WiFi+ IPTV (Excitel TV) में 200 Mbps तक इंटरनेट स्पीड मिलती है। इस प्लान में 37 प्रीमियम कैबल टीवी चैनल जैसे कि स्टारप्लस, सोनी टीवी, कलर्स, डिस्कवरी, एमटीवी और कार्टून नेटवर्क के साथ 300+ FTA चैनल्स का एक्सेस मिलता है। इस प्लान की कीमत 12 महीने के लिए 554 रुपये प्रति महीना है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  2. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  6. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  8. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  9. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »