• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • WhatsApp यूजर्स की मौज! सेटिंग चेंज करके हर बार भेज पाएंगे HD फोटो वीडियो, जानें तरीका

WhatsApp यूजर्स की मौज! सेटिंग चेंज करके हर बार भेज पाएंगे HD फोटो-वीडियो, जानें तरीका

WhatsApp एंड्रॉइड प्लेटफॉर्म के लिए एक नया फीचर लेकर आने वाला है जो कि यूजर्स को डिफॉल्ट मीडिया अपलोड क्वालिटी सेटिंग सेट करने की सुविधा देता है।

WhatsApp यूजर्स की मौज! सेटिंग चेंज करके हर बार भेज पाएंगे HD फोटो-वीडियो, जानें तरीका

Photo Credit: Pexols/Anton

WhatsApp एक नए चैनल एनालिटिक्स फीचर की टेस्टिंग कर रहा है।

ख़ास बातें
  • WhatsApp एंड्रॉइड प्लेटफॉर्म के लिए एक नया फीचर लेकर आने वाला है।
  • नया फीचर डिफॉल्ट मीडिया अपलोड क्वालिटी सेटिंग सेट करने की सुविधा देता है।
  • नया टॉगल वॉट्सऐप में स्टोरेज और डाटा के तहत सेटिंग ऑप्शन में मौजूद है।
विज्ञापन
WhatsApp एंड्रॉइड प्लेटफॉर्म के लिए एक नया फीचर लेकर आने वाला है जो कि यूजर्स को डिफॉल्ट मीडिया अपलोड क्वालिटी सेटिंग सेट करने की सुविधा देता है। इस फीचर पर कुछ समय से काम चल रहा था और पहली बार मार्च में एक फीचर ट्रैकर द्वारा एंड्रॉइड वर्जन 2.24.5.6 के लिए वॉट्सऐप में देखा गया था। यह फीचर अब यूजर्स के लिए शुरू किया जा रहा है। खासतौर पर वॉट्सऐप ने हाल ही में वीडियो कॉलिंग फीचर के लिए कई नए अपडेट पेश किए हैं जो मोबाइल और डेस्कटॉप ऐप दोनों पर सर्विस में सुधार करते हैं। आइए WhatsApp के नए फीचर के बारे में जानते हैं।


WhatsApp डिफॉल्ट मीडिया क्वालिटी सेटिंग


सबसे पहले एंड्रॉइड पुलिस द्वारा देखा गया कि एंड्रॉइड प्लेटफॉर्म के लिए वॉट्सऐप अब यूजर्स को डिफॉल्ट मीडिया अपलोड क्वालिटी सेट करने की सुविधा देता है। इसका मतलब है कि यूजर्स डिफॉल्ट क्वालिटी सेटिंग को एचडी पर सेट कर सकते हैं, हर बार जब वे वॉट्सऐप पर किसी के साथ कोई फोटो या वीडियो शेयर करते हैं। 

नया टॉगल वॉट्सऐप में स्टोरेज और डाटा के तहत सेटिंग ऑप्शन में मौजूद है। गैजेट्स 360 स्टाफ मेंबर्स ने एंड्रॉइड के लिए नए स्टेबल वॉट्सऐप में इस फीचर की उपलब्धता को वेरिफाई किया। जैसा कि स्क्रीनशॉट में नजर आ रहा है कि यह फीचर एक नए मीडिया अपलोड क्वालिटी ऑप्शन के तौर पर उपलब्ध है जो दो ऑप्शन प्रदान करता है:

स्टैंडर्ड क्वालिटी: छोटे साइज की फाइल भेजने में तेज और एचडी क्वालिटी: भेजने में धीमी, 6 गुना बड़ी हो सकती है। फीचर ट्रैकर WABetaInfo ने सुझाव दिया कि वॉट्सऐप मार्च में इस फीचर की टेस्टिंग कर रहा था। हालांकि, दावों के अनुसार यह उस समय बीटा टेस्टर्स के लिए भी उपलब्ध नहीं था।


WhatsApp चैनल एनालिटिक्स


कहा जा रहा है कि एंड्रॉइड के लिए वॉट्सऐप एक नए चैनल एनालिटिक्स फीचर की टेस्टिंग कर रहा है। इसे ऐप वर्जन 2.24.13.10 में देखे जाने की खबर थी। अनुमान है कि यह फीचर वॉट्सऐप चैनल मालिकों को नेट फॉलो और कितने अकाउंट तक पहुंच आदि जैसे मेट्रिक्स के साथ एनालिटिक्स प्रदान करेगा। ऐसा कहा जाता है कि यह ऑडियंस इंगेजमेंट और वॉट्सऐप चैनल के परफॉर्मेंस के बारे में जानकारी प्रदान करता है। फीचर ट्रैकर के अनुसार, इस फीचर पर अभी भी काम चल रहा है और इसे अभी तक बीटा टेस्टर्स के लिए जारी नहीं किया गया है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: WhatsApp, WhatsApp Channel Analytics, Android
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  2. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  3. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  5. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  7. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  8. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  9. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  10. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »