भारत में बनी पहली MRI मशीन, विदेशी कंपनियों से होगी 40% सस्ती!
oho-बैक्ड स्टार्टअप VoxelGrids ने देश का पहला पूरी तरह स्वदेशी MRI (Magnetic Resonance Imaging) स्कैनर तैयार किया है। यह मशीन फिलहाल Chandrapur Cancer Care Foundation में तैनात की गई है। चलिए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं। VoxelGrids का यह MRI स्कैनर 1.5 टेस्ला मैग्नेटिक फील्ड स्ट्रेंथ के साथ आता है, लेकिन कंपनी का कहना है कि यह सिर्फ Siemens या GE जैसे ग्लोबल ब्रांड्स की कॉपी नहीं है। इसमें लिक्विड हीलियम का इस्तेमाल नहीं किया गया, जिससे इसकी मैन्युफैक्चरिंग कॉस्ट करीब 40 फीसदी तक कम हो जाती है। इसके साथ ही मैग्नेट के आसपास की इलेक्ट्रॉनिक्स को ज्यादा कॉम्पैक्ट तरीके से डिजाइन किया गया है, जिससे मशीन ज्यादा पावर एफिशिएंट बनती है और लंबे समय में ऑपरेटिंग खर्च भी कम होता है।