• होम
  • सोशल
  • ख़बरें
  • Poonam Pandey : पूनम पांडेय पर फ‍िर उड़ी सोशल मीडिया में अफवाह, इस बार सरकार ने दी सफाई

Poonam Pandey : पूनम पांडेय पर फ‍िर उड़ी सोशल मीडिया में अफवाह, इस बार सरकार ने दी सफाई

Poonam Pandey : कई लोगों ने अपने ट्वीट में दावा किया था कि पूनम पांडेय और उनकी टीम केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ बातचीत कर रही है।

Poonam Pandey : पूनम पांडेय पर फ‍िर उड़ी सोशल मीडिया में अफवाह, इस बार सरकार ने दी सफाई

इस महीने की शुरुआत में सोशल मीडिया पर सर्वाइकल कैंसर की वजह से पूनम पांडेय की ‘मौत’ की खबर सुर्खियों में रही।

ख़ास बातें
  • Poonam Pandey को लेकर फ‍िर अफवाह
  • सरकार के अभियान का ब्रैंड एंबेसडर बनाने की खबरें
  • सरकार ने किया इनकार
विज्ञापन
मॉडल और ऐक्‍ट्रेस पूनम पांडेय (Poonam Pandey) कई दिनों से चर्चाओं में हैं। अभिनेत्री ने अपनी मौत की झूठी खबर फैलाई और एक दिन बाद यह दावा किया कि वह सर्वाइकल कैंसर को लेकर जागरूकता फैला रही थीं। पूनम के इस स्‍टंट की खूब आलोचना हो रही है। सोशल मीडिया पर लोग उनके तरीके से खफा हैं। हालांकि कुछ लोगों ने पूनम का सपोर्ट भी किया। इस बीच, सोशल मीडिया पर यह खबर भी फैली कि पूनम को सर्वाइकल कैंसर पर जागरूकता फैलाने के लिए सरकार के राष्ट्रीय अभियान की ब्रांड एंबेसडर बनाया जा सकता है। 
 

सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स (X) पर कई लोगों ने अपने ट्वीट में दावा किया कि पूनम पांडेय और उनकी टीम केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ बातचीत कर रही है। अब इस मामले पर स्वास्थ्य मंत्रालय की आधिकारिक प्रतिक्रि‍या आई है। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, मंत्रालय के अधिकारियों ने बुधवार को कहा कि सर्वाइकल कैंसर पर जागरुकता फैलाने के सरकार के राष्ट्रीय अभियान का ब्रैंड एंबेसडर बनाने के लिए अभिनेत्री पूनम पांडेय के नाम पर कोई विचार नहीं किया जा रहा है।
 

मंत्रालय का यह बयान तब आया है जब कुछ सूत्रों ने कहा कि पूनम पांडेय को सर्वाइकल कैंसर पर जागरुकता अभियान का चेहरा बनाया जा सकता है और इस सबंध में ऐक्‍ट्रेस व उनकी टीम, मंत्रालय के अधिकारियों के साथ बातचीत कर रही है।

इस महीने की शुरुआत में सोशल मीडिया पर सर्वाइकल कैंसर की वजह से पूनम पांडेय की ‘मौत' की खबर सुर्खियों में रही। सोशल मीडिया पर इसको लेकर बहस भी छिड़ी। बाद में अभिनेत्री की मौत की खबर फर्जी निकली और यह बात सामने आई कि यह सर्वाइकल कैंसर के बारे में ‘जागरूकता' फैलाने के लिए अभिनेत्री और उनकी टीम द्वारा किया गया एक ‘स्टंट' था।

पूनम पांडेय ने तीन फरवरी को अपने 'इंस्टाग्राम' पेज पर एक वीडियो पोस्ट कर खुद के जिंदा होने की जानकारी दी थी और कहा था कि सर्वाइकल कैंसर से मेरी मौत नहीं हुई है, लेकिन जानकारी की कमी के कारण यह बीमारी हजारों महिलाओं को लील चुकी है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  2. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, 30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  4. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  5. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  7. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »