50 साल से कम उम्र के लोगों में 79% बढ़ गई कैंसर की बीमारी! सामने आई ये वजह

स्टडी में कहा गया है कि 40 साल, 30 साल और उससे कम उम्र के कैंसर के मरीजों की मौतें अब 27% बढ़ गई हैं।

50 साल से कम उम्र के लोगों में 79% बढ़ गई कैंसर की बीमारी! सामने आई ये वजह

Photo Credit: iStock/Ridofranz

कैंसर अब पहले से कई गुना ज्यादा लोगों को अपना शिकार बना रहा है। 

ख़ास बातें
  • 50 से कम उम्र के लोगों में कैंसर के केस 79% बढ़ गए हैं।
  • स्तन, ट्रैकिया, ब्रोंकस, फेफड़ों, पेट के कैंसर में सबसे ज्यादा मौतें।
  • हर साल होने वाली 90.6 लाख मौतों का जिम्मेदार अकेला कैंसर है।
विज्ञापन
कैंसर से जुड़ी एक चौंकाने वाली स्टडी सामने आई है, जिसमें कहा गया है कि 50 से कम उम्र के लोगों में कैंसर के केस 79% बढ़ गए हैं। यह आंकड़ा डराने वाला है। दुनियाभर में अंडर 50 यानि 50 साल से कम उम्र के लोग अब कैंसर का ज्यादा शिकार हो रहे हैं। 1990 में शुरुआती कैंसर की पहचान होने वाले मरीजों की संख्या 10.82 लाख हुआ करती थी जबकि 2019 में यह 30.26 लाख हो गई। इससे पता चलता है कि कैंसर अब पहले से कई गुना ज्यादा लोगों को अपना शिकार बना रहा है। 

स्टडी में कहा गया है कि 40 साल, 30 साल और उससे कम उम्र के कैंसर के मरीजों की मौतें अब 27% बढ़ गई हैं। हर साल लगभग 10 लाख लोगों में कैंसर की पहचान की जा रही है। स्टडी ने कहा है कि 2019 में स्तन, ट्रैकिया, ब्रोंकस, फेफड़ों, पेट और आंत के कैंसर के मरीजों में सबसे ज्यादा मौतें देखी गईं। शोध को BMJ Oncology में प्रकाशित किया गया है। इस तरह से कैंसर केस बढ़ने का मुख्य कारण जिंदगी के रहन-सहन के तरीके और खान-पान की आदतों को माना गया है। 

स्टडी में कहा गया है कि सही तरह का, या पौष्टिक खाना न खाना, शराब आदि का सेवन करना, तंबाकू का सेवन करना, एक्सरसाइज या शारीरिक गतिविधि कम करना या बिल्कुल न करना, मोटापा आदि कुछ ऐसे कारक हैं कैंसर जैसी बीमारी पनपने के लिए सबसे ज्यादा जिम्मेदार हैं। वहीं, इसके उलट, एक स्वस्थ जीवनशैली, पोषक खाना, तंबाकू से दूरी, शराब आदि से दूरी, और शारीरिक गतिविधियों में ज्यादा से ज्यादा भाग लेकर शरीर में होने वाले शुरुआती कैंसर के हमले को रोका जा सकता है। 

वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) ने कहा है कि दुनियाभर में हर साल जो मौते होती हैं, उनमें 90.6 लाख मौतों का जिम्मेदार अकेला कैंसर है। या यूं कहें कि 10 में से होने वाली हर 6 मौतें कैंसर के कारण हो रही हैं। ये आंकड़े 2018 के बताए गए हैं। पुरुषों के कैंसर की बात कहते हुए यहां बताया गया है कि पुरुषों में फेफड़ों, प्रोस्टेट ग्रंथि, आंतों, पेट, और लिवर में सबसे ज्यादा कैंसर के केस पाए जाते हैं। वहीं, महिलाओं में स्तन, आंतों, सर्विक्स, और थायरॉयड का कैंसर ज्यादा पाया जाता है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , WHO, Cancer, cancer among under 50, Cancer statistics
हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  2. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  3. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  5. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  9. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  10. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »