महिलाओं में पुरुषों के मुकाबले ज्यादा पाया जा रहा कैंसर का खतरा!

अमेरिका में 50 साल से 64 साल की उम्र के बीच की महिलाओं में कैंसर के केस पुरुषों की तुलना में ज्यादा

महिलाओं में पुरुषों के मुकाबले ज्यादा पाया जा रहा कैंसर का खतरा!

Photo Credit: iStock/Ridofranz

महिलाओं में कैंसर पुरुषों की बजाय अधिक पाया जा रहा है।

ख़ास बातें
  • अमेरिकन कैंसर सोसायटी ने यह स्टडी की है।
  • 50 साल से कम उम्र की महिलाओं में कैंसर 82% ज्यादा पाया जाता है।
  • हालांकि कैंसर से होने वाली मौतों की दर यहां पर घटी है।
विज्ञापन
कैंसर पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं में अधिक पाया जाता है- एक नई स्टडी में यह दावा किया गया है। अमेरिका में 50 साल से 64 साल की उम्र के बीच की महिलाओं में कैंसर के केस पुरुषों की तुलना में ज्यादा पाए जाते हैं। अमेरिकन कैंसर सोसायटी ने यह स्टडी की है। स्टडी को CA: A Cancer Journal for Clinicians में प्रकाशित किया गया है। 1900 के बाद यह पहली बार है जब महिलाओं में कैंसर पुरुषों की बजाय अधिक पाया जा रहा है। हालांकि कैंसर से होने वाली मौतों की दर यहां पर घटी है। 

पुरुषों से तुलना करें तो 50 साल से कम उम्र की महिलाओं में कैंसर 82% ज्यादा पाया जाता है। जबकि 2002 में यह 51% था। 50 साल से कम उम्र की महिलाओं में स्तन कैंसर के मामले अब ज्यादा मिलने लगे हैं। सन् 2000 के बाद से यह हर साल 1.4% की दर से बढ़ रहा है। जबकि बूढ़ी महिलाओं में यह वार्षिक दर 0.7% है। हालांकि रिपोर्ट में यह नहीं बताया गया है कि कैंसर की इस दर के बढ़ने का कारण क्या है। 

माना जा रहा है कि मोटापे का बढ़ना, साथ ही साथ जेनेटिक और वातावरण के कारक भी इसके पीछे हो सकते हैं। मोटापे से जुड़े कैंसर के बारे में एक्सपर्ट कहते हैं कि ऐसे 13 तरह के कैंसर हैं जो सिर्फ वजन बढ़ने से जुड़े हैं। वहीं, पर 7 तरह के कैंसर ऐसे हैं जो शराब आदि के सेवन करने से जुड़े हैं। 

पुरुषों में होने वाले कैंसर की बात करें तो यहां पर मिले जुले नतीजे सामने आए हैं। 1975 के बाद से सभी उम्र के पुरुषों में फेफड़ों के कैंसर में काफी कमी आई है। लेकिन प्रोस्टेट कैंसर के मामलों में बढ़ोत्तरी देखी गई है। कैंसर के अलावा इस स्टडी में एक और बात पर भी जोर दिया गया है। 

स्टडी कहती है कि महिलाएं सिगरेट पीने के चलते हर बार अपनी उम्र 22 मिनट घटा देती हैं। जबकि पुरुष अगर सिगरेट पीते हैं तो वे अपनी उम्र हर सिगरेट के साथ 17 मिनट घटा देते हैं। यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन में वैज्ञानिकों ने निष्कर्ष निकाला है कि औसत रूप से एक व्यक्ति सिगरेट पीने के साथ अपनी उम्र 20 मिनट कम कर लेता है। यानी 20 सिगरेट की एक डिब्बी पीने पर व्यक्ति की उम्र लगभग 7 घंटे कम हो जाती है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  2. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  3. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  4. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  5. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  6. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  7. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  9. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  10. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »