• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • क्‍या रूसी राष्‍ट्रपति पुतिन को कैंसर है? उनके साथ फ‍िल्‍म बनाने वाले निर्देशक ने किया यह दावा

क्‍या रूसी राष्‍ट्रपति पुतिन को कैंसर है? उनके साथ फ‍िल्‍म बनाने वाले निर्देशक ने किया यह दावा

Vladimir Putin : कुछ जासूसी दस्‍तावेज यह भी बताते हैं कि 70 साल के पुतिन को शुरुआती स्‍टेज के पार्किंसंस रोग और अग्नाशय का कैंसर (pancreatic cancer) है।

क्‍या रूसी राष्‍ट्रपति पुतिन को कैंसर है? उनके साथ फ‍िल्‍म बनाने वाले निर्देशक ने किया यह दावा

ओलिवर स्‍टोन ने साल 2017 में पुतिन को करीब से देखा था। तब उन्‍होंने 'द पुतिन इंटरव्यूज' नाम से चार-ऐपिसोड की इंटरव्‍यू सीरीज को पुतिन के साथ फ‍िल्‍माया था।

ख़ास बातें
  • निर्देशक ओलिवर स्टोन ने पुतिन को काफी करीब से देखा है
  • उन्‍होंने पुतिन के साथ डॉक्‍युमेंट्री शूट की थी
  • ओलिवर ने कहा, वह जिस पुतिन से मिले, ये वह नहीं हैं
विज्ञापन
रूस के राष्‍ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) साल 2022 के सबसे चर्चित राजनेता हैं। यूक्रेन पर जंग थोपकर उन्‍होंने पूरी दुनिया को यह बताया कि रूस अपने हितों से पीछे नहीं हटेगा। हालांकि इस युद्ध में उनका जो आकलन था, वह गलत साबित हुआ है। रूस अबतक यूक्रेन के साथ युद्ध लड़ रहा है और यूक्रेनी सेना रूस को माकूल जवाब दे रही है। बहरहाल, एक हॉलीवुड फ‍िल्‍म निर्देशक ने दावा किया है कि व्लादिमीर पुतिन को एक बार कैंसर था, लेकिन ऐसा कहा जाता है कि उन्होंने इसे हरा दिया। ओलिवर स्टोन (Oliver Stone) ने पुतिन को काफी नजदीक से देखा है। उन्‍होंने रूसी राष्‍ट्रपति के साथ एक डॉक्‍युमेंट्री भी फ‍िल्‍माई थी। 

डेली स्‍टार की रिपोर्ट के अनुसार, हाल की रिपोर्टों से पता चला है कि पुतिन अपने स्‍वास्‍थ्‍य को ठीक रखने के लिए स्टेरॉयड्स की हैवी डोज ले रहे हैं। कुछ जासूसी दस्‍तावेज यह भी बताते हैं कि 70 साल के पुतिन को शुरुआती स्‍टेज के पार्किंसंस रोग और अग्नाशय का कैंसर (pancreatic cancer) है।

हालांकि ओलिवर स्टोन का कहना है कि रूसी राष्‍ट्रपति का कैंसर ठीक हो चुका है। ओलिवर स्‍टोन ने साल 2017 में पुतिन को करीब से देखा था। तब उन्‍होंने 'द पुतिन इंटरव्यूज' नाम से चार-ऐपिसोड की इंटरव्‍यू सीरीज को पुतिन के साथ फ‍िल्‍माया था। सीरीज में पुतिन ने पश्चिमी देशों और यूक्रेन के साथ तनाव के बारे में खुलकर बात की थी। लेकिन ओलिवर स्टोन मानते हैं कि जिस पुतिन से उन्‍होंने बात की, वह उस व्यक्ति से अलग है जिसने यूक्रेन पर युद्ध थोप दिया। 

उन्होंने कहा, मैंने 3 साल पहले उन्हें आखिरी बार देखा था। जिस आदमी को मैं जानता था, उसका पागल, गैर जिम्मेदार और हत्यारे आदमी से कोई लेना-देना नहीं था। उन्‍होंने कहा कि दुनियाभर में पुतिन की तुलना हिटलर और स्टालिन से की जा रही है। ओलिवर ने कहा कि मैं जिस पुतिन को जानता था, वह तर्कसंगत, शांत, हमेशा रूसी लोगों के हित में काम करने वाला एक देशभक्‍त था। 

गौरतलब है कि रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध अब भी जारी है। व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिका और उसके सहयोगी देशों पर एक "खतरनाक और हिंसक" खेल में अन्य देशों पर अपनी शर्तें थोपने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही अमेरिका को चेतावनी दी गई है कि अगर वह इस युद्ध में यूक्रेन को मदद जारी रखता है तो उसके कमर्शियल सैटेलाइट्स को निशाना बनाया जा सकता है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  3. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  5. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  6. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  7. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  8. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  9. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »