विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' 15वें दिन भी दर्शकों के दिमाग पर छाई रही। 15वें दिन इसने 13 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इस तरह से इसकी भारत में 15 दिनों की कुल कमाई अब 425 करोड़ रुपये को पार कर गई है। इससे पहले दिन फिल्म ने 13.60 करोड़ रुपये कमाए थे। रिपोर्ट के अनुसार छावा तीसरे शुक्रवार को हिंदी की सिनेमा की अब तक सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है।
अल्लू-अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ ने कामयाबी के झंडे गाड़ दिए हैं। यह रोजाना कोई ना कोई रिकॉर्ड बना रही है। सिर्फ 7 दिनों में फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है और यह सबसे फास्ट ऐसा कलेक्शन करने वाली फिल्म बन गई है। खास बात है कि तेलेगु वर्जन से ज्यादा कलेक्शन इसके हिंदी वर्जन ने किया है।
एनिमल की बात करें तो रणबीर कपूर के अभिनय की भी जमकर तारीफें हो रही हैं। फिल्म में दिखाई गई हिंसा के कारण सेंसर बोर्ड से फिल्म को एडल्ट (A)सर्टिफिकेट मिला है।