Shaitaan Box office Collection Day 9: 'शैतान' का कलेक्शन Rs 85 करोड़ के पार, जानें 9वें दिन का हाल

जल्द ही फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है।

Shaitaan Box office Collection Day 9: 'शैतान' का कलेक्शन Rs 85 करोड़ के पार, जानें 9वें दिन का हाल

शैतान फिल्म को विकास बहल ने निर्देश‍ित किया है

ख़ास बातें
  • शैतान बॉक्स ऑफिस पर लगातार आगे बढ़ रही है।
  • अबतक फिल्म 84.8 करोड़ रुपये कमा चुकी है।
  • शैतान फिल्म को विकास बहल ने निर्देश‍ित किया है।
विज्ञापन
Shaitaan Box office Collection Day 9: आर. माधवन-अजय देवगन स्टारर शैतान बॉक्स ऑफिस पर लगातार आगे बढ़ रही है। फिल्म की रिलीज को एक हफ्ता पूरा हो चुका है, यह 8 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 14 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। रिलीज के पहले रविवार कमाई का आंकड़ा सबसे ज्यादा रहा जो कि 20 करोड़ रुपये के लगभग था। 7 दिनों के भीतर फिल्म 80 करोड़ रुपये कमाने में कामयाब रही। रिलीज के 8वें दिन यानी दूसरे शुक्रवार को इसने कितना कलेक्शन किया, और साथ ही 9वें दिन फिल्म कितना कमा सकती है, हम आपको लेटेस्ट जानकारी दे रहे हैं। 

Shaitaan Box office Collection Day 8: आर माधवन, अजय देवगन की दमदार एक्टिंग के कारण शैतान बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। जल्द ही फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है। Sacnilk के अनुसार फिल्म ने रिलीज के दूसरे शुक्रवार, यानी कि 8वें दिन 5.05 करोड़ की कमाई की। इस तरह अबतक फिल्म 84.8 करोड़ रुपये कमा चुकी है। 100 करोड़ पार करने में फिल्म को बहुत थोड़ा फासला तय करना है। 

Shaitaan Box office Collection Day 9: फिल्म का 9वें दिन का कुल कलेक्शन पता लग पाने में अभी कुछ घंटे का वक्त शेष है। हालांकि आधे दिन तक फिल्म ने कैसा परफॉर्म किया है, इसकी जानकारी Sacnilk ने दी है। खबर लिखे जाने तक शैतान 9वें दिन यानी रिलीज के दूसरे शनिवार को 3 करोड़ रुपये के लगभग कमा चुकी थी। अनुमान है कि फिल्म आज 5 करोड़ से ऊपर का कलेक्शन कर सकती है। ऐसे में आज का कलेक्शन मिलाकर यह 90 करोड़ को पार कर सकती है। 

शैतान फिल्म को विकास बहल ने निर्देश‍ित किया है, जो बॉलीवुड को क्‍वीन जैसी बेहतरीन फ‍िल्‍म दे चुके हैं। फ‍िल्‍म में अजय देवगन, आर माधवन और ज्‍योतिका मुख्‍य भूमिका में हैं। शैतान की कहानी एक फैमिली पर बेस्‍ड है। अजय देवगन, ज्योतिका और उनकी बेटी खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं। एक दिन एक अजनबी (आर माधवन) उनके घर में दाखिल होता है। वह कुछ देर रुकने की बात कहता है और जाने का नाम ही नहीं लेता। घर वाले जब उसे निकालना चाहते हैं, तो घर की बेटी सबको रोक लेती है। खुलासा होता है कि आर माधवन एक तांत्रिक की भूमिका में हैं। उन्‍होंने घर की बच्‍ची को अपने वश में कर लिया है। फ‍िर शुरू होता है डर और सस्‍पेंस का भयानक ‘खेल'! 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »