• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • Hanuman Box office Collection : ‘हनुमान’ के कलेक्‍शन ने चौंकाया! हिंदी में भी कर रही खूब कमाई, जानें

Hanuman Box office Collection : ‘हनुमान’ के कलेक्‍शन ने चौंकाया! हिंदी में भी कर रही खूब कमाई, जानें

Hanuman Box office Collection : शनिवार-रविवार को पहले वीकेंड पर फ‍िल्‍म ने 28 करोड़ के करीब कलेक्‍शन जुटाया।

Hanuman Box office Collection : ‘हनुमान’ के कलेक्‍शन ने चौंकाया! हिंदी में भी कर रही खूब कमाई, जानें

Photo Credit: @PrasanthVarma

Hanuman में मुख्‍य भूमिका निभाई है तेजा सज्जा ने। दर्शकों से लेकर समीक्षकों ने तक फ‍िल्‍म को सराहा है।

ख़ास बातें
  • हनुमान फ‍िल्‍म कर रही शानदार कमाई
  • वीकेंड पर मिला अच्‍छा रेस्‍पॉन्‍स
  • अबतक कारोबार 40 करोड़ के पार हुआ
विज्ञापन
Hanuman फ‍िल्‍म अपनी रिलीज से पहले ही चर्चाओं में आ गई थी। 12 जनवरी को प्रशांत वर्मा के निर्देशन में बनी ‘हनुमान' जैसे ही रिलीज हुई, दर्शक सिनेमाघरों में उमड़ने लगे। 3 दिनों के आंकड़े बताते हैं कि फ‍िल्‍म ने ना सिर्फ तेलेगु में बल्कि हिंदी में भी शानदार कारोबार किया है। शनिवार-रविवार को पहले वीकेंड पर फ‍िल्‍म ने 28 करोड़ के करीब कलेक्‍शन जुटाया। अबतक यह फ‍िल्‍म 40 करोड़ रुपये से ज्‍यादा कलेक्‍शन भारत में कर चुकी है। 

इंडस्‍ट्री ट्रैकर Sacnilk के आंकड़ों से पता चला है कि Hanuman ने भारत में अबतक 40.65 करोड़ रुपये कमाई की है। फ‍िल्‍म ने तेलेगु में 28.21 करोड़ रुपये जुटाए हैं। हिंदी में कारोबार 12 करोड़ है। तमिल, कन्‍नड़ और मलयालम में फ‍िल्‍म ज्‍यादा कुछ खास नहीं कर पाई है। 

Hanuman ने रिलीज से पहले ही इंडस्‍ट्री को चौंकाया था, जब फ‍िल्‍म ने पेड प्रिव्‍यूज में 4.15 करोड़ रुपये कमाए। शुक्रवार को रिलीज डे के दिन फ‍िल्‍म की कमाई और बढ़कर 8.05 करोड़ रुपये पर दर्ज हुई। शनिवार को हनुमान ने 12 करोड़ जबकि रविवार को 16 करोड़ रुपये का कारोबार किया। 

Hanuman में मुख्‍य भूमिका निभाई है तेजा सज्जा ने। दर्शकों से लेकर समीक्षकों ने तक फ‍िल्‍म को सराहा है। कम बजट में बनी हनुमान के दृश्‍यों और ग्राफ‍िक्‍स की खूब तारीफ हो रही है। Sacnilk का अनुमान है कि हनुमान सोमवार को भी करीब 7 करोड़ रुपये की कमाई भारत में कर सकती है।  
 

फ‍िल्‍म की कहानी 

हनुमान फ‍िल्‍म की कहानी भगवान हनुमान की जन्मभूमि अंजनाद्रि गांव पर बेस्‍ड है। वहां रहने वाला हनुमंत यानी फ‍िल्‍म का लीड कलाकार गांव की मीनाक्षी से प्‍यार करता है। उसकी मदद करता है। हालांकि हनुमंत का प्‍यार एकतरफा है। पढ़ लिखकर डॉक्‍टर बन चुकी मीनाक्षी एक दिन मुसीबत में फंसती है तो हनुमंत उसे बचाता है। तभी उसे अजेय होने की ताकत मिलती है। हनुमंत की इस ताकत का पता फ‍िल्‍म के विलेन को चलता है तो कहानी नया मोड़ लेती है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  3. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  4. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
  5. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  6. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  7. OnePlus Turbo 7 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  8. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  9. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
  10. Nothing Phone (4a) पर 10 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »