Hanuman Box office Collection : माउथ पब्लिसिटी का असर! हनुमान ने कमाए Rs 100 करोड़!

Hanuman Box office Collection in India : फ‍िल्‍म ‘हनुमान’ ने हिंदी पट्टी से लेकर दक्षिण भारत तक दर्शकों को दीवाना बना दिया है। बड़ी संख्‍या में लोग फ‍िल्‍म को देखने के लिए पहुंच रहे हैं।

Hanuman Box office Collection : माउथ पब्लिसिटी का असर! हनुमान ने कमाए Rs 100 करोड़!

फ‍िल्‍म ने तेलेगु भाषा में 49.68 करोड़ रुपये कमाए हैं, जबकि हिंदी में कारोबार 18.35 करोड़ रुपये है।

ख़ास बातें
  • Hanuman का वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन पहुंचा 100 करोड़ पर
  • भारत में फ‍िल्‍म की कमाई 70 करोड़ हुई
  • दर्शकों का अच्‍छा रेस्‍पॉन्‍स मिल रहा है इस फ‍िल्‍म को
विज्ञापन
Hanuman Box office Collection in India : फ‍िल्‍म ‘हनुमान' ने हिंदी पट्टी से लेकर दक्षिण भारत तक दर्शकों को दीवाना बना दिया है। बड़ी संख्‍या में लोग फ‍िल्‍म को देखने के लिए पहुंच रहे हैं। सोशल मीडिया पर मिल रही तारीफ और माउथ पब्लिसिटी से इस फ‍िल्‍म का कलेक्‍शन रोज बढ़ रहा है। वीकडेज में भी फ‍िल्‍म अच्‍छा कलेक्‍शन कर रही है और सिर्फ भारत में 100 करोड़ रुपये कमाने की तरफ बढ़ गई है।  

इंडस्‍ट्री ट्रैकर Sacnilk के आंकड़ों से पता चला है कि फ‍िल्‍म हनुमान ने सोमवार को भारत में 15.2 करोड़ रुपये कमाए। मंगलवार को फ‍िल्‍म का कलेक्‍शन 13.11 करोड़ रुपये दर्ज हुआ। यह फ‍िल्‍म भारत में अबतक 68.96 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है। यह पांच दिनों का कलेक्‍शन है। 

फ‍िल्‍म ने तेलेगु भाषा में 49.68 करोड़ रुपये कमाए हैं, जबकि हिंदी में कारोबार 18.35 करोड़ रुपये है। यह ट्रेंड जारी रहता है तो इस वीकेंड फ‍िल्‍म का कलेक्‍शन भारत में 100 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर जाएगा।     

Hanuman ने रिलीज से पहले ही इंडस्‍ट्री को चौंकाया था, जब फ‍िल्‍म ने पेड प्रिव्‍यूज में 4.15 करोड़ रुपये कमाए। फ‍िल्‍म में मुख्‍य भूमिका निभाई है तेजा सज्जा ने। दर्शकों से लेकर समीक्षकों ने तक फ‍िल्‍म को सराहा है। कम बजट में बनी हनुमान के दृश्‍यों और ग्राफ‍िक्‍स की खूब तारीफ हो रही है। 

हनुमान फ‍िल्‍म की कहानी भगवान हनुमान की जन्मभूमि अंजनाद्रि गांव पर बेस्‍ड है। वहां रहने वाला हनुमंत यानी फ‍िल्‍म का लीड कलाकार गांव की मीनाक्षी से प्‍यार करता है। उसकी मदद करता है। हालांकि हनुमंत का प्‍यार एकतरफा है। पढ़ लिखकर डॉक्‍टर बन चुकी मीनाक्षी एक दिन मुसीबत में फंसती है तो हनुमंत उसे बचाता है। तभी उसे अजेय होने की ताकत मिलती है। हनुमंत की इस ताकत का पता फ‍िल्‍म के विलेन को चलता है तो कहानी नया मोड़ लेती है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! इस कंपनी ने लगाई चश्मों की सेल पर रोक
  3. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  4. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  5. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  6. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  7. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  8. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  10. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »