Book

Book - ख़बरें

  • Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
    Infinix GT 50 Pro 5G को कंपनी ने भारत में लॉन्च के लिए तैयार कर दिया है। फोन के लिए प्री-ऑर्डर शुरू हो चुके हैं। अधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, 1,999 रुपये देकर फोन की बुकिंग की जा सकती है जिसके बाद कंपनी ने 35,999 रुपये तक के बेनिफिट्स देने का दावा किया है। इतना ही नहीं, चुनिंदा बैंकों के माध्यम से खरीद पर 5000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा।
  • HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
    HP ने मार्केट में अपना लैपटॉप HP Star Book Air 14 लॉन्च कर दिया है। यह 14 इंची डिस्प्ले से लैस किया गया है। लैपटॉप में OLED पैनल लगा है जो कि एक टच डिस्प्ले है। लैपटॉप में Intel Core 5 320 प्रोसेसर दिया गया है। यह वजन में हल्का है और 1.5 किलोग्राम से भी कम का है। यह 60Wh की बैटरी से लैस होकर आता है।
  • Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
    इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को 7 kWh और 11 kWh के दो बैटरी पैक में उपलब्ध कराया गया है। इसके 11 kWh के बैटरी पैक वाले वेरिएंट की IDC रेंज लगभग 343 किलोमीटर की है। इसकी मोटर लगभग 40 bhp की पावर और लगभग 550 Nm का टॉर्क जेनरेट कर सकती है। Ultraviolette का दावा है कि X-47 Venom सिर्फ 2.7 सेकेंड्स में 0-60 kmph की स्पीड पकड़ सकती है।
  • दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
    दिवाली के मौके पर अगर आप ट्रेन से यात्रा करना चाहते हैं तो ट्रेन की टिकट बुक नहीं कर पा रहे हैं तो आप अपने रूट्स और नजदीकी स्टेशन के हिसाब से त्योहारो के मौके पर चलाई जाने वाली स्पेशल ट्रेन को देख सकते हैं। आमतौर पर स्पेशल ट्रेन आपके सटीक स्टेशन से न होकर अलग-अलग स्टेशन से चल सकती हैं, इसके अलावा आप अलग-अलग तारीखों के हिसाब से यात्रा प्लान करके भी स्पेशल ट्रेन खोज सकते हैं।
  • Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
    इस इलेक्ट्रिक SUV के साथ मर्सिडीज बेंज की नई EV टेक्नोलॉजी को देश में लाया जा सकता है। इसमें हाई कैपेसिटी वाली बैटरी, फास्ट चार्जिंग की कैपेबिलिटी और एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस फीचर्स शामिल होंगे। Electric GLC के इंटरनेशनल वर्जन में 94 kWh का बैटरी पैक दिया गया है। इस इलेक्ट्रिक SUV की WLTP रेंज 700 किलोमीटर से अधिक की है।
  • कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
    भारत में 1 अक्टूबर से LPG सिलेंडर को लेकर ई-केवाईसी की डेडलाइन खत्म हो रही है। ऐसे में PMUY लाभार्थी और नॉन PMUY लाभार्थी को अपना एलपीजी बायोमैट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन पूरा करना होगा। आपको बता दें कि ई-केवाईसी के लिए आखिरी तारीख 30 सितंबर, 2026 है। अगर एलपीजी यूजर्स इस डेडलाइन तक ई-केवाईसी पूरी नहीं करवाते हैं तो उन्हें घरेलू एलपीजी सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी का लाभ नहीं मिलेगा। वहीं जिन लोगों ने ई-केवाईसी पूरी कर ली है तो उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है।
  • दिवाली के लिए रेल टिकट क्यों नहीं बुक कर पा रहे लोग, IRCTC पर सुबह 8 बजे से ही आ रही दिक्कत
    दीवाली के मौके पर ज्यादा लोग रेल की टिकट बुक करने का प्रयास कर रहे हैं तो आईआरसीटीसी वेबसाइट, रेलवन ऐप और बीटा वर्जन पर हाईलोड ट्रैफिक आ रहा है। प्लेटफॉर्म पर जब प्रस्थान से गंतव्य की ओर ट्रेन को खोजा जाता है तो उसके बाद मैसेज लिखा आया कि वी आर एक्सपीरियंस हाई लोड-प्लीज रिट्राई, इसके साथ सीट की उपलब्धता भी नजर नहीं आ रही। न ही टिकट बुकिंग की प्रक्रिया आगे बढ़ रही थी।
  • Ola ने भारत में सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1Z किया लॉन्च, 301 km रेंज, चार कलर्स, जानें कीमत
    Ola Electric ने भारत में अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने नया S1Z ई-स्कूटर पेश किया है। स्कूटर की खास बात यह है कि कंपनी ने इसमें भारत सैल एलपीएफ (Bharat Cell LPF) बैटरी का इस्तेमाल किया है जो कि कंपनी की खुद की बनाई हुई है। नए स्कूटर को कंपनी ने बैटरी कैपिसिटी के हिसाब से दो वेरिएंट्स में पेश किया है। स्कूटर 70 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ सकता है।
  • पहले Tip, फिर Ride? अब नहीं! सरकार ने Ola-Uber-Rapido को दिया सख्त निर्देश
    सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने कैब और दूसरे राइड एग्रीगेटर्स के लिए Tip से जुड़े नियम स्पष्ट कर दिए हैं। मंत्रालय के निर्देश के मुताबिक यात्रियों को राइड बुक करने, यात्रा शुरू होने या सफर के दौरान ड्राइवर को Tip देने के लिए प्रेरित नहीं किया जा सकता। Tip का विकल्प सिर्फ यात्रा पूरी होने के बाद दिया जा सकता है और यह पूरी तरह स्वैच्छिक होना चाहिए। ऐप पर ऐसा कोई संदेश या विकल्प भी नहीं होना चाहिए जिससे लगे कि Tip देने पर राइड जल्दी कन्फर्म होगी, ड्राइवर जल्दी मिलेगा या सेवा बेहतर मिलेगी। सरकार ने एग्रीगेटर्स को अपने ऐप की समीक्षा कर जरूरी बदलाव करने को कहा है।
  • फ्री में हवाई सफर! IndiGo दे रहा है 20,000 मुफ्त फ्लाइट टिकट, जानिए कैसे मिलेगा फायदा
    IndiGo ने अपनी 20वीं वर्षगांठ के मौके पर घरेलू यात्रियों के लिए खास ऑफर शुरू किया है। कंपनी 4 अगस्त से 6 अगस्त 2026 के बीच की गई योग्य घरेलू फ्लाइट बुकिंग में से 20,000 यात्रियों का रैंडम चयन करेगी। चयनित यात्रियों को एक आसान सवाल का सही जवाब देने पर उनके टिकट का किराया अधिकतम 10,000 रुपये तक रिफंड किया जाएगा। यह ऑफर केवल IndiGo की आधिकारिक वेबसाइट, मोबाइल ऐप और AI असिस्टेंट 6Eskai के जरिए की गई बुकिंग पर लागू होगा। रिफंड 3 से 5 कार्यदिवस के भीतर प्रोसेस किया जाएगा।
  • अब Cryptocurrency से बुक करें Emirates की फ्लाइट, जानिए किन यात्रियों को मिलेगी सुविधा
    Emirates ने Crypto.com Pay के साथ साझेदारी के तहत Cryptocurrency से फ्लाइट टिकट बुकिंग की सुविधा शुरू कर दी है। अब पात्र UAE निवासी एयरलाइन की वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर डिजिटल एसेट्स के जरिए टिकट बुक कर सकते हैं। फिलहाल यह सुविधा केवल AED (UAE Dirham) में होने वाली बुकिंग के लिए उपलब्ध है। पेमेंट के लिए ग्राहकों को Crypto.com Pay का इस्तेमाल करना होगा। Emirates का कहना है कि यह कदम Dubai Cashless Strategy और D33 Economic Agenda के तहत डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने की दिशा में उठाया गया है।
  • Honor Robot Phone Pre Order: 200MP रोबोटिक कैमरा वाले फोन की बुकिंग शुरू! हो सकती है 120W फास्ट चार्जिंग
    Honor Robot Phone अब मार्केट में अपना जलवा बिखेरने के लिए तैयार है! इस बात का संकेत कंपनी ने प्री-ऑर्डर शुरू करके दे दिया है। जी हां, हॉनर के रोबोटिक कैमरा वाले फोन की बुकिंग अब शुरू हो गई है। Robot Phone कंपनी का बहुचर्चित मोबाइल डिवाइस है जिसे कंपनी अगस्त में कमर्शियली लॉन्च करने जा रही है।
  • ChatGPT बना ठगो का नया हथियार! AI से सरकारी वेबसाइट बनाकर लाखों की ठगी
    बिजनौर पुलिस ने HSRP बुकिंग के नाम पर साइबर ठगी करने वाले एक संगठित गिरोह का खुलासा किया है। दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, यह गैंग 15 राज्यों में दर्ज 29 साइबर धोखाधड़ी के मामलों से जुड़ा है। आरोपियों ने GoDaddy के जरिए डोमेन लेकर सरकारी HSRP पोर्टल जैसी दिखने वाली फर्जी वेबसाइटें तैयार की थीं। पुलिस का कहना है कि वेबसाइट के डिजाइन और तकनीकी काम में ChatGPT समेत अन्य AI टूल्स का भी इस्तेमाल किया गया। मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और डिजिटल साक्ष्यों की जांच जारी है।
  • ट्रेन जैसी सस्ती फ्लाइट? IndiGo ने लॉन्च किया 'Lite Fare', लेकिन पहले जान लें क्या-क्या नहीं मिलेगा
    IndiGo ने Economy Class यात्रियों के लिए नया IndiGo Lite किराया लॉन्च किया है। यह उन लोगों के लिए है, जो सिर्फ केबिन बैग के साथ यात्रा करते हैं और कम किराया देना चाहते हैं। इस प्लान में 7kg तक का केबिन बैग और ऑटो-असाइन्ड सीट शामिल होगी, जबकि चेक-इन बैगेज, पसंदीदा सीट, मील और Fast Forward जैसी सेवाओं के लिए अलग से भुगतान करना होगा। इसकी बुकिंग 1 जुलाई से IndiGo की वेबसाइट, ऐप और कॉन्टैक्ट सेंटर पर शुरू होगी, जबकि इस किराए पर यात्रा 15 जुलाई से की जा सकेगी।
  • WhatsApp Username Booking: बिना नंबर के शुरू होगी चैट, ऐेसे रिजर्व होगा आपका यूजरनेम
    WhatsApp ने आधिकारिक तौर पर Username फीचर की घोषणा कर दी है। इस फीचर की मदद से यूजर्स पहली बार चैट करते समय अपना मोबाइल नंबर छिपाकर सिर्फ Username के जरिए संपर्क कर सकेंगे। कंपनी के मुताबिक, Username रिजर्वेशन अगले हफ्ते से शुरू होगा, जबकि फीचर इस साल सभी यूजर्स के लिए रोल आउट किया जाएगा। WhatsApp में कोई पब्लिक Username डायरेक्टरी नहीं होगी और लोग तभी संपर्क कर पाएंगे, जब उन्हें आपका सही Username पता होगा। कंपनी Username Generator और अतिरिक्त सुरक्षा के लिए Username Key फीचर पर भी काम कर रही है।

Book - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »