• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन

दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन

दिवाली के मौके पर अपने रूट्स के लिए स्पेशल ट्रेन को खोज कर बुक कर सकते हैं।

दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन

Photo Credit: Pexels/Diwali Train Booking

दिवाली पर स्पेशल ट्रेन चलाई जाती हैं।

ख़ास बातें
  • त्याहारों के मौके पर रेलवे द्वारा स्पेशल ट्रेन चलाई जाती हैं।
  • IRCTC की वेबसाइट या IRCTC ऐप पर स्पेशल ट्रेन सर्च कर सकते हैं।
  • X पर जाकर अपने रेलवे जोन के हैंडल से स्पेशल ट्रेन का अपडेट पा सकते हैं।
विज्ञापन

Diwali 2026: दिवाली के मौके पर ट्रेन से यात्रा का प्लान कर रहे हैं तो अब दिवाली में सिर्फ 1 महीने का समय बाकी है। ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि आपको कंफर्म टिकट मिल जाए तो आप अभी से टिकट बुकिंग का प्लान कर सकते हैं। वैसे तो आमतौर पर 2 महीने पहले टिकट बुकिंग चालू होती है और अधिकतर ट्रेन की टिकट बुक हो चुकी होंगी, लेकिन आप अपने रूट पर चलने वाली स्पेशल ट्रेन को चेक कर सकते हैं और उसके हिसाब से यात्रा का प्लान करते हुए बुकिंग कर सकते हैं।

देश में दीवाली का त्योहार 8 नवंबर, 2026 को मनाया जाएगा और ट्रेन यात्रा का सबसे किफायती और आरामदायक साधन है।

देश में सबसे ज्यादा इन रूट पर दिवाली के समय डिमांड रहती है: दिल्ली-पटना, पटना-अहमदाबाद, पटना-उधना, मुंबई-पटना, हावड़ा-पटना, बेंगलुरु पटना, फिरोजपुर-पटना, वाराणसी-दिल्ली, कानपुर-दिल्ली, लुधियाना-पटना, चेन्नई-पटना, हैदराबाद-पटना और दिल्ली-गोरखपुर आदि।

इन रूट्स पर यात्रा करने वाले यात्री अलग-अलग तारीखों के हिसाब से आप मुख्य स्टेशन के नजदीक रेलवे स्टेशनों से चलने वाली स्पेशल ट्रेन को चेक कर सकते हैं।

बुकिंग से पहल कर लें ये काम
सबसे पहले आपको अपने IRCTC अकाउंट से केवाईसी प्रक्रिया आदि को पूरा करना है।
उसके बाद आपको टिकट बुकिंग करने से पहले ही सभी यात्रियों की नाम, आयु समेत पूरी जानकारी सेव करनी है।
फिर आपको पेमेंट के तरीके को सेव करना है और हो सके तो आप IRCTC वॉलेट में पैसा रख सकते हैं।

अब आप जिस ट्रेन को बुक करना चाहते हैं तो उसकी जानकारी जैसे कि रूट, ट्रेन नंबर और जिस स्टेशन से बुक करना है, इन सभी को क्रॉस चेक कर सकते हैं।

स्पेशल ट्रेन कैसे करें चेक

आप X पर जाकर अपने रेलवे जोन के हिसाब से हैंडल को सर्च कर सकते हैं, इन हैंडल से त्योहारों के मौके पर चलाई जाने वाली स्पेशल ट्रेन को लेकर अपडेट दिया जाता है। आप अपने नजदीकी स्टेशन के हिसाब से ट्रेन की जानकारी निकालने के बाद  IRCTC की वेबसाइट और ऐप पर जाकर टिकट बुक कर सकते हैं।
सबसे पहले आपको IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट या IRCTC ऐप पर जाकर लॉगिन करना है।
उसके बाद आपको यात्रा की शुरुआत वाले स्टेशन और जहां जाना है उस स्टेशन को दर्ज करना है और यात्रा की तारीख तय करनी है।
फिर सर्च पर क्लिक करना है,  आपके सामान्य सर्च रिजल्ट में सामान्य ट्रेन के साथ स्पेशल ट्रेन नजर आएंगी। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  6. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  7. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  8. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  9. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  10. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »