बिजनौर पुलिस ने HSRP बुकिंग के नाम पर साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। आरोप है कि गैंग ने ChatGPT समेत AI टूल्स की मदद से सरकारी जैसी दिखने वाली फर्जी वेबसाइटें बनाकर लोगों को निशाना बनाया।
Photo Credit: Unsplash
HSRP बुकिंग के नाम पर फर्जी वेबसाइट बनाकर साइबर ठगी करने वाला गिरोह पकड़ा गया
बिजनौर पुलिस ने परिवहन विभाग की हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) के नाम पर देशभर में साइबर ठगी करने वाले एक संगठित गिरोह का गुरुवार को पर्दाफाश किया है। 'S Y -Vajra' अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 11 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप और नकदी बरामद की गई है। देर शाम को 5 बजे पुलिस ने प्रेस नोट जारी कर दी जानकारी।
दैनिक भास्कर के मुताबिक, जांच में सामने आया है कि इस गिरोह के तार 15 राज्यों में HSRP बुकिंग के नाम पर हुई 29 साइबर धोखाधड़ी के मामलों से जुड़े हैं। राष्ट्रीय साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर दिल्ली, पंजाब, गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और जम्मू-कश्मीर सहित कई राज्यों से शिकायतें दर्ज की गई थीं। इन शिकायतों की जांच के बाद बिजनौर से संचालित इस गिरोह का खुलासा हुआ।
गिरोह फर्जी वेबसाइटें बनाकर लोगों से ऑनलाइन भुगतान के जरिए लाखों रुपये की ठगी करता था। पूछताछ में पता चला कि मुख्य आरोपी तुषार शर्मा और अरशद ने अपने साथियों के साथ मिलकर 'गो डैडी' के माध्यम से डोमेन और होस्टिंग लेकर 'बुकएसएसआरपीप्लेट.कॉम' और 'बुकमाईएचएसआरपी.कॉम' जैसी फर्जी वेबसाइटें तैयार की थीं।
रिपोर्ट आगे बताती है कि इन वेबसाइटों को इस तरह डिजाइन किया गया था कि वे परिवहन विभाग की आधिकारिक एचएसआरपी वेबसाइट जैसी दिखें। पुलिस के अनुसार, वेबसाइट के डिजाइन, कोडिंग और तकनीकी कार्यों में चैट जीपीटी सहित अन्य ऑनलाइन एआई टूल्स और तकनीकी संसाधनों का भी यूज किया गया था, ताकि वेबसाइट वास्तविक सरकारी पोर्टल जैसी प्रतीत हो सके।
नूरपुर पुलिस ने इस संबंध में 8 जुलाई को BNS एवं IT Act की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 11 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप और 12,300 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस डिजिटल साक्ष्यों की भी जांच कर रही है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर