Billing

Billing - ख़बरें

  • Ultraviolette लाया किल द पेट्रोल बिल कैंपेन, नई बाइक खरीदने पर मिल रहा 30 हजार रुपये कैशबैक
    किल द पेट्रोल बिल कैंपेन में सीमित समय के लिए पेट्रोल से चलने वाले टू-व्हीलर से इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल पर स्विच करने वाले ग्राहकों को 30 हजार रुपये तक कैशबैक मिलेगा। Ultraviolette के किल द पेट्रोल बिल प्रोग्राम में डिस्काउंट खरीदार के पिछले पेट्रोल से चलने वाले टू-व्हीलर द्वारा तय की गई दूरी के आधार पर अलग-अलग होगी। इसके लिए ग्राहकों को दो अहम जानकारी देनी, जिसमें पिछले पेट्रोल टू-व्हीलर का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC) और खरीद के समय उसका ओडोमीटर रीडिंग शामिल है।
  • Google Pay पर कैसे भरें बिजली, पानी या मोबाइल बिल, ये है आसान तरीका
    Google Pay के जरिए बिलों का भुगतान होता है जिसके बाद कैशबैक, रिवॉर्ड पॉइंट्स और स्क्रैच कार्ड मिलते हैं। Google Pay अपने सरल और साफ यूजर इंटरफेस के चलते बिल भुगतान के लिए लोकप्रिय ऑप्शन में से एक है। इसका ऑटोमैटिक बिल रिमाइंडर और UPI इंटीग्रेशन ग्राहकों को काफी सहूलियत प्रदान करता है। Google Pay के जरिए बिजली, पानी या DTH बिल का भुगतान कर सकते हैं।
  • AC के ये 10 ट्रिक्स समझ लिए तो गर्मी में ठंडक फुल, बिल हाफ!
    गर्मियों में AC का इस्तेमाल बढ़ते ही बिजली का बिल भी तेजी से बढ़ जाता है, लेकिन सही तरीके से उपयोग करके इसे काफी हद तक कम किया जा सकता है। सही टेम्परेचर सेट करना, कमरे को सील रखना, पंखे का इस्तेमाल और नियमित मेंटेनेंस जैसे छोटे बदलाव कूलिंग को बेहतर बनाते हैं और बिजली की खपत घटाते हैं। इसके अलावा inverter AC का सही उपयोग और sleep mode जैसी सेटिंग्स भी मददगार होती हैं। अगर यूजर्स कुछ बेसिक बातों का ध्यान रखें, तो कम बिजली में भी ज्यादा ठंडक हासिल की जा सकती है।
  • 16 साल से कम बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन की मांग, इस टेक दिग्गज ने बताया ये क्यों है जरूरी
    Pinterest के CEO Bill Ready ने 16 साल से कम उम्र के यूजर्स के लिए सोशल मीडिया बैन की मांग की है। उनका कहना है कि बच्चे बिना किसी फिल्टर के सोशल मीडिया एक्सेस कर रहे हैं, जिससे मानसिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। उन्होंने रिसर्च का हवाला देते हुए बताया कि युवाओं में डिप्रेशन और एंग्जायटी बढ़ रही है। Ready ने ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों के कदम की सराहना की और अन्य सरकारों से भी इसी दिशा में कार्रवाई करने की अपील की। इस मुद्दे पर अब वैश्विक स्तर पर बहस तेज हो गई है।
  • Real Money Games क्या हैं? आखिर सरकार ने क्यों लगाया बैन?
    ऑनलाइन गेमिंग में सट्टेबाजी और फाइनेंशियल फ्रॉड से लेकर लत को रोकने के लिए भारत सरकार ने लोकसभा और राज्यसभा में प्रमोशन एंड रेगुलेशन ऑफ ऑनलाइन गेमिंग बिल 2025 पास कर दिया है। बिल में रियल मनी गेम्स को बढ़ावा देने या उनका विज्ञापन देने पर 1 करोड़ का जुर्माना या 3 साल की सजा का प्रावधान किया है।
  • AC का बिल कर रहा है जेब ढीली? इन आसान तरीकों से मिलेगी ठंडी राहत!
    गर्मी जितनी बढ़ती है, AC पर निर्भरता भी उतनी ही बढ़ जाती है। लेकिन जब महीने के आखिर में बिजली का बिल आता है, तो ठंडी हवा के साथ जेब से भी धुआं निकलता है। अगर आप भी हर महीने AC के बिल से परेशान हैं, तो ये खबर आपके लिए ही है। कुछ सिंपल हैक्स को अपनाकर आप AC का इस्तेमाल भी कर सकते हैं और बिल भी काबू में रख सकते हैं। गर्मी में कंफर्ट चाहिए, लेकिन स्मार्टनेस के साथ। और यही चीज अब लोग अपनाने लगे हैं। खासकर अब जब बिजली की दरें भी बढ़ रही हैं, तो जरूरी हो जाता है कि AC की ठंडी हवा के साथ-साथ बिल-सेविंग हैक्स भी इस्तेमाल किए जाएं। तो चलिए यहां इनके बारे में जानते हैं।
  • BSNL के Reliance Jio को बिल न देने से सरकार को हुआ 1,758 करोड़ रुपये का नुकसान
    CAG ने एक स्टेटमेंट में बताया कि रिलायंस जियो के साथ मास्टर सर्विस एग्रीमेंट को लागू करने में BSNL नाकाम रही है। BSNL के शेयर्ड पैसिव इंफ्रास्ट्रक्चर पर इस्तेमाल होने वाली अतिरिक्त टेक्नोलॉजी के लिए रिलायंस जियो को लगभग 10 वर्षों तक बिल नहीं दिया गया। इससे केंद्र सरकार को 1,757.56 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।
  • WhatsApp मैसेज तक एक्सेस के चलते 90 करोड़ रुपये की क्रिप्टो हुई जब्त, वित्त मंत्री का दावा
    सीतारमण ने चेतावनी दी कि मनी लॉन्ड्रिंग और टैक्स चोरी जैसे फाइनेंशियल क्राइम के लिए एन्क्रिप्टेड कम्युनिकेशन चैनलों का गलत उपयोग किया जा रहा है। संसद में बोलते हुए उन्होंने कहा कि बिजनेस और व्यक्ति साफ मैनुअल बहीखाता बनाए रख सकते हैं, लेकिन फाइनेंशियन क्राइम करने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हैं।
  • AI ले लेगा इंसानों की जगह! बिल गेट्स ने बताया, सिर्फ ये 3 तरह की नौकरियां बचेंगी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जिस रफ्तार से आगे बढ़ रही है, उससे भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। टेक्नोलॉजी के इस दौर में इंसान की भूमिका कितनी बचेगी और कितनी खत्म होगी, इस पर दुनिया के बड़े दिमाग अलग-अलग राय रख रहे हैं। माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स का मानना है कि अगले दस सालों में AI इतना एडवांस हो जाएगा कि इंसानों की जरूरत "ज्यादातर चीजों" के लिए नहीं रहेगी।
  • ISS पर मिशन के लिए भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों को एडवांस ट्रेनिंग देगी NASA
    NASA के एडमिनिस्ट्रेटर Bill Nelson ने भारत के दौरे के दौरान बताया था कि अमेरिका और भारत की अगले वर्ष के अंत तक इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर एक भारतीय एस्ट्रॉनॉट को भेजने की योजना है
  • भारतीय स्टार्टअप्स के साथ विवाद के कारण Google की जांच करेगा CCI
    कंपनी ने कहा था कि इन ऐप्स को बिलिंग से जुड़े उल्लंघनों के कारण हटाया गया है। हालांकि, केंद्र सरकार के इस मामले में हस्तक्षेप करने के बाद ये ऐप्स बहाल हो गए थे। इन स्टार्टअप्स ने CCI से इस मामले की जांच करने का निवेदन किया था
  • ऑफिस के बाद बॉस नहीं कर पाएगा फोन कॉल! इस देश में आया कानून
    ऑस्ट्रेलिया में पहले से ही कर्मचारियों के लिए कुछ अच्छे फायदे हैं, जैसे पेड टाइम ऑफ, बीमारी की छुट्टी और मैटरनिटी लीव। पूरे देश में न्यूनतम वेतन लगभग 15 डॉलर प्रति घंटा है।
  • Telecom Bill 2023: WhatsApp, Signal जैसे ऐप्स को बड़ी राहत, टेलीकॉम मंत्री ने दी 'गुड न्यूज'
    नया विधेयक 1885 के भारतीय टेलीग्राफ अधिनियम, 1933 के वायरलेस टेलीग्राफी अधिनियम और 1950 के टेलीग्राफ तार (गैरकानूनी कब्जा) अधिनियम को प्रतिस्थापित करने के लिए तैयार है।
  • हीरो मोटोकॉर्प को लगा झटका, कंपनी के खिलाफ दर्ज हुआ जालसाजी का मामला
    यह शिकायत Brains Logistics Pvt Ltd ने दर्ज कराई है और इसमें हीरो मोटोकॉर्प के साथ इसके मुख्य एंप्लॉयर पवन मुंजाल और एग्जिक्यूटिव्स विक्रम सीताराम कासबेकर और हरी प्रकाश गुप्ता और एक ऑडिटर को नामित किया गया है
  • डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन बिल राज्यसभा में पास, उल्लंघन पर 250 करोड़ रुपये तक पेनल्टी
    सुप्रीम कोर्ट ने छह वर्ष पहले 'प्राइवेसी के अधिकार' को एक मूलभूत अधिकार घोषित किया था। इस बिल में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के लोगों के डेटा का गलत इस्तेमाल करने पर रोक लगाने से जुड़े प्रावधान हैं

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »