WhatsApp ने भारत में इन-ऐप बिल पेमेंट फीचर शुरू किया है, जिससे यूजर्स सीधे प्लेटफॉर्म पर ही घर और यूटिलिटी के बिल देख पाएंगे, मैनेज कर पाएंगे।
Photo Credit: Pexels/Andrea Piacquadio
WhatsApp अपने यूजर्स के लिए नया फीचर लेकर आया है।
WhatsApp अपने यूजर्स के लिए नया फीचर लेकर आया है, जिससे अब इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर ही यूजर्स को घर और यूटिलिटी का बिल भरने की सुविधा मिलेगी। दरअसल इंस्टेंट मैसेजिंग साइट ने भारत में इन-ऐप बिल पेमेंट फीचर शुरू किया है, जिससे यूजर्स सीधे प्लेटफॉर्म पर ही घर और यूटिलिटी के बिल देख पाएंगे, मैनेज कर पाएंगे और उनका भुगतान कर पाएंगे। यह सर्विस भारत कनेक्ट नेटवर्क से जुड़ी है, जो कि यूजर्स को 30 कैटेगरी में 22,722 बिलर्स से जोड़ती है। इन कैटेगरी में बिजली, पानी, पाइप्ड गैस, FASTag रिचार्ज, इंश्योरेंस प्रीमियम, क्रेडिट कार्ड बिल और लोन का पेमेंट शामिल है। इस अपडेट के जरिए यूजर्स होम स्क्रीन के ऊपर दिए गए ₹ के आइकन पर टैप करके सीधे मेन इंटरफेस से बिल मैनेजमेंट टूल्स का उपयोग कर सकते हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
कौन से मिलेंगे फीचर्स
यह प्लेटफॉर्म लिंक किए गए अकाउंट्स के लिए आने वाले बकाया बिलों की जानकारी ऑटो-फेच करता है। कई बार उपयोग के लिए पिछले ट्रांजेक्शन से बिलर की जानकारी पेमेंट्स होम स्क्रीन पर सेव रहती है।
यूजर्स एक ही यूटिलिटी प्रोवाइडर के तहत कई कंज्यूमर अकाउंट्स को लिंक और ट्रैक कर सकते हैं, जिसमें घर, ऑफिस या रिश्तेदारों के लिए अलग-अलग कनेक्शन शामिल हैं। आमतौर पर उपयोग की जाने वाली कैटेगरीज को मेन पेमेंट स्क्रीन पर हाइलाइट किया जाता है, जिससे एक डायरेक्टरी भी होती है जिससे बाकी कैटेगरीज तक पहुंचा जा सकता है। यूजर्स पेमेंट के लिए यूपीआई, डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड शामिल हैं।
कैसे करें बिल का भुगतान
वॉट्सऐप द्वारा बिल पेमेंट की सुविधा शुरू करने से भारतीय बाजार में WhatsApp की मौजूदा ट्रांजेक्शन और पब्लिक यूटिलिटी सर्विस का दायरा बढ़ जाएगा। इन सर्विस में मोबाइल रिचार्ज, मेट्रो ट्रांजिट टिकटिंग और ऑटोमेटेड चैटबॉट के जरिए दी जाने वाली सरकारी नागरिक सर्विस शामिल हैं। यूटिलिटी पेमेंट को जोड़ने से बार-बार होने वाले और अक्सर किए जाने वाले फाइनेंशियल पेमेंट भी मौजूदा चैट इंटरफेस में शामिल हो जाते हैं। यह फीचर पूरे भारत में धीरे-धीरे रोल आउट किया जा रहा है और आने वाले हफ्तों में सभी एंड्रॉयड और आईओएस यूजर्स तक पहुंच जाएगा।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹63,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम