AC का बिल कर रहा है जेब ढीली? इन आसान तरीकों से मिलेगी ठंडी राहत!

AC को 16-18 डिग्री पर ब्लास्ट करना कूल तो लगता है, लेकिन बिल में उसकी गर्मी दिखती है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि 24 से 26°C के बीच तापमान रखने से ना सिर्फ रूम कूल रहता है बल्कि AC कम पावर कंज्यूम करता है।

AC का बिल कर रहा है जेब ढीली? इन आसान तरीकों से मिलेगी ठंडी राहत!

Photo Credit: LG

सीलिंग फैन को साथ में चलाने से AC की ठंडी हवा रूम में अच्छे से सर्कुलेट होती है

ख़ास बातें
  • 24 से 26°C के बीच तापमान रखने से बिजली की बजत होती है
  • दिन के समय में मोटे पर्दों से सूरज की रोशनी ब्लॉक करें
  • AC एयर फिल्टर अगर गंदे हैं तो एयरफ्लो कमजोर हो जाता है, इन्हें साफ करें
विज्ञापन
गर्मी जितनी बढ़ती है, AC पर निर्भरता भी उतनी ही बढ़ जाती है। लेकिन जब महीने के आखिर में बिजली का बिल आता है, तो ठंडी हवा के साथ जेब से भी धुआं निकलता है। अगर आप भी हर महीने AC के बिल से परेशान हैं, तो ये खबर आपके लिए ही है। कुछ सिंपल हैक्स को अपनाकर आप AC का इस्तेमाल भी कर सकते हैं और बिल भी काबू में रख सकते हैं।

गर्मी में कंफर्ट चाहिए, लेकिन स्मार्टनेस के साथ। और यही चीज अब लोग अपनाने लगे हैं। खासकर अब जब बिजली की दरें भी बढ़ रही हैं, तो जरूरी हो जाता है कि AC की ठंडी हवा के साथ-साथ बिल-सेविंग हैक्स भी इस्तेमाल किए जाएं। तो चलिए नीचे इनके बारे में जानते हैं।
 

1. 24-26 डिग्री ही है सही

AC को 16-18 डिग्री पर ब्लास्ट करना कूल तो लगता है, लेकिन बिल में उसकी गर्मी दिखती है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि 24 से 26°C के बीच तापमान रखने से ना सिर्फ रूम कूल रहता है बल्कि AC कम पावर कंज्यूम करता है।
 

2. फैन और AC की जुगलबंदी

सीलिंग फैन को साथ में चलाने से AC की ठंडी हवा रूम में अच्छे से सर्कुलेट होती है। इससे AC को बार-बार on/off नहीं करना पड़ता और इलेक्ट्रिसिटी की बचत होती है।
 

3. पर्दे और खिड़की का सही इस्तेमाल

सनलाइट से रूम गरम हो जाता है, जिससे AC को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। दिन के समय में मोटे पर्दों से सूरज की रोशनी ब्लॉक करेंगे, तो ऐसे में खिड़कियों के पर्दों से ढके।
 

4. फिल्टर्स रखें साफ

AC के एयर फिल्टर्स अगर गंदे हैं तो एयरफ्लो कमजोर हो जाता है और AC को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। महीने में एक बार फिल्टर्स साफ करें ताकि एफिशिएंसी बनी रहे।
 

5. टाइमर और Sleep Mode का यूज करें

रात को AC फुल नाइट चलाने की जरूरत नहीं। Sleep Mode या Timer सेट करें ताकि AC अपने आप बंद हो जाए और बेफिजूल चलकर बिल ना बढ़ाए।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: AC, AC electricity bill, Air Conditioner
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  2. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, 30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  4. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  5. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  7. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »