Banking Apps

Banking Apps - ख़बरें

  • WhatsApp पर आ रही इस फाइल से रहें सावधान, हैक हो सकता है आपका PC
    WhatsApp यूजर्स को निशाना बनाने वाला एक नया मालवेयर कैंपेन सामने आया है। एक साइबर सिक्योरिटी कंपनी के रिसर्चर्स ने खुलासा किया है कि अटैकर्स WhatsApp Desktop और WhatsApp Web यूजर्स को मालिशियस फाइल्स भेजकर उनके सिस्टम तक एक्सेस हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं। यह कैंपेन कई देशों में देखा गया है, जिनमें मलेशिया, ब्राजील, सिंगापुर, ताइवान और वियतनाम शामिल हैं।Kaspersky ग्लोबल रिसर्च एंड एनालेसिस टीम (GReAT) ने जून 2026 में इस कैंपेन का खुलासा किया। रिसर्च के अनुसार, अटैकर पहले से हैक किए गए WhatsApp अकाउंट्स का इस्तेमाल कर रहे हैं। इन अकाउंट्स से उनके कॉन्टैक्ट्स को मालिशियस VBScript फाइल्स भेजी जाती हैं। चूंकि मैसेज किसी जान-पहचान वाले व्यक्ति के अकाउंट से आता है, इसलिए रिसीवर के फाइल खोलने की संभावना बढ़ जाती है।
  • UPI से गलत जगह भेज दिया पैसा? तुरंत करें ये काम, वरना वापस मिलना मुश्किल
    UPI के जरिए गलत अकाउंट में पैसे ट्रांसफर हो जाना एक आम समस्या बनती जा रही है, लेकिन सही समय पर कदम उठाकर पैसे वापस पाए जा सकते हैं। ऐसे मामलों में सबसे पहले रिसीवर से संपर्क करने की कोशिश करनी चाहिए। अगर जवाब न मिले, तो UPI ऐप या बैंक में शिकायत दर्ज करनी होती है। इसके अलावा NPCI और बैंकिंग ओम्बड्समैन के जरिए भी मदद ली जा सकती है। हालांकि UPI ट्रांजैक्शन तुरंत होते हैं और रिवर्सल आसान नहीं होता, इसलिए जल्दी एक्शन लेना जरूरी है। सही प्रक्रिया अपनाकर पैसे रिकवर करने की संभावना बढ़ाई जा सकती है।
  • हर UPI यूजर को पता होनी चाहिए ये 7 सिक्योरिटी टिप्स, नहीं तो एक गलती पड़ेगी भारी!
    UPI पेमेंट आज के समय में सबसे आसान और तेज तरीका बन चुका है, लेकिन इसके साथ फ्रॉड का खतरा भी बढ़ा है। कई यूजर्स छोटी-छोटी गलतियों के कारण अपने पैसे गंवा देते हैं। ऐसे में UPI ऐप में मौजूद कुछ जरूरी सेटिंग्स को ऑन रखना बेहद जरूरी है, जैसे App Lock, ट्रांजैक्शन अलर्ट और डेली लिमिट सेट करना। इसके अलावा अनजान रिक्वेस्ट और फर्जी ऐप्स से बचना भी जरूरी है। सही सावधानी और सेटिंग्स के जरिए आप अपने अकाउंट को सुरक्षित रख सकते हैं और फ्रॉड के रिस्क को काफी हद तक कम कर सकते हैं।
  • Elon Musk ला रहे हैं X Money सुपर ऐप! GPay, Apple Pay, Amazon Pay के लिए खतरे की घंटी?
    Elon Musk X प्लेटफॉर्म को 'सुपर ऐप' बनाने की दिशा में X Money नाम की नई पेमेंट और बैंकिंग सर्विस लाने की तैयारी कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फीचर में peer-to-peer ट्रांसफर, डेबिट कार्ड और AI बेस्ड खर्च ट्रैकिंग जैसे ऑप्शन मिल सकते हैं। इसका मकसद यूजर्स को एक ही ऐप में फाइनेंशियल सर्विसेज देना बताया जा रहा है। हालांकि लॉन्च से पहले रेगुलेटरी अप्रूवल और लाइसेंसिंग जैसी चुनौतियां सामने हैं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि इसकी सफलता इस बात पर निर्भर करेगी कि X खुद को बैंकिंग प्लेटफॉर्म के तौर पर कितना स्थापित कर पाता है।
  • Google पर डॉक्टर का नंबर खोजने से उड़ गए 18 लाख! साइबर फ्रॉड का नया तरीका
    उत्तर प्रदेश के अनुपशहर में साइबर ठगों ने एक बीमार व्यक्ति और उसकी पत्नी से करीब 18.61 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने डॉक्टर का नंबर खोजने के लिए Google पर सर्च किया था, जिसके बाद ठगों ने खुद को डॉक्टर से जुड़ा बताकर ‘Doctor Appointment’ नाम का ऐप डाउनलोड कराया। जांच के मुताबिक, ऐप को दी गई परमिशन के जरिए आरोपियों ने मोबाइल का रिमोट एक्सेस हासिल कर लिया और बैंक खातों से कई ट्रांजेक्शन कर पैसे निकाल लिए। पीड़ित को इस धोखाधड़ी का पता कई दिनों बाद चला।
  • एक टच में डिजिटल अरेस्ट, स्कैम से बचाएगा 'Kill Switch', UPI और बैंक ऐप्स में मिलेगा इमरजेंसी बटन
    डिजिटल अरेस्ट स्कैम्स के बढ़ते मामलों के बीच केंद्र सरकार एक बड़े तकनीकी समाधान पर काम कर रही है। गृह मंत्रालय की ओर से गठित हाई-लेवल कमेटी UPI और बैंकिंग ऐप्स में एक ‘किल स्विच’ फीचर जोड़ने के प्रस्ताव पर विचार कर रही है। Indian Express की रिपोर्ट के मुताबिक, यह इमरजेंसी बटन किसी संभावित ऑनलाइन ठगी के दौरान यूजर को तुरंत सभी बैंक ट्रांजैक्शन्स रोकने की सुविधा देगा। इस कदम का मकसद उन मामलों को रोकना है, जहां स्कैमर्स वीडियो कॉल और फर्जी पुलिस पहचान के जरिए लोगों से पैसे ट्रांसफर करवाते हैं।
  • अकाउंट में बिना पैसे भी कर सकेंगे UPI पेमेंट! Google Pay का खास क्रेडिट कार्ड Flex लॉन्च, ऐसे करें इस्तेमाल
    Google ने भारत में Rupay पर अपना Flex by Google Pay क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया है। पेमेंट्स के लिए यह यूपीआई जैसा है लेकिन एक सुविधा क्रेडिट कार्ड जैसी है। Axis Bank के साथ पेश किया गया यह एक तरह का नया पेमेंट फीचर है। यह गूगल पे ऐप से लिंक्ड होता है। इसकी मदद से किसी भी दुकान पर लगे UPI QR कोड को स्कैन करके सीधे क्रेडिट कार्ड से पेमेंट की जा सकती है।
  • SBI YONO 2.0: GPay, PhonePe को टक्कर देने मैदान में उतरा देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक!
    State Bank of India ने YONO 2.0 को लॉन्च कर अपने डिजिटल बैंकिंग प्लेटफॉर्म को अपग्रेड किया है। यह नया वर्जन मोबाइल और इंटरनेट बैंकिंग को एक ही बैकएंड पर लाता है, जिससे अलग-अलग डिवाइसेज पर बैंकिंग करना आसान हो जाता है। SBI के मुताबिक, YONO 2.0 में सिक्योरिटी, पर्सनलाइजेशन और यूजर एक्सपीरियंस पर खास फोकस किया गया है। इसमें KYC और re-KYC प्रक्रिया को भी आसान बनाया गया है, ताकि ग्राहकों को बार-बार वेरिफिकेशन न कराना पड़े। फिलहाल यह प्लेटफॉर्म हिंदी और अंग्रेजी में उपलब्ध है और आगे इसमें अन्य भाषाएं जोड़ी जाएंगी।
  • NRI और इंटरनेशनल ट्रैवलर्स के लिए लॉन्च हुई UPI One World वॉलेट सर्विस
    इस सर्विस का इस्तेमाल मर्चेंट्स और होटल्स के साथ ही ऑनलाइन शॉपिंग और ट्रैवल बुकिंग के लिए किया जा सकेगा। UPI का विदेश में भी तेजी से एक्सपैंशन किया जा रहा है
  • Jio Finance App : Paytm, Phonepe को चुनौती! ‘जियो फाइनेंस ऐप’ का बीटा वर्जन लॉन्‍च, UPI पेमेंट भी कर पाएंगे
    Jio Finance App : कंपनी ने बताया है कि वह अपने ऐप के जरिए लोगों को यूपीआई, डिजिटल बैंकिंग और म्‍यूच्‍अल फंड्स पर लोन जैसी सुविधाएं ऑफर करेगी।
  • Paytm Payments Bank यूजर ध्‍यान दें! आज के बाद नहीं चलेंगी ये सर्विस, जानें डिटेल
    Paytm Payments Bank : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बीते महीने ही पेटीएम पेमेंट्स बैंक को उसकी तमाम सेवाओं को बंद करने के लिए कहा था।
  • फिनटेक कंपनियों के खिलाफ नहीं RBI
    इस महीने की शुरुआत में फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट (FIU) ने PPBL पर पांच करोड़ रुपये से अधिक की पेनल्टी लगाई है। इसका कारण Paytm Payments Bank के एकाउंट्स के जरिए भेजी गई अवैध रकम की रिपोर्ट देने में हुए उल्लंघन हैं
  • Flipkart UPI: Paytm, Google, Amazon को टक्कर देने के लिए फ्लिपकार्ट ने लॉन्च की खुद की UPI सर्विस
    Flipkart UPI की एंट्री ऐसे समय में हुई है जब भारत की फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट (FIU) ने कथित मनी लॉन्ड्रिंग के लिए Paytm की बैंकिंग शाखा Paytm Payments Bank पर 5.49 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है। 
  • क्या आपका पैसा Paytm Payments Bank में सुरक्षित है? 1 मार्च से क्या होगा? आपके सभी सवालों के जवाब यहां हैं
    RBI ने KYC नियमों के उल्लंघन और डेटा सुरक्षा ढांचे में खामियों के कारण Paytm Payments Bank पर प्रतिबंध लगाया था। PPBL की लगभग सभी सर्विस को 1 मार्च से बंद किया जा रहा है।
  • Paytm Crisis: 29 फरवरी से Paytm QR, UPI, FasTag चलेगा या नहीं? जानें
    29 फरवरी के बाद, किसी भी ग्राहक खाते, प्रीपेड कार्ड, वॉलेट, फास्टैग, नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (NCMC) आदि में डिपोजिट, क्रेडिट लेनदेन, टॉप-अप या निकासी की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Banking Apps - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »