Atms

Atms - ख़बरें

  • ATM कार्ड भूल गए हैं घर, UPI के जरिए ऐसे निकाले नकद पैसा
    आप बिना कार्ड के भी आसानी से यूपीआई के जरिए एटीएम से पैसा निकाल सकते हैं। यूपीआई की इस सर्विस के जरिए आपको कार्ड रखने की जरूरत नहीं होगी, क्योंकि यह प्रक्रिया पूरी तरह से कार्डलेस है, जिससे कार्ड क्लोनिंग या कार्ड के चोरी होने या गुम होने जैसे जोखिम का खतरा नहीं रहता है। प्रति ट्रांजेक्शन लिमिट अधिकतम 10 हजार रुपये तक हो सकती है।
  • Amazfit लाई नई स्मार्टवॉच, AMOLED स्क्रीन, सिंगल चार्ज में 17 दिन चलती है बैटरी, जानें कीमत
    Amazfit ने T-Rex 3 Pro का नया 44mm वर्जन लॉन्च किया है। 48mm मॉडल से यह छोटा और हल्का है। कंपनी ने इसे चीन में पेश किया है। जल्द ही इसे ग्लोबल मार्केट में भी रिलीज किया जाएगा। नया वर्जन आर्कटिक गोल्ड और ब्लैक गोल्ड कलर वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है।
  • Xiaomi Watch S4 स्मार्टवॉच, Band 10 Glimmer Edition लॉन्च, सिंगल चार्ज में 21 दिन बैटरी फीचर, जानें कीमत
    Xiaomi Watch S4 लॉन्च हो गई है जिसके साथ में कंपनी ने Xiaomi Smart Band 10 Glimmer Edition को भी लॉन्च किया है। ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हुए ये प्रोडक्ट्स कंपनी के वियरेबल सेग्मेंट में लेटेस्ट एडिशन हैं। Xiaomi Watch S4 41mm में 1.32 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 5 ATM वाटर रसिस्टेंस और 320mAh बैटरी दी गई है। Xiaomi Smart Band 10 Glimmer Edition को कंपनी ने गोल्डन कलर में पेश किया है। इसमें 1.72 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है। इसमें AI स्विम स्ट्रॉक डिटेक्शन फीचर है।
  • ATM और UPI से निकाल सकेंगे PF, आ रहा है EPFO 3.0, यहां जानिए 5 बड़े बदलाव
    EPFO 2025 में अपना अपग्रेडेड डिजिटल प्लेटफॉर्म EPFO 3.0 लॉन्च करने जा रहा है। Infosys, Wipro और TCS जैसी बड़ी IT कंपनियां इस प्रोजेक्ट को मैनेज करेंगी। नए सिस्टम में PF विदड्रॉल ATM और UPI से सीधा हो सकेगा। साथ ही ऑनलाइन क्लेम्स और करेक्शन OTP वेरिफिकेशन से आसान होंगे। डेथ क्लेम्स में गार्जियनशिप सर्टिफिकेट की जरूरत खत्म कर दी जाएगी। इस बदलाव से 8 करोड़ मेंबर्स को तेज, ट्रांसपेरेंट और मोबाइल-फ्रेंडली अनुभव मिलेगा।
  • Honor Watch Fit Vitality Edition लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 5 ATM वाटर रसिस्टेंस के साथ, जानें कीमत
    Honor ने अपनी नई स्मार्टवॉच Watch Fit Vitality Edition को लॉन्च किया है। Honor Watch Fit Vitaly Edition में 1.32 इंच का AMOLED डिस्प्ले है जो कि एक टच डिस्प्ले है। इसमें 466 x 466 पिक्सल का रिजॉल्यूशन दिया गया है। वॉच में दाहिनी ओर एक बटन दिया गया है। यह शॉर्ट, लॉन्ग और डबल प्रेस के साथ अलग-अलग फंक्शन परफॉर्म करता है। वॉच में एक माइक्रोफोन और एक स्पीकर दिया गया है।
  • Amazfit BIP 6 स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च, 1.97 इंच AMOLED स्क्रीन, 14 दिन बैटरी लाइफ जैसे फीचर्स, जानें कीमत
    Amazfit ने नई BIP 6 स्मार्टवॉच को भारत में लॉन्च किया है। इसमें 1.97 इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया गया है जो एक AMOLED पैनल है। इसमें 2000 निट्स की पीक ब्राइटनेस आती है। स्मार्टवॉच में ऑटोमेटिक ब्राइटनेस एडजस्ट हो जाती है जिसके लिए Ambient light सेंसर मौजूद है। इसकी बॉडी मजबूत एल्युमिनियम एलॉय फ्रेम की बनी है। यह 50 मीटर तक गहरे पानी में भी चालू रह सकती है।
  • भारत-पाक तनाव: बैंकिंग से लेकर बीमा तक, ATM, UPI सर्विस के लिए बैंकों को सरकार ने जारी किया अलर्ट
    भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक अहम बैठक की। बैंकों को सतर्क और हालातों के लिए पूरी तरह से तैयार रहने के निर्देश दिए। वित्त मंत्री ने खासतौर पर जोर दिया कि बैंक कस्टमर्स को बिना किसी परेशानी के बैंकिंग सुविधाएं मिलती रहें। इसमें ATM, कैश और UPI से जुड़ी सुविधाएं लगातार उपलब्ध करवाने पर जोर दिया गया।
  • "ATM अगले 2-3 दिन रहेंगे बंद?" जानिए भारत-पाक तनाव के बीच वायरल हो रहे मैसेज की सच्चाई
    भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया तनाव के माहौल के बीच सोशल मीडिया और WhatsApp पर एक अफवाह तेजी से वायरल हो रही है। इसमें दावा किया जा रहा है कि देशभर में अगले 2-3 दिन तक एटीएम (ATM) सर्विस बंद रहने वाली है और लोगों से कहा जा रहा है कि जल्दी से कैश निकाल लें। इस वायरल मैसेज में डर फैलाने वाली भाषा के साथ यह भी जोड़ा गया है कि “सीमा पर हालात ठीक नहीं हैं, किसी भी वक्त जंग शुरू हो सकती है।” PIB Fact Check और कई साइबर एक्सपर्ट्स की रिपोर्ट के मुताबिक, यह अफवाह किसी अज्ञात सोर्स से फैलाई जा रही है और इसका मकसद सिर्फ पैनिक फैलाना है।
  • आज से ATM से पैसे निकालना हुआ महंगा, RBI ने बढ़ाया चार्ज, जानें क्या-क्या बदला?
    अगर आप अक्सर ATM से पैसे निकालते हैं तो ये खबर आपके लिए जरूरी है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा लागू किए गए नए नियमों के मुताबिक, 1 मई 2025 से ATM से कैश निकालना पहले से महंगा हो गया है। अब फ्री लिमिट पार होने के बाद हर एक ट्रांजैक्शन पर 21 रुपये की बजाय 23 रुपये चार्ज देना होगा। यानी दो रुपये का सीधा इजाफा। ये नया नियम सभी बैंकों, व्हाइट-लेबल एटीएम ऑपरेटरों और कैश रीसायकल मशीन (CRM) पर भी लागू होगा। RBI का कहना है कि बढ़ती ऑपरेशनल कॉस्ट और सर्विस क्वालिटी बनाए रखने के लिए यह बदलाव जरूरी था।
  • ATM in train: चलती ट्रेन में मिलेगा कैश, पंचवटी एक्सप्रेस में लगा देश का पहला 'ट्रेन ATM', जानें कैसे करेगा काम
    इंडियन रेलवे ने चलती ट्रेन में ATM सुविधा उपलब्ध करवा दी है। मुंबई-मनमाड पंचवटी एक्सप्रेस में ATM मशीन लगाई गई है। यह ATM ट्रेन के AC कोच में लगा है। ट्रेन कितनी भी रफ्तार से क्यों न दौड़ रही हो, ATM मशीन तब भी अपना काम करती रहेगी। इसे मुंबई-हिंगोली जनशताब्दी एक्सप्रेस में भी इस्तेमाल किया जा सकेगा क्योंकि पंचवटी एक्सप्रेस का रैक (Rack) 12071 मुंबई-हिंगोली जनशताब्दी एक्सप्रेस के साथ भी जुड़ता है।
  • Hero Splendor को बनाया वेंडिंग मशीन, ATM कार्ड लगाओ, हेडलाइट से निकलेगी कोल्ड ड्रिंक! देखें वीडियो
    इंस्टाग्राम पर एक यूजर ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक शख्स को उसकी Hero Splendor के साथ देखा जा सकता है। यह कोई आम स्प्लेंडर मोटरसाइकिल नहीं है, बल्कि इसे कुछ इस प्रकार मॉडिफाई किया गया है कि यह एक वेंडिंग मशीन की तरह काम करती है। वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स एक डेबिट कार्ड को बाइक के एक हिस्से में डालता है और कुछ नंबर दबाता है और बाइक एक गिलास में ड्रिंक निकालती है।
  • सोने से बनी HUAWEI Watch Ultimate Design Gold धांसू हेल्थ फीचर्स के साथ लॉन्च, 14 दिनों तक चलेगी बैटरी, जानें
    HUAWEI Watch Ultimate Design Gold चीनी बाजार में लॉन्च हो गई है। Watch Ultimate Design Gold के ब्लैक गोल्ड वेरिएंट की कीमत CNY 21,999 (लगभग 2,56,250 रुपये) और सैफायर येलो गोल्ड वेरिएंट की कीमत CNY 23,999 (लगभग 2,79,545 रुपये) है। इस वॉच में 1.5 इंच की एलटीपीओ AMOLED डिस्प्ले दी गई है। इस वॉच में दी गई बैटरी एक बार चार्ज होकर 14 दिनों तक चलती है।
  • ATM जैसी मशीनों से 4G SIM उपलब्ध कराएगी BSNL, अगले वर्ष लॉन्च होगा कंपनी का 5G नेटवर्क
    पिछले सप्ताह आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस में इस मशीन को प्रदर्शित किया गया था। इससे BSNL के यूजर्स इन मशीनों या सेल्फ केयर ऐप के जरिए SIM कार्ड को ले सकेंगे। ये वेंडिंग मशीनें रेलवे स्टेशंस और एयरपोर्ट्स जैसे व्यस्त स्थानों पर लगाई जाएंगी। इससे BSNL को अपने कस्टमर्स की संख्या बढ़ाने में आसानी होगी।
  • Honor Watch 5 लॉन्च हुई 15 दिन बैटरी लाइफ, 1.85 इंच AMOLED डिस्प्ले के साथ, जानें सबकुछ
    Honor ने नई स्मार्टवॉच Honor Watch 5 को लॉन्च किया है। IFA Berlin 2024 इवेंट में लॉन्च हुई यह स्मार्टवॉच 1.85 इंच AMOLED डिस्प्ले से लैस है। इसमें कई हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स जैसे हार्ट रेट मॉनिटरिंग, SpO2 लेवल मॉनिटरिंग दिए गए हैं। इसमें 400 से ज्यादा वॉचफेस हैं। यह सिंगल चार्ज में 15 दिन चल सकती है और 5 ATM वॉटर रसिस्टेंस फीचर से लैस है।
  • क्रिप्टो ATMs से गैर कानूनी ट्रांजैक्शंस में हो रही बढ़ोतरी
    क्रिप्टोकरेंसीज खरीदने की सुविधा देने वाले क्रिप्टो ATMs गैर कानूनी ट्रांजैक्शंस का एक बड़ा जरिया बन रहे हैं। इन ATMs से लोग कैश के अलावा डेबिट और क्रेडिट से भी क्रिप्टोकरेंसीज खरीद सकते हैं

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »