• होम
  • वियरेबल
  • ख़बरें
  • Amazfit BIP 6 स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च, 1.97 इंच AMOLED स्क्रीन, 14 दिन बैटरी लाइफ जैसे फीचर्स, जानें कीमत

Amazfit BIP 6 स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च, 1.97 इंच AMOLED स्क्रीन, 14 दिन बैटरी लाइफ जैसे फीचर्स, जानें कीमत

स्मार्टवॉच में 2000 निट्स की पीक ब्राइटनेस आती है।

Amazfit BIP 6 स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च, 1.97 इंच AMOLED स्क्रीन, 14 दिन बैटरी लाइफ जैसे फीचर्स, जानें कीमत

Photo Credit: Amazfit

Amazfit BIP 6 स्मार्टवॉच 1.97 इंच AMOLED डिस्प्ले से लैस है।

ख़ास बातें
  • स्मार्टवॉच में ऑटोमेटिक ब्राइटनेस एडजस्टमेंट फीचर दिया गया है।
  • स्मार्टवॉच में Bluetooth 5.2 की कनेक्टिविटी दी गई है।
  • कंपनी ने 5 ATM वाटर रसिस्टेंस इसमें दिया है।
विज्ञापन
Amazfit ने नई BIP 6 स्मार्टवॉच को भारत में लॉन्च किया है। इसमें 1.97 इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया गया है जो एक AMOLED पैनल है। इसमें 2000 निट्स की पीक ब्राइटनेस आती है। स्मार्टवॉच में ऑटोमेटिक ब्राइटनेस एडजस्ट हो जाती है जिसके लिए Ambient light सेंसर मौजूद है। इसकी बॉडी मजबूत एल्युमिनियम एलॉय फ्रेम की बनी है। इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग फीचर भी है। यह 50 मीटर तक गहरे पानी में भी चालू रह सकती है। कंपनी ने 5 ATM वाटर रसिस्टेंस इसमें दिया है। स्मार्टवॉच सिंगल चार्ज में 4 दिन तक चल सकती है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य फीचर्स। 
 

Amazfit BIP 6 Price

Amazfit BIP 6 की भारत में कीमत 7,999 रुपये है। इसे कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट के अलावा प्रमुख ऑनलाइन रिटेल प्लेटफॉर्म्स जैसे Amazon आदि से भी खरीदा जा सकता है। कंपनी ने इसे Black, Charcoal, Stone, और Red कलर्स में लॉन्च किया है। स्मार्टवॉच की सेल भारत में शुरू हो चुकी है। 
 

Amazfit BIP 6 Specifications

Amazfit BIP 6 स्मार्टवॉच 1.97 इंच AMOLED डिस्प्ले से लैस है।  इसमें 2000 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। स्मार्टवॉच में ऑटोमेटिक ब्राइटनेस एडजस्टमेंट फीचर दिया गया है। बॉडी में एल्युमिनियम एलॉय फ्रेम का इस्तेमाल किया गया है। स्मार्टवॉच में Bluetooth 5.2 की कनेक्टिविटी दी गई है और ब्लूटूथ कॉलिंग का सपोर्ट है। इसमें कॉलिंग के लिए बिल्ट-इन माइक्रोफोन और स्पीकर लगे हैं। यह 5 ATM वाटर रसिस्टेंस के साथ आती है और 50 मीटर तक पानी में भी चलती रह सकती है। 

BIP 6 स्मार्टवॉच में बिल्ट-इन GPS सपोर्ट दिया गया है जिसे 5 सैटेलाइट सिस्टम का सपोर्ट मिलता है। इसमें 140 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं। कंपनी का दावा है कि यह स्मार्टवॉच एक बार चार्ज करने पर 14 दिन तक चल सकती है। बैटरी सेवर मोड में यह 26 दिन तक भी चल सकती है। 

स्मार्टवॉच में BioTracker PPG बायोमीट्रिक सेंसर लगा है। इसके अलावा इस स्मार्टवॉच में 24 घंटे हार्ट रेट मॉनिटरिंग, SpO2 मॉनिटरिंग, और स्ट्रेस मॉनिटरिंग फीचर भी है। यह वन-टैप मेजरमेंट फीचर को सपोर्ट करती है। अन्य फीचर्स में कैलेंडर रिमाइंडर, कॉल नोटिफिकेशन, सिडेंटरी रिमाइंडर, और स्मार्टफोन ऐप नोटिफिकेशंस भी शामिल हैं। इसके डाइमेंशन 46.3 x 40.2 x 10.45mm हैं जबकि वजन बिना स्ट्रैप के 27.9g बताया गया है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Airtel के चार सबसे सस्ते प्रीपेड प्लान, अनलिमिटेड डाटा और कॉल के लाभ, कीमत ₹300 से भी कम
  2. वोटिंग में छिपे रहेंगे नाम, ग्रुप से बना सकेंगे मिनी ग्रुप! WhatsApp के नए फीचर्स बदल देंगे चैटिंग का एक्सपीरियंस
  3. फ्री में हवाई सफर! IndiGo दे रहा है 20,000 मुफ्त फ्लाइट टिकट, जानिए कैसे मिलेगा फायदा
  4. CMF Clip Pro ईयरबड्स लॉन्च, 32 घंटे चलेगी बैटरी, कॉल नॉयज कैंसलेशन के साथ गजब हैं फीचर्स
  5. PM Kisan Samman Nidhi Status: PM किसान किश्त अकाउंट में आई या नहीं खुद ऑनलाइन ऐसे करें चेक
  6. 7000mAh बैटरी वाले OnePlus N6x पर आया ₹1500 का डिस्काउंट, देखें डील
  7. Poco M8 Power vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: जानें ₹30000 में कौन सा है बेस्ट?
  8. कॉल ड्रॉप हुई या आई नेटवर्क में खराबी, अब TRAI MyCall पर कर पाएंगे शिकायत, टेलीकॉम कंपनियों तक जाएगी बात
  9. अब UPI ट्रांजेक्शन के लिए भी जेब करनी होगी खाली, लगेगा चार्ज, संसद में आया बदलाव का बिल
  10. Mahindra XEV 9S बनी बेस्ट-सेलिंग EV, MG Windsor EV को पीछे छोड़ा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »