• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • ATM में अब UPI से होगा कैश डिपॉजिट, डेबिट कार्ड की जरूरत खत्म! ऐसे करें इस्तेमाल

ATM में अब UPI से होगा कैश डिपॉजिट, डेबिट कार्ड की जरूरत खत्म! ऐसे करें इस्तेमाल

कैश डिपॉजिट करने के लिए जल्द ही यूपीआई ऐप सर्विस यूजर्स के लिए शुरू होने वाली है।

ATM में अब UPI से होगा कैश डिपॉजिट, डेबिट कार्ड की जरूरत खत्म! ऐसे करें इस्तेमाल

UPI के माध्यम से अब ग्राहक कैश डिपॉजिट सर्विस का लाभ उठा सकेंगे।

ख़ास बातें
  • अब आपको ATM में कैश डिपॉजिट के लिए डेबिट कार्ड की जरूरत नहीं रहेगी।
  • UPI के जरिए ही कैश करवा सकेंगे जमा।
  • भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से सुविधा की घोषणा की गई है।
विज्ञापन
ATM से कैश लेन-देन के दौरान आपको डेबिट कार्ड की जरूरत पड़ती है। खासकर कैश को जमा करवाने में डेबिट कार्ड की आवश्यकता पड़ती है। ऐसे में देखने में आता है कि कई बार कार्ड कहीं किसी एटीएम में गिर जाता है, छूट जाता है, या गुम हो जाता है। हो सकता है कि कार्ड का गलत इस्तेमाल भी कर लिया जाए। लेकिन अब आपको ATM में कैश डिपॉजिट के लिए डेबिट कार्ड की जरूरत नहीं रहेगी। जल्द ही उपभोक्ता UPI के जरिए ही अपना कैश एटीएएम मशीन में जमा करवा सकेंगे। आइए जानते हैं कैसा होगा यह फीचर, और कैसे कर सकते हैं इस्तेमाल। 

कैश डिपॉजिट करने के लिए जल्द ही यूपीआई ऐप सर्विस यूजर्स के लिए शुरू होने वाली है। जिसके बाद कैश जमा करवाने के दौरान डेबिट कार्ड की जरूरत समाप्त हो जाएगी। भारतीय रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर टी रबी शंकर ने ग्लोबल फिनटेक फेस्ट (GFF) 2024 में नई यूपीआई इंटरऑपरेबल कैश डिपॉजिट (UPI-ICD) सुविधा की घोषणा की। सुविधा के शुरू होते ही एटीएएम में कैश जमा करवाना और भी आसान हो जाएगा। 

NPCI की ओर से इस बारे में प्रेस रिलीज के माध्यम से जानकारी दी गई है। जिसके मुताबिक यूपीआई इंटरऑपरेबल कैश डिपॉजिट (UPI-ICD) सुविधा के तहत ग्राहक UPI के माध्यम से बैंकों, और व्हाइट लेबल एटीएम ऑपरेटर्स (WLAO) द्वारा चलाए जाने वाले ATMs में इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं। यूजर्स अपने खुद के बैंक अकाउंट या किसी अन्य बैंक अकाउंट में भी फिजिकल डेबिट कार्ड का इस्तेमाल किए बिना कैश डिपॉटिज करवा सकते हैं। बैंक चरणबद्ध तरीके से इस सुविधा को शुरू करेंगे, जिसके बाद ग्राहकों को इसका लाभ मिलने लगेगा। 

ये ATMs कैश रिसाइकलर मशीन होते हैं जो कैश डिपॉजिट और कैश विड्राल, दोनों के लिए इस्तेमाल होते हैं। कस्टमर्स UPI, वर्चुअल पेमेंट एड्रेस (VPA) और अकाउंट IFSCs से लिंक हुए अपने मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल करते हुए अब कैश जमा कर सकते हैं, जिससे यह प्रक्रिया पहले से बहुत ही आसान होने वाली है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, यूपीआई कार्डलैस कैश डिपॉजिट, यूपीआई कार्डलैस कैश विड्रॉल के जैसा ही होगा। 

UPI के माध्यम से ऐसे करें कैश डिपॉजिट
  • सबसे पहले आपको UPI ट्रांजैक्शन सपोर्ट करने वाले ATM या कैश डिपॉजिट मशीन को खोजना होगा। यहां पर आप डेबिट कार्ड का ऑप्शन चुनने के बजाए यूपीआई कैश डिपॉजिट का ऑप्शन चुनेंगे। 
  • उसके बाद UPI ऐप के साथ कैश डिपॉजिट मशीन में दिखाए जा रहे QR कोड को स्कैन करेंगे। 
  • उसके बाद आपको कैश डिपॉटिज के लिए उपलब्ध नोटों जैसे 100, 500 की गिनती वहां दर्ज करनी होगी। जिसके बाद मशीन आपको एक कंफर्मेशन दे सकता है। 
  • कंफर्म करने के बाद कैश इस डिपॉजिट मशीन में जमा हो जाएगा और इसकी पुष्टि के लिए आपको एक पर्ची भी दी जा सकती है। यहां पर जांच लें कि पर्ची में दिखाई गई राशि आपको द्वारा जमा की गई नकद राशि से मेल खा रही है या नहीं। 
  • इसके बाद UPI से लिंक्ड अपने अकाउंट्स की लिस्ट से वह अकाउंट चुनें जिसमें आप यह राशि जमा करना चाहते हैं। उसके बाद यूपीआई PIN के माध्यम से ट्रांजैक्शन को पूरा करें। और अधिक जानकारी के लिए आप RBI ब्लॉग पर भी विजिट कर सकते हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: UPI, NPCI, cash deposit with UPI, UPI cash deposit
हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  4. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  6. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  7. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  10. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  11. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  12. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  13. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  14. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  15. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  16. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K14 Plus 5G भारत में आज 12 बजे होगा लॉन्च, 2 घंटे के लिए चलेगी Flash Sale; इतनी होगी कीमत
  2. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  3. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  4. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  5. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  6. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  7. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  8. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  9. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  10. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »