• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • भारत पाक तनाव: बैंकिंग से लेकर बीमा तक, ATM, UPI सर्विस के लिए बैंकों को सरकार ने जारी किया अलर्ट

भारत-पाक तनाव: बैंकिंग से लेकर बीमा तक, ATM, UPI सर्विस के लिए बैंकों को सरकार ने जारी किया अलर्ट

वित्त मंत्रालय ने बैंको को पहले से ही अपनी तैयारी पूरी रखने के निर्देश दिए हैं।

भारत-पाक तनाव: बैंकिंग से लेकर बीमा तक, ATM, UPI सर्विस के लिए बैंकों को सरकार ने जारी किया अलर्ट

Photo Credit: प्रतीकात्मक फोटो

भारत-पाक तनाव के बीच बैंकिंग सुविधाओं को लेकर वित्त मंत्री के बैंकों को खास निर्देश जारी

ख़ास बातें
  • बैंकों को सतर्क और हालातों के लिए पूरी तरह से तैयार रहने के निर्देश
  • ATM, कैश और UPI से जुड़ी सुविधाएं उपलब्ध करवाने पर जोर
  • साइबर सुरक्षा को लेकर भी बैंकों को दिए निर्देश
विज्ञापन
भारत पाकिस्तान के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है और दोनों देश युद्ध जैसे हालातों की तरफ बढ़ रहे हैं। ऐसे में वित्त मंत्रालय ने बैंको को पहले से ही अपनी तैयारी पूरी रखने के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक अहम बैठक के दौरान बैंकों को सतर्क और हालातों के लिए पूरी तरह से तैयार रहने के निर्देश दिए। वित्त मंत्री ने खासतौर पर जोर दिया कि बैंक कस्टमर्स को बिना किसी परेशानी के बैंकिंग सुविधाएं मिलती रहें। इसमें ATM, कैश और UPI से जुड़ी सुविधाएं लगातार उपलब्ध करवाने पर जोर दिया गया। 

भारत पाकिस्तान तनाव के बीच हुई इस अहम बैठक में वित्त मंत्री ने साइबर सुरक्षा को भी अहम मुद्दा बताया। मंत्री ने कहा कि चुनौतीपूर्ण समय में साइबर सुरक्षा भी सुनिश्चित रहे। इसके साथ ही आर्थिक स्थिरता भी बनी रहे। मंत्रालय की ओर से कहा (via) गया कि किसी भी प्रतिकूल स्थिति से निपटने की तैयारी करनी होगी जिसके बैंकों को आपातकालीन प्रोटोकॉल को और ज्यादा बेहतर बनाना होगा। इसके साथ ही इसके परीक्षण भी शुरू कर देने चाहिएं। 

यहां पर एक और अहम बात यह कही गई कि भारत के सीमावर्ती क्षेत्रों में जो बैंक शाखाएं हैं, उनके कर्मचारियों समेत परिवार की सुरक्षा का भी ध्यान रखा जाना चाहिए। इस बैठक में बैंकों और बीमा कंपनियों के शीर्ष अधिकारियों के अलावा वित्तीय सेवा विभाग (वित्त मंत्रालय), आरबीआई, आईआरडीएआई और एनपीसीआई के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल थे। 

इसी बीच भारतीय स्टेट बैंक (SBI) और पंजाब नेशनल बैंक (PNB) समेत कई अन्य बड़े बैंकों ने कहा कि उनके ATM सुचारू रूप से काम कर रहे हैं। ATMs में पर्याप्त कैश है। इसके साथ बैंकों की डिजिटल सर्विसेज जैसे इंटरनेट बैंकिंग भी सुचारू रूप से काम कर रही हैं। दरअसल हाल ही में सोशल मीडिया पर कुछ फेक न्यूज फैलाई जा रही है कि भारत पाक तनाव के बीच आने वाले दिनों में ATM बंद हो सकते हैं। लेकिन ऐसी खबरें सही नहीं हैं, और इनसे सभी को सावधान रहने की जरूरत है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Nirmala sitharaman, ATM, UPI, UPI services, indo pak war update
हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  2. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  3. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  4. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  5. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  7. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  8. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  9. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  10. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »