• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • ATM in train: चलती ट्रेन में मिलेगा कैश, पंचवटी एक्सप्रेस में लगा देश का पहला 'ट्रेन ATM', जानें कैसे करेगा काम

ATM in train: चलती ट्रेन में मिलेगा कैश, पंचवटी एक्सप्रेस में लगा देश का पहला 'ट्रेन ATM', जानें कैसे करेगा काम

पंचवटी एक्सप्रेस में लगे इस ATM पर चौबीसों घंटे CCTV कैमरा की नजर रहेगी।

ATM in train: चलती ट्रेन में मिलेगा कैश, पंचवटी एक्सप्रेस में लगा देश का पहला 'ट्रेन ATM', जानें कैसे करेगा काम

मुंबई-मनमाड पंचवटी एक्सप्रेस में भारतीय रेलवे ने पहला ट्रेन ATM लगाया है। (प्रतीकात्मक फोटो)

ख़ास बातें
  • मुंबई-मनमाड पंचवटी एक्सप्रेस में लगा पहला ट्रेन एटीएम।
  • यह ATM ट्रेन के AC कोच में लगा है।
  • ATM से यात्री कैश प्राप्त करने के अलावा कई और बैंक सेवाएं भी पा सकेंगे।
विज्ञापन
आप रेलगाड़ी में यात्रा पर हों और पता चले कि कैश कम पड़ रहा है, तो ऐसे में चिंता हो जाती है। क्योंकि चलती ट्रेन में कैश पाने का कोई विकल्प नहीं होता है। ऐसे में यात्री अपनी ट्रेन से उतरकर ही कहीं ATM से कैश पा सकता है। लेकिन अब भारतीय रेलवे ने इस समस्या को खत्म करने की शुरुआत कर दी है। इंडियन रेलवे ने एक क्रांतिकारी कदम उठाते हुए चलती ट्रेन में ATM सुविधा उपलब्ध करवा दी है। मुंबई-मनमाड पंचवटी एक्सप्रेस देश की पहली ट्रेन बन चुकी है जिसमें ATM मशीन लगाई गई है। 

मुंबई-मनमाड पंचवटी एक्सप्रेस में भारतीय रेलवे ने पहला ट्रेन ATM लगाया है। यह ATM ट्रेन के AC कोच में लगा है। इस एटीएम मशीन से यात्री चलती गाड़ी में भी कैश निकलवा सकते हैं। रोचक बात यह है कि एटीएम मशीन को इस तरह से डिजाइन किया गया (via) है कि ट्रेन कितनी भी रफ्तार से क्यों न दौड़ रही हो, ATM मशीन तब भी अपना काम करती रहेगी। इसके अलावा रेलवे ने सेफ्टी का भी पूरा ध्यान रखा है ताकि चोरों आदि से एटीएम मशीन को नुकसान न पहुंचाया जा सके, और कैश चोरी न किया जा सके। 

पंचवटी एक्सप्रेस में लगे इस ATM पर चौबीसों घंटे CCTV कैमरा की नजर रहेगी। इधर रेलवे का कहना है कि अगर पंचवटी एक्सप्रेस के एटीएम को लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया मिलती है तो लंबी दूरी की अन्य ट्रेनों में भी एटीएम मशीनें लगाई जाएंगीं। रेल में एटीएम की यह सुविधा भुसावल रेलवे डिवीजन और बैंक ऑफ महाराष्ट्र की साझेदारी में शुरू की गई है। इसका ट्रायल सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है।

रिपोर्ट के अनुसार, पंचवटी एक्सप्रेस की सभी 22 बोगियां वेस्टिब्यूल से जुड़ी हैं, जिससे किसी भी डिब्बे का यात्री इस सुविधा का लाभ उठा सकता है। एक और खास बात यह कि ATM को मुंबई-हिंगोली जनशताब्दी एक्सप्रेस में भी इस्तेमाल किया जा सकेगा क्योंकि पंचवटी एक्सप्रेस का रैक (Rack) 12071 मुंबई-हिंगोली जनशताब्दी एक्सप्रेस के साथ भी जुड़ता है। ATM से यात्री कैश प्राप्त करने के अलावा कई और सुविधा भी पा सकेंगे। यूजर अपनी चेक बुक भी मंगवा सकते हैं। साथ ही अकाउंट स्टेटमेंट भी चेक की जा सकती है। इसके अलावा अन्य बैंकिंग सेवाएं भी इसके माध्यम से इस्तेमाल की जा सकेंगीं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  3. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  4. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  6. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  7. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  8. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »