Apple Upcoming Mobile

Apple Upcoming Mobile - ख़बरें

  • iPhone 13 Mini जैसा कॉम्पेक्ट iPhone लॉन्च करने की Apple की तैयारी!
    iPhone 13 Mini के लॉन्च के बाद Apple का कॉम्पेक्ट साइज का फोन फिर से लौट सकता है। काफी सालों बाद एपल अपना छोटू फोन मार्केट में उतार सकती है। कहा जा रहा है कि यह नए फॉर्म फैक्टर पर डेवलप किया जाएगा जिसमें वाइड डिस्प्ले आस्पेक्ट रेश्यो देखने को मिल सकता है।
  • Xiaomi 18 Pro लॉन्च सितंबर में कंफर्म, 2 डिस्प्ले के साथ, 8000mAh बैटरी! आई पहली झलक
    Xiaomi 18 Pro सिंतबर में लॉन्च के लिए कंफर्म हो गया है। कंपनी ने सीरीज को टीज करना शुरू कर दिया है। Weibo पर Xiaomi ने फोन के रियर लुक को टीज किया है। ब्रांड ने “Generating” शब्द पर फोकस किया है। कयास है कि फोन के रियर डिस्प्ले पर रोचक फीचर मिल सकता है जो AI कंटेंट (AI generated content) भी दिखा सकता है।
  • Samsung Galaxy A18 4G बजट फोन के फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh की बैटरी!
    Samsung Galaxy A18 4G कंपनी का अपकमिंग अफॉर्डेबल फोन बताया जा रहा है। फोन में तीन कलर मिलने वाले हैं जिसमें लाइट ब्लू, ब्लैक, और सिल्वर को शामिल किया गया है। फोन में में 128GB और 256GB स्टोरेज वेरिएंट्स की बात कही गई है।
  • Vivo ला रही Vivo V80 सीरीज का नया फोन, होगी 90W फास्ट चार्जिंग!
    Vivo V80 कंपनी का अपकमिंग फोन होगा जिसे एक महत्वपूर्ण सर्टिफिकेशन में स्पॉट किया गया है। दि टेकआउटलुक की रिपोर्ट के अनुसार, Vivo V80 SDPPI डेटाबेस में देखा गया है। फोन का मॉडल नम्बर V2648 बताया गया है। जबकि इसका सर्टिफिकेट नम्बर 126079/DJID/2026 मेंशन किया गया है।
  • Xiaomi 18 Fold लॉन्च से पहले हो गया लीक, मिल सकती है 6000mAh बैटरी, 200MP कैमरा!
    Xiaomi का नया फोल्डेबल फोन लॉन्च से पहले ही लीक हो गया है। कंपनी का फोन रेड कलर में एक ऑनलाइन फोटो में सामने आया है। कथित तौर पर यह सीईओ ली-जून के हाथों में दिखाई दे रहा है। इसका नाम Xiaomi 18 Fold बताया जा रहा है।
  • iQOO का तहलका! लॉन्च करेगी 15,000mAh बैटरी वाला फोन! मिल सकते हैं 200MP दो कैमरा!
    Vivo की सब-ब्रांड iQOO ने मार्केट में तलहका मचा दिया है! कंपनी ने अपना नया कॉन्सेप्ट फोन पेश कर दिया है। इसमें ऐसे स्पेसिफिकेशंस बताए गए हैं जो आपने न कभी देखे होंगे न सुने होंगे। स्मार्टफोन ब्रांड ने iQOO X से पर्दा उठाया है जो कि कंपनी का सबसे पावरफुल फोन होने वाला है। इस फोन में स्मार्टफोन जगत की सबसे बड़ी बैटरी होगी जो कि 15000mAh की होगी।
  • Tecno देगी Apple को भी मात? बेजल-लेस डिस्प्ले वाला फोन किया पेश, देखें पहली झलक
    Tecno ने अपना पहला, बेजल लैस डिस्प्ले वाला फोन पेश कर दिया है! जी हां, कंपनी ने कॉन्सेप्ट के रूप में बेजल रहित डिस्प्ले फोन को पेश करने की तैयारी कर ली है जिसे IFA 2026 में कंपनी सबसे सामने लाने वाली है। Tecno ने आधिकारिक तौर पर अपने नेक्स्ट-जेनरेशन के बेजल-लेस कॉन्सेप्ट फोन की पहली झलक दिखाई है।
  • iPhone 18 Pro सीरीज में बड़ी बैटरी और नया A20 Pro चिप? जानें अभी तक सामने आई सभी डिटेल्स
    Apple के अपकमिंग iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को लेकर शुरुआती लीक सामने आने लगे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी इन मॉडल्स में Face ID को डिस्प्ले के नीचे शिफ्ट कर सकती है, जिससे Dynamic Island हट सकता है। फोन में A20 Pro चिपसेट दिए जाने की भी चर्चा है, जिसे 2nm प्रोसेस पर बनाया जा सकता है। कैमरा के लिए मैकेनिकल आईरिस और नया स्टैक्ड सेंसर मिलने की संभावना जताई जा रही है। वहीं iPhone 18 Pro Max में करीब 5100mAh बैटरी मिलने की भी खबर है।
  • OnePlus 15T होगा 'सपनों का स्मार्टफोन'! 100W फास्ट, वायरलैस चार्ज के साथ मिलेगा सुपर कूलिंग फीचर
    OnePlus 15T के लॉन्च से पहले कंपनी ने फोन के स्पेसिफिकेशंस और खासियतों के बारे में बड़ा इशारा दिया है। OnePlus 15T को लेकर हालिया अपडेट में कहा गया था कि यह फोन एक सपनों का स्मार्टफोन होगा जिसमें कॉम्पेक्ट साइज में सुपर फीचर्स देखने को मिलेंगे। यह फोन Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप से लैस होकर आने वाला है। OnePlus 15T में वायरलैस चार्जिंग का सपोर्ट मिलने वाला है जो कि Apple के MagSafe स्टाइल ईकोसिस्टम की तरह कम्पैटिबल होने वाला है।
  • 2026 में Apple की बड़ी तैयारी, लॉन्च की दहलीज में 20 से ज्यादा प्रोडक्ट!
    Apple को लेकर सामने आ रही रिपोर्ट्स के अनुसार, साल 2026 कंपनी के लिए बड़े लॉन्च का साल हो सकता है। कहा जा रहा है कि Apple इस दौरान 20 से ज्यादा नए प्रोडक्ट्स और अपग्रेड्स पेश करेगा। इनमें iPhone, iPad, Mac, वियरेबल्स और स्मार्ट होम डिवाइसेज शामिल हो सकते हैं। कुछ लॉन्च रूटीन अपग्रेड होंगे, जबकि कुछ ऐसे प्रोडक्ट्स भी बताए जा रहे हैं जो यूजर्स के रोजमर्रा के एक्सपीरियंस को नए तरीके से प्रभावित कर सकते हैं। रिपोर्ट्स में फोल्डेबल iPhone और नए स्मार्ट होम प्रोडक्ट्स का भी जिक्र किया गया है।
  • Moto X70 Air: पतले फोन की रेस में कूदा Motorola, Samsung और Apple को देगा टक्कर!
    फेस्टिव सीजन के ठीक पहले Motorola ने अपने नए अल्ट्रा-स्लिम स्मार्टफोन Moto X70 Air से पर्दा उठा दिया है। Lenovo के इस नए डिवाइस के साथ कंपनी ने भी उन ब्रांड्स की लिस्ट में एंट्री मार ली है जो हाल में थिन स्मार्टफोन की रेस में उतरे हैं। इसमें 4800mAh बैटरी फिट की गई है और यह 68W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। फोन की एक खासियत इसका डिस्प्ले भी है, जिसमें 4500nits की पीक ब्राइटनेस देने वाला Pantone-वैलिडेटिड डिस्प्ले पैनल मिलता है। इन सब के बाद भी फोन की मोटाई को 5.99mm रखा गया है और वजन भी 159 ग्राम है।
  • सिंतबर महीना धमाकेदार होगा! iPhone 17 से लेकर Lava Agni 4 तक, लॉन्च होंगे ये स्मार्टफोन
    स्मार्टफोन मार्केट में सितम्बर 2025 इस बार स्पेक्ट्रम बैंड की तरह शानदार होने जा रहा है, क्योंकि इस महीने में Apple, Samsung, Huawei जैसे बड़े ब्रांड्स अपना दमखम दिखाने की तैयारी में हैं। Apple अक्टूबर से पहले iPhone 17 सीरीज (जिसमें Air नाम का नया स्लिम मॉडल भी शामिल होगा) लाने वाला है, वहीं Samsung Galaxy S25 FE और Huawei का ट्राइ-फोल्डेबल Mate XTs भी इसी महीने मार्केट में लॉन्च हो सकते हैं। इसके अलावा, Lava Agni 4 भी दस्तक देने की तैयारी में है। इस महीने की लिस्ट सिर्फ मॉडल्स तक सीमित नहीं, यह नई डिजाइन लैंग्वेज, AI फोकस और मल्टी-फॉर्म फैक्टर ट्रेंड्स का पहला बड़ा शोकेस होगा।
  • WWDC 2025 : AirPods में मिलेगा कैमरा कंट्रोल और स्लीप डिटेक्शन फीचर!
    Apple अपने वायरलेस ईयरबड्स AirPods को और ज्यादा एडवांस बनाने की तैयारी कर रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी AirPods में कैमरा कंट्रोल, स्लीप डिटेक्शन, नए हेड जेस्चर और AI फीचर्स जोड़ने पर काम कर रही है। इन नए अपडेट्स की झलक WWDC 2025 में 9 जून को देखने को मिल सकती है, हालांकि कुछ फीचर्स 2026 या उसके बाद रोलआउट हो सकते हैं।
  • Upcoming Smartphones 2025: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 समेत इन स्मार्टफोन्स की 2025 में होगी धूम!
    नया साल 2025 आने ही वाला है। साल 2025 कई बड़े स्मार्टफोन्स का लॉन्च देखेगा। Apple iPhone 17 का लॉन्च 2025 के अंत में देखने को मिल सकता है। Asus ROG Phone 9 ग्लोबल मार्केट के भारत में भी जल्द आने वाला है। 7 जनवरी को फ्लैगशिप सीरीज OnePlus 13 का लॉन्च भी देखने को मिल सकता है। सभी स्मार्टफोन्स बड़े अपग्रेड्स के साथ आ सकते हैं।
  • iPhone 16 से लेकर, Realme, Motorola, Redmi, Techno के स्मार्टफोन होंगे सितंबर 2024 में लॉन्च
    स्मार्टफोन निर्माता ब्रांड सितंबर 2024 में कई स्मार्टफोन लॉन्च करने वाले हैं। इस महीने Apple की iPhone 16 सीरीज नए फीचर्स के साथ दस्तक देगी। Motorola Razr 50 लॉन्च किया जाएगा जो कि एक किफायती फोल्डेबल फोन है। इस बीच Huawei स्मार्टफोन डिजाइन लिमिट को पार करते हुए ट्राई-फोल्ड फोल्डेबल पेश करने के लिए तैयार है। इसके अलावा Redmi Note 14 सीरीज पेश होने की उम्मीद है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »