iPhone 13 Mini जैसा कॉम्पेक्ट iPhone लॉन्च करने की Apple की तैयारी!

काफी सालों बाद एपल अपना छोटू फोन मार्केट में उतार सकती है। कहा जा रहा है कि इसमें वाइड डिस्प्ले आस्पेक्ट रेश्यो देखने को मिल सकता है।

iPhone 13 Mini जैसा कॉम्पेक्ट iPhone लॉन्च करने की Apple की तैयारी!

Photo Credit: Apple

iPhone 13 Mini के लॉन्च के बाद Apple का कॉम्पेक्ट साइज का फोन फिर से लौट सकता है।

ख़ास बातें
  • आने वाले महीनों में एक कॉम्पेक्ट आईफोन मार्केट में एंट्री ले सकता है।
  • इसमें 18:9 या 2:1 का डिस्प्ले देखने को मिल सकता है।
  • फोन इतना छोटा होगा कि हाथ का अंगूठा डिस्प्ले के चारों कोनों में पहुंच सके
विज्ञापन

iPhone 13 Mini के लॉन्च के बाद Apple का कॉम्पेक्ट साइज का फोन फिर से लौट सकता है। काफी सालों बाद एपल अपना छोटू फोन मार्केट में उतार सकती है। कहा जा रहा है कि यह नए फॉर्म फैक्टर पर डेवलप किया जाएगा जिसमें वाइड डिस्प्ले आस्पेक्ट रेश्यो देखने को मिल सकता है। iPhone 13 Mini को कंपनी बनाना बंद कर चुकी थी और उसके बाद मार्केट में कोई भी छोटा आईफोन नहीं दिखा। मगर आने वाले महीनों में एक कॉम्पेक्ट आईफोन मार्केट में एंट्री ले सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में और क्या जानकारी सामने आई है। 

iPhone 18 Pro के बाद कंपनी जल्द ही iPhone 18 और iPhone 18e को मार्केट में पेश करने वाली है। लेकिन इसके साथ ही कथित तौर पर कंपनी एक कॉम्पेक्ट आईफोन पर भी काम कर रही है। Instant Digital (via) के अनुसार, कंपनी एक नए फॉर्म फैक्टर पर काम कर रही है। यह नया फोन iPhone 18 Pro के जितना ही चौड़ा हो सकता है लेकिन डिस्प्ले छोटा होगा। इसमें 18:9 या 2:1 का डिस्प्ले देखने को मिल सकता है।  

कहा जा रहा है कि फॉर्म फैक्टर कॉम्पेक्ट होने के चलते फोन इतना छोटा होगा कि हाथ का अंगूठा डिस्प्ले के चारों कोनों में पहुंच सकेगा। यानी एक हाथ से फोन को बहुत ही आसानी से संभाला और ऑपरेट किया जा सकेगा। कहा जा रहा है कि Apple कई ऐप्स में स्टेटस बार को टॉप नेविगेशन बार के साथ मिलाने पर विचार कर रही है, जिससे ऐप कंटेंट के लिए उपलब्ध डिस्प्ले एरिया थोड़ा ही कम होगा। इसके लिए कंपनी डायनेमिक आइलैंड को एक गोलाकार पंच-होल में समेट सकती है, या संभवतः इसे AMOLED पैनल के नीचे पूरी तरह से छिपा भी सकती है। यह इस बात पर निर्भर करेगा कि कंपनी अंडर-डिस्प्ले कैमरा किस हद तक डेवलप कर पाती है। 

Huawei Pura X View फिलहाल ऐसे स्मार्टफोन्स में से है जो 15:9 डिस्प्ले के साथ आता है। लेकिन यह फोन तुलनात्मक रूप से iPhone 18 Pro से 21% चौड़ा बताया जाता है। इस वजह से इसे कॉम्पेक्ट स्मार्टफोन नहीं कहा जा सकता है। Apple को कॉम्पेक्ट फोन बनाने के लिए नए फॉर्म फैक्टर पर काम करना होगा। हालांकि टिप्स्टर ने कहा है कि अभी यह जानकारी बहुत ही शुरुआती है। कंपनी इसे किस रूप में डेवलप करेगी यह देखने वाली बात होगी। 

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Great performance
  • Versatile cameras
  • Sharp, bright display
  • Very portable and convenient
  • कमियां
  • Standard display refresh rate, intrusive notch
  • Expensive
  • Average battery life
डिस्प्ले5.40 इंच
प्रोसेसरऐप्पल ए15 बायोनिक
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
स्टोरेज128 जीबी
ओएसआईओएस 15
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.39 इंच
फ्रंट कैमरा50-मेगापिक्सल
रियर कैमरा200-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता7000 एमएएच
ओएसHarmonyOS 7.0
रिज़ॉल्यूशन1320x2232 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 13 Mini जैसा कॉम्पेक्ट iPhone लॉन्च करने की Apple की तैयारी!
  2. 40 इंच स्मार्ट टीवी, कीमत 11 हजार से भी कम, Amazon पर बंपर ऑफर पर TV
  3. ₹5000 से कम में स्मार्टवॉच, Flipkart सेल, डिस्काउंट पर खरीदें ये 5 ऑप्शन
  4. Motorola Razr Flex 27 का लॉन्च कंफर्म, 50MP दो कैमरा, 5000mAh बैटरी जैसे होंगे फीचर्स!
  5. Oppo का 10,050mAh बैटरी वाला टैबलेट Pad Air 6 होगा 16 नवंबर को लॉन्च, प्री-ऑर्डर शुरू
  6. 6500mAh बैटरी, डाइमेंसिटी 6400 चिपसेट वाला 5G फोन Amazon सेल में 15 हजार से भी कम में
  7. Airtel का गजब ऑफर! 1 महीने के प्रीपेड मोबाइल रीचार्ज पर 2 महीने चलेगा प्लान!
  8. ₹3000 सस्ता मिल रहा Lava Virat Curve 5G, Flipkart दिवाली सेल में ऑफर
  9. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. Oppo Pad 6F के जल्द लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »