WWDC 2025 : AirPods में मिलेगा कैमरा कंट्रोल और स्लीप डिटेक्शन फीचर!

Apple एक ऐसे फीचर पर काम कर रहा है जिससे यूजर AirPods के जरिए iPhone या iPad के कैमरा को कंट्रोल कर सकेंगे।

WWDC 2025 : AirPods में मिलेगा कैमरा कंट्रोल और स्लीप डिटेक्शन फीचर!

Photo Credit: Apple

इन नए अपडेट्स की झलक WWDC 2025 में 9 जून को देखने को मिल सकती है

ख़ास बातें
  • AirPods के जरिए iPhone या iPad के कैमरा को कंट्रोल कर सकेंगे यूजर्स
  • स्लीप डिटेक्शन AirPods में आने वाला एक और स्मार्ट फीचर हो सकता है
  • AirPods में नए जेस्चर सपोर्ट पर भी काम कर रहा है Apple
विज्ञापन
Apple अपने वायरलेस ईयरबड्स AirPods को और ज्यादा एडवांस बनाने की तैयारी कर रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी AirPods में कैमरा कंट्रोल, स्लीप डिटेक्शन, नए हेड जेस्चर और AI फीचर्स जोड़ने पर काम कर रही है। इन नए अपडेट्स की झलक WWDC 2025 में 9 जून को देखने को मिल सकती है, हालांकि कुछ फीचर्स 2026 या उसके बाद रोलआउट हो सकते हैं।

9to5Mac की रिपोर्ट के मुताबिक, Apple एक ऐसे फीचर पर काम कर रहा है जिससे यूजर AirPods के जरिए iPhone या iPad के कैमरा को कंट्रोल कर सकेंगे। उदाहरण के लिए, यूजर स्टेम को टैप करके फोटो क्लिक कर सकते हैं या कैमरा मोड्स स्विच कर सकते हैं। यह फीचर iPhone के कैमरा ऐप और AirPods के बीच रियल टाइम इंटीग्रेशन के साथ आ सकता है।

रिपोर्ट आगे बताती है कि स्लीप डिटेक्शन AirPods में आने वाला एक और स्मार्ट फीचर हो सकता है। इसके जरिए AirPods यूजर के सोने की अवस्था को डिटेक्ट कर सकेंगे और ऑडियो प्लेबैक को ऑटोमैटिक पॉज कर देंगे। यह भी कहा गया है कि यह फीचर Apple Watch और Health ऐप्स से भी लिंक किया जा सकता है ताकि यूजर की नींद की क्वालिटी का ट्रैक बेहतर हो।

Apple कथित तौर पर AirPods में नए जेस्चर सपोर्ट पर भी काम कर रहा है। इनमें सिर घुमाकर वॉल्यूम कम-ज्यादा करना जैसे ऑप्शन्स शामिल हो सकते हैं। इसके साथ ही, एक नया “स्टूडियो क्वालिटी” वॉयस आइसोलेशन मोड भी टेस्ट किया जा रहा है, जो कॉलिंग और रिकॉर्डिंग के दौरान बैकग्राउंड नॉइज को बेहतर तरीके से कम करेगा।

एक पुरानी रिपोर्ट में यह भी सामने आया था कि Apple कैमरा और विजुअल इंटेलिजेंस वाले AirPods पर रिसर्च कर रहा है, जो आसपास की चीजों को पहचानकर यूजर को विजुअल फीडबैक दे सकें। ये फीचर्स Siri और Apple Vision Pro जैसे प्रोडक्ट्स के साथ मिलकर काम कर सकते हैं।

फिलहाल Apple ने इन रिपोर्ट्स पर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दिया है। लेकिन अगर WWDC में इन फीचर्स की झलक मिलती है, तो ये AirPods को एक सिंपल ऑडियो डिवाइस से हटाकर एक स्मार्ट हेल्थ और कंट्रोल इंटरफेस में बदल सकते हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: AirPods, Upcoming Airpods, Apple, WWDC 2025
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  2. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  3. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  4. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  5. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  6. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  7. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  8. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  9. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  10. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »