iQOO का तहलका! लॉन्च करेगी 15,000mAh बैटरी वाला फोन! मिल सकते हैं 200MP दो कैमरा!

फोन में 7 इंच का ट्रू फुल स्क्रीन डिस्प्ले होगा। यह एक LTPO 6.0 पैनल बताया गया है जिसमें 2K+ रिजॉल्यूशन मिलने वाला है।

iQOO का तहलका! लॉन्च करेगी 15,000mAh बैटरी वाला फोन! मिल सकते हैं 200MP दो कैमरा!

Photo Credit: X/@Gadgetsdata

स्मार्टफोन ब्रांड ने iQOO X से पर्दा उठाया है जो कि कंपनी का सबसे पावरफुल फोन होने वाला है।

ख़ास बातें
  • इसमें क्वालकॉम Snapdragon 8 Elite Gen 10 Pro बताया गया है।
  • फोन में 7 इंच का ट्रू फुल स्क्रीन डिस्प्ले होगा।
  • फोन में 200MP का मेन कैमरा मिल सकता है जिसमें Sony का सेंसर होगा।
विज्ञापन

Vivo की सब-ब्रांड iQOO ने मार्केट में तलहका मचा दिया है! कंपनी ने  अपना नया कॉन्सेप्ट फोन पेश कर दिया है। इसमें ऐसे स्पेसिफिकेशंस बताए गए हैं जो आपने न कभी देखे होंगे न सुने होंगे। स्मार्टफोन ब्रांड ने iQOO X से पर्दा उठाया है जो कि कंपनी का सबसे पावरफुल फोन होने वाला है। इस फोन में स्मार्टफोन जगत की सबसे बड़ी बैटरी होगी जो कि 15000mAh की होगी। इसी के साथ इसमें क्वॉलकाम का वह प्रोसेसर होगा जो परफॉर्मेंस के सारे रिकॉर्ड तोड़ देगा। इसमें क्वालकॉम Snapdragon 8 Elite Gen 10 Pro बताया गया है। आइए जानते हैं कैसा होगा यह फोन, और कब तक होगा लॉन्च! 

iQOO X से पर्दा उठाकर कंपनी ने स्मार्टफोन मार्केट में भूकंप सा ला दिया है। कंपनी ने अपने कॉन्सेप्ट फोन iQOO X पेश किया है जिसके धांसू स्पेसिफिकेशंस हर किसी को हैरान कर सकते हैं। यह फोन कुछ ऐसे फीचर्स कैरी करता है जो अबतक किसी भी मोबाइल डिवाइस, स्मार्टफोन आदि में नहीं दिए गए हैं। फोन में 7 इंच का ट्रू फुल स्क्रीन डिस्प्ले होगा। यह एक LTPO 6.0 पैनल बताया गया है जिसमें 2K+ रिजॉल्यूशन मिलने वाला है। यह फोन 240Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। 

iQOO X Specifications

फोन में अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। यह 4800Hz टच सैम्पलिंग रेट के साथ आ सकता है। इसकी खास बात होगी कि इसमें AI डाइनेमिक पार्टिशन रिफ्रेश फीचर मिल सकता है। यानी स्क्रीन के अलग-अलग हिस्से स्वतंत्र रूप से रिफ्रेश हो सकते हैं। फोन में बड़ा सरप्राइज कैमरा में देखने को मिल सकता है। फोन में 200MP का मेन कैमरा मिल सकता है जिसमें Sony (via) का सेंसर होगा। वहीं, Samsung का 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस भी इसमें देखने को मिल सकता है। 

फोन में तीन कैमरा सेटअप होगा जिसमें तीसरा सेंसर 50MP का अल्ट्रावाइड लेंस होगा। इसमें भी Samsung सेंसर बताया गया है। कंपनी ने इस फोन के फिजिकल प्रोटोटाइप भी पेश किए हैं जिसमें पता चलता है कि फोन का डिजाइन कैसा होगा और इसका कैमरा मॉड्यूल कैसा होगा। फोन में हॉरिजॉन्टल कैमरा मॉड्यूल नजर आया है। 

iQOO X Price

iQOO X की कीमत का खुलासा भी कंपनी ने कर दिया है। फोन का 12GB+512GB वेरिएंट 6,999 युआन (लगभग 99,000 रुपये) में लॉन्च हो सकता है। 16GB+512GB वेरिएंट की कीमत 7399 युआन (लगभग 1,04,000 रुपये) और 16GB+1TB वेरिएंट की कीमत 7799 युआन (लगभग 1,10,000 रुपये) होगी। सबसे टॉप में 24GB+1TB वेरिएंट को रखा गया है जिसकी कीमत 8599 युआन (लगभग 1,21,000 रुपये) बताई गई है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  2. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  3. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  4. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  5. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  6. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  7. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  8. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  9. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  10. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »