Samsung Galaxy A18 4G बजट फोन के फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh की बैटरी!

फोन में 6.7 इंच का सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिल सकता है। स्क्रीन पर Infinity-U डिजाइन में वाटर ड्रॉप नॉच मिल सकती है

Samsung Galaxy A18 4G बजट फोन के फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh की बैटरी!

Samsung Galaxy A18 4G कंपनी का अपकमिंग अफॉर्डेबल फोन बताया जा रहा है। (सांकेतिक फोटो)

ख़ास बातें
  • फोन में में 128GB और 256GB स्टोरेज वेरिएंट्स मिल सकते हैं।
  • फोन में 6.7 इंच का सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिल सकता है।
  • फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।
विज्ञापन

Samsung Galaxy A18 कंपनी का अपकमिंग बजट फोन हो सकता है जिसके फीचर्स लॉन्च से पहले लीक हो गए हैं। फोन कथित तौर पर लॉन्च की तैयारी पर बताया गया है। जाने माने टिप्स्टर ने फोन को लेकर बड़ा खुलासा किया है। इसमें इसके कैमरा, बैटरी, प्रोसेसर को लेकर अहम जानकारी दी गई है। फोन में 50MP का मेन कैमरा मिल सकता है। कंपनी इसमें 5000mAh की बैटरी लगा सकती है। इसके अलावा कई और स्पेसिफिकेशंस सामने आए हैं। आइए जानते हैं Galaxy A18 4G लेटेस्ट अपडेट में। 

Samsung Galaxy A18 4G कंपनी का अपकमिंग अफॉर्डेबल फोन बताया जा रहा है। फोन को लेकर इससे पहले भी कई रिपोर्ट्स सामने आई हैं। इनमें विभिन्न सर्टिफिकेशंस के आधार पर फोन के स्पेसिफिकेशंस का खुलासा हो चुका है। अब लेटेस्ट अपडेट जाने माने टिप्स्टर Roland Quandt की ओर से आया है। Bluesky पर टिप्स्टर की पोस्ट से खुलासा होता है कि फोन में तीन कलर मिलने वाले हैं जिसमें लाइट ब्लू, ब्लैक, और सिल्वर को शामिल किया गया है। फोन में में 128GB और 256GB स्टोरेज वेरिएंट्स की बात कही गई है। फोन में 4GB रैम के शुरुआती वेरिएंट के अलावा कंपनी कई और कंफिग्रेशन पेश कर सकती है। 

Samsung Galaxy A18 4G के डाइमेंशन कैड रेंडर्स के आधार पर 164.4 × 77.8 × 7.84 mm बताए गए हैं। फोन में 6.7 इंच का सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिल सकता है। स्क्रीन पर Infinity-U डिजाइन में वाटर ड्रॉप नॉच मिल सकती है जिसमें सेल्फी कैमरा मौजूद होगा। कैमरा की बात करें तो रियर में फोन में तीन कैमरा वाला सेटअप बताया गया है। फोन में मेन लेंस 50MP का होगा। साथ में 5MP अल्ट्रावाइड, और 2MP मैक्रो कैमरा मिल सकता है। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। 

यह फोन 5000mAh की बैटरी से लैस बताया जा रहा है। गीकबेंच लिस्टिंग में फोन के अंदर ऑक्टाकोर चिपसेट होने का पता चला था। इसमें 4GB रैम की पुष्टि होती है। फोन ने सिंगल कोर टेस्ट में 744 पॉइंट्स का स्कोर किया, जबकि मल्टी कोर टेस्ट में 2064 पॉइंट्स का स्कोर किया। कहा गया है कि ये स्कोर लगभग पुराने मॉडल Samsung Galaxy A17 जैसे ही हैं। फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 17 के साथ आ सकता है जिस पर One UI 9 की स्किन देखने को मिल सकती है।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी99
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 15
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »