Apple New Features

Apple New Features - ख़बरें

  • अब WhatsApp पर भेज सकेंगे सीक्रेट टेक्स्ट, पढ़ने के बाद खुद गायब होगा मैसेज!
    WhatsApp अपने प्लेटफॉर्म पर एक नए प्राइवेसी फीचर की तैयारी कर रहा है। WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी View-Once Text Messages फीचर पर काम कर रही है। इस फीचर की मदद से यूजर्स टेक्स्ट मैसेज को भी View Once मोड में भेज सकेंगे, जैसा कि फिलहाल फोटो, वीडियो और वॉइस नोट्स के साथ किया जा सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, यूजर्स Send बटन को लॉन्ग प्रेस करके "Send as view once" ऑप्शन चुन पाएंगे। इसके बाद रिसीवर मैसेज को सिर्फ एक बार ही देख सकेगा। यह फीचर अभी डेवलपमेंट स्टेज में है और फिलहाल किसी बीटा टेस्टर के लिए उपलब्ध नहीं है।
  • WWDC 2026: Apple ने कन्फर्म की इवेंट की तारीख, iOS 27 और AI वाले Siri पर रहेंगी नजरें!
    Apple ने आधिकारिक तौर पर WWDC 2026 इवेंट की तारीखों का ऐलान कर दिया है। यह इवेंट 8 जून से 12 जून 2026 तक चलेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इस दौरान iOS 27, iPadOS 27, macOS 27 और दूसरे सॉफ्टवेयर अपडेट्स पेश कर सकती है। इस साल इवेंट का सबसे बड़ा हाईलाइट नया AI आधारित Siri असिस्टेंट माना जा रहा है। कहा जा रहा है कि Apple Gemini-पावर्ड Siri पेश कर सकती है, जो पहले से ज्यादा कन्वर्सेशनल होगा। कंपनी के मुताबिक WWDC 2026 ऑनलाइन आयोजित किया जाएगा, जबकि Apple Park में स्पेशल इन-पर्सन इवेंट भी रखा जाएगा।
  • CarPlay में अब फुल WhatsApp एक्सपीरिएंस! स्क्रीन से कॉल और चैट दोनों आसान
    WhatsApp ने Apple CarPlay के लिए नया अपडेट रोलआउट किया है, जिससे अब यूजर्स कार की स्क्रीन से ही कॉल और मैसेज कर सकते हैं। इस अपडेट के बाद ऐप का इंटरफेस ज्यादा क्लीन हो गया है, जिसमें चैट और कॉल हिस्ट्री अलग-अलग सेक्शन में दिखाई देती है। कंपनी के मुताबिक, यह फीचर ड्राइविंग के दौरान डिस्ट्रैक्शन कम करने और सेफ्टी बढ़ाने के लिए लाया गया है। यूजर्स वॉयस टाइपिंग या क्विक बटन की मदद से आसानी से मैसेज भेज सकते हैं और कॉल कर सकते हैं।
  • iPhone में 200MP कैमरा? नए लीक में सामने आया Apple का बड़ा प्लान
    Apple के iPhone कैमरा को लेकर नई रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें दावा किया गया है कि कंपनी 200MP कैमरा सेंसर टेस्ट कर रही है। लीक के मुताबिक यह 1/1.12-इंच का बड़ा सेंसर हो सकता है, जिसे फिलहाल मेन कैमरा के लिए ही जांचा जा रहा है। हालांकि यह अभी शुरुआती टेस्टिंग स्टेज में है और यह तय नहीं है कि इसे आने वाले iPhone में शामिल किया जाएगा या नहीं। Apple अब तक कंप्यूटेशनल फोटोग्राफी पर फोकस करता रहा है, इसलिए यह बदलाव उसकी कैमरा रणनीति में बड़ा बदलाव हो सकता है।
  • Android के बाद अब Apple यूजर्स की बारी, फोन में दिखाई देंगे Ads!
    Apple अपने Maps ऐप में Ads लाने की तैयारी कर रहा है, जिससे कंपनी के सर्विसेस बिजनेस को बढ़ावा मिल सकता है। ब्लूमबर्ग रिपोर्ट के मुताबिक यह फीचर Google Maps की तरह काम करेगा, जहां बिजनेस सर्च रिजल्ट्स में टॉप पोजीशन के लिए बोली लगा सकेंगे। उदाहरण के तौर पर “sushi” सर्च करने पर सबसे ज्यादा बोली लगाने वाले रेस्टोरेंट का ad ऊपर दिख सकता है। Apple की तरफ से अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन बताया जा रहा है कि यह फीचर इस साल गर्मियों तक iPhone और अन्य डिवाइसेस पर शुरू किया जा सकता है।
  • Samsung लाया AirDrop सपोर्ट, iPhone और Galaxy के बीच फाइल शेयरिंग अब और आसान
    Samsung ने Galaxy S26 सीरीज के लिए AirDrop सपोर्ट की घोषणा की है, जिसे Quick Share फ्रेमवर्क में इंटीग्रेट किया गया है। कंपनी के मुताबिक इस फीचर से Samsung और Apple डिवाइसेस के बीच फाइल शेयरिंग आसान हो जाएगी। यह अपडेट 23 मार्च से साउथ कोरिया में रोलआउट होना शुरू हो रहा है और बाद में अन्य देशों में भी उपलब्ध कराया जाएगा। फिलहाल यह फीचर सिर्फ Galaxy S26 सीरीज तक सीमित है, लेकिन कंपनी ने संकेत दिया है कि इसे भविष्य में अन्य डिवाइसेस तक भी एक्सपैंड किया जा सकता है।
  • Apple ने भारत में लॉन्च किया नया MacBook Pro, 16 इंच तक का डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
    इस लैपटॉप में 16.2 इंच तक का (3,456 x 2,234 पिक्सल्स) Liquid Retina XDR ProMotion डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट, 1,600 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल और 1 बिलियन कलर्स के लिए सपोर्ट के साथ है। नए MacBook Pro में 128 GB तक का RAM और 8 TB तक की स्टोरेज है। इसमें 12 मेगापिक्सल का कैमरा Desk View के लिए सपोर्ट के साथ है।
  • भारत में Apple Watch में आया 'जान बचाने वाला' फीचर! जानें इसके बारे में
    Apple Watch में भारत में अब नया लाइफ सेविंग फीचर मिलेगा। कंपनी ने भारत में आने वाली स्मार्टवॉच में नया हाईपरटेंशन फीचर रोलआउट किया है जो बहुत से लोगों की जान बचा सकता है। हाइपरटेंशन फीचर आ जाने से अब यूजर को ब्लड प्रेशर संबंधित जरूरी अलर्ट मिलने लगेंगे जो कि दिल संबंधी परेशानियों के लिए यूजर को आगाह कर सकेंगे।
  • iPhone 17 में Apple लगाएगी अपनी खुद की WiFi चिप! यहां हुआ खुलासा
    iPhone 16e को Apple ने लेटेस्ट फोन के तौर पर इन-हाउस सेल्युलर मॉडम के साथ पेश किया है। लीक कहता है कि iPhone 17 सीरीज में कंपनी इससे भी एक कदम आगे जा सकती है। इंडस्ट्री के एनालिस्ट Ming-Chi Kuo के अनुसार, कंपनी iPhone 17 के लिए खुद का WiFi चिप तैयार कर रही है। iPhone 17 सीरीज कंपनी की पहली सीरीज होगी जिसमें इन-हाउस WiFi चिप का इस्तेमाल किया जाएगा।
  • Apple New iMac 24 inch : M3 प्रोसेसर के साथ आए नए ऐपल आईमैक, जानें कीमत
    Apple New iMac 24 inch : ऐपल ने उसके 24 इंच iMac को कंपनी की नई M3 चिप के साथ अपग्रेड कर दिया है। साल 2021 में iMac को M1 चिप के साथ लाया गया था।
  • WWDC 2023 : Apple ने लॉन्‍च किया 15 इंच का MacBook Air, भारत में कीमत 1,24,900 रुपये से शुरू
    MacBook Air 15-inch Launched in India Price Rs 124999: यह दुनिया का सबसे पतला 15 इंच लैपटॉप है, जिसका वजन 3.3 पाउंड (करीब डेढ़ किलो) है।
  • WWDC 2022: नए फीचर्स और कई सुधारों के साथ Apple का नया iOS 16 घोषित
    iCould Shared Photo Library iOS 16 में आ रहा है, जिससे यूजर्स अधिकतम पांच अन्य यूजर्स के साथ फोटो शेयर कर सकते हैं।
  • हर मुश्किल से बचाएगी Apple स्‍मार्टवॉच! सैटेलाइट से जुड़कर यूजर्स भेज सकेंगे इमरजेंसी मैसेज
    यूजर्स को उन एरिया में शॉर्ट टेक्‍स्‍ट मैसेज भेजने की फैसिलिटी मिलेगी, जहां सेलुलर सिग्‍नल यानी मोबाइल नेटवर्क नहीं आते। नया सिस्‍टम, मैसेज ऐप में ग्रे बबल्‍स में दिखाई देगा।
  • Apple की बड़ी तैयारी, iPhone और iPad की स्‍कीन से चार्ज हो जाएंगी एक्‍सेसरीज!
    ‘थ्रू-डिस्प्ले वायरलेस चार्जिंग’ नाम के इस पेटेंट की डिटेल से अनुमान लगाया गया है कि यह फीचर सिर्फ एक्सेसरीज की चार्जिंग को सपोर्ट करेगा।
  • Battlegrounds Mobile India को मिला बड़ा अपडेट, रिकॉर्डिंग फीचर के साथ मिले नए मोड
    नया Battlegrounds Mobile India 1.6 अपडेट में रिकॉर्डिंग विकल्प भी जोड़ा जा रहा है, जो प्लेयर्स को अपने गेमप्ले को रिकॉर्ड करने और क्लिप को सोशल मीडिया पर शेयर करने का मौका देता है।

Apple New Features - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »