Android के बाद अब Apple यूजर्स की बारी, फोन में दिखाई देंगे Ads!

Apple Maps में जल्द Ads दिख सकते हैं, जहां बिजनेस सर्च रिजल्ट्स में टॉप पर आने के लिए बोली लगा सकेंगे।

Android के बाद अब Apple यूजर्स की बारी, फोन में दिखाई देंगे Ads!

Photo Credit: Apple

Apple Maps में जल्द सर्च रिजल्ट्स में Ads दिखने शुरू हो सकते हैं

ख़ास बातें
  • Apple Maps में सर्च के साथ स्पॉन्सर्ड Ads दिखाने की तैयारी
  • Google Maps की तरह बिजनेस सर्च रिजल्ट्स के लिए बोली लगा सकेंगे
  • फीचर इस साल iPhone और अन्य डिवाइसेस पर लॉन्च हो सकता है
विज्ञापन

Apple अपने Maps ऐप में कथित तौर पर विज्ञापन लाने की तैयारी कर रहा है, जो उसकी सर्विसेस बिजनेस से ज्यादा कमाई करने की स्ट्रैटेजी का हिस्सा माना जा रहा है। एक लेटेस्ट रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कंपनी जल्द ही Maps में ads दिखाना शुरू कर सकती है, जिससे यूजर्स को सर्च रिजल्ट्स में स्पॉन्सर्ड लोकेशन्स दिखाई देंगी। यह सिस्टम कुछ हद तक Google Maps जैसा हो सकता है, जहां ब्रांड्स और बिजनेस सर्च के हिसाब से अपने ads प्लेस कर सकेंगे।

मार्क गुरमन की ब्लूमबर्ग रिपोर्ट के अनुसार, इस फीचर में रेस्टोरेंट या अन्य बिजनेस किसी खास सर्च टर्म के लिए बोली लगा सकेंगे। उदाहरण के तौर पर अगर कोई यूजर “sushi” सर्च करता है, तो सबसे ज्यादा बोली लगाने वाले रेस्टोरेंट का ad टॉप रिजल्ट में दिख सकता है। इसी तरह का मॉडल Google Maps और Yelp जैसे प्लेटफॉर्म्स पर पहले से मौजूद है। हालांकि Apple ने इस मामले पर फिलहाल कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है।

बताया जा रहा है कि Apple का सर्विसेस बिजनेस पहले से ही सालाना 100 बिलियन डॉलर से ज्यादा की कमाई कर रहा है और कंपनी की कुल सेल्स में इसका बड़ा हिस्सा है। ऐसे में Maps में ads जोड़ना इस सेगमेंट को और मजबूत करने का कदम माना जा रहा है, खासकर तब जब कंपनी App Store से जुड़े रेगुलेटरी दबाव और अन्य चुनौतियों का सामना कर रही है।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि Apple की विज्ञापन यूनिट अभी छोटी है, लेकिन इस साल इससे करीब 8.5 बिलियन डॉलर की कमाई होने का अनुमान है। कंपनी पिछले कुछ समय से अपने अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स जैसे App Store, News और Podcasts में भी ads बढ़ाने पर काम कर रही है।

जानकारी के मुताबिक Maps में ads की शुरुआत इस साल गर्मियों तक iPhone और अन्य डिवाइसेस पर की जा सकती है। Apple की विज्ञापन टीम, जिसे Todd Teresi लीड करते हैं, इस दिशा में काम कर रही है और कंपनी धीरे-धीरे अपने ad बिजनेस को विस्तार दे रही है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  2. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  5. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  6. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  7. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  8. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »