iPhone 17 में Apple लगाएगी अपनी खुद की WiFi चिप! यहां हुआ खुलासा

iPhone 17 सीरीज कंपनी की पहली सीरीज हो सकती है जिसमें इन-हाउस WiFi चिप का इस्तेमाल किया जाएगा।

iPhone 17 में Apple लगाएगी अपनी खुद की WiFi चिप! यहां हुआ खुलासा

iPhone 16e को Apple ने लेटेस्ट फोन के तौर पर इन-हाउस सेल्युलर मॉडम के साथ पेश किया है।

ख़ास बातें
  • कंपनी iPhone 17 के लिए खुद का WiFi चिप तैयार कर रही है।
  • खुद की वाई-फाई चिप भी तैयार करके बाहरी निर्भरता को खत्म करने की तैयारी।
  • WiFi चिप के आ जाने से कंपनी फोन की लागत को काफी हद तक कम कर पाएगी।
विज्ञापन
Apple ने हाल ही में अपना लेटेस्ट iPhone मॉडल iPhone 16e पेश किया है। इस फोन में कंपनी ने अपना पहला इन-हाउस सेल्युलर मॉडम इस्तेमाल किया है। कंपनी के C1 मॉडल के बाद अब कनेक्टिविटी के लिए इसकी निर्भरता क्वालकॉम के Snapdragon मॉडम पर कम हो गई है। लेकिन रोचक बात यह है कि कंपनी इस इन-हाउस मॉडम को अपने अपनी अपकमिंग स्मार्टफोन सीरीज में भी इस्तेमाल कर सकती है जिसे लेकर बड़ा अपडेट सामने आ रहा है।

iPhone 16e को Apple ने लेटेस्ट फोन के तौर पर इन-हाउस सेल्युलर मॉडम के साथ पेश किया है। लीक कहता है कि iPhone 17 सीरीज में कंपनी इससे भी एक कदम आगे जा सकती है। इंडस्ट्री के एनालिस्ट Ming-Chi Kuo के अनुसार, कंपनी iPhone 17 के लिए खुद का WiFi चिप तैयार कर रही है। C1 मॉडम ने कंपनी की निर्भरता Snapdragon मॉडम पर खत्म कर दी। इसी तरह अब कंपनी खुद की वाई-फाई चिप भी तैयार करके बाहरी निर्भरता को खत्म करने की तैयारी कर रही है। 

मिंग-ची-कुओ ने आगे कहा है कि iPhone 17 सीरीज कंपनी की पहली सीरीज होगी जिसमें इन-हाउस WiFi चिप का इस्तेमाल किया जाएगा। iPhone 17 सीरीज को कंपनी इस साल की दूसरी छमाही में लॉन्च कर सकती है। पुराने ट्रेंड को फॉलो करती है तो कंपनी सितंबर में इस सीरीज को पेश कर सकती है। स्वयं की WiFi चिप के आ जाने से कंपनी फोन की लागत को काफी हद तक कम कर पाएगी और इसकी निर्भरता अन्य निर्माताओं पर खत्म हो जाएगी। इसका सबसे बड़ा फायदा एपल के ईकोसिस्टम में देखने को मिल सकता है। 

Apple के लिए एनालिस्ट ने कहा है कि यह आने वाले समय में अपने सभी डिवाइसेज में इन-हाउस वाई-फाई चिप इस्तेमाल कर सकती है। इससे MacBook, iPad, iPhone आदि समेत अन्य सभी डिवाइसेज में मल्टीप्लेटफॉर्म कनेक्टिविटी बढ़ेगी। रिपोर्ट्स के अनुसार, एपल ने पिछले कुछ वर्षों में बड़ा खर्च कर C1 मॉडम बनाया है। कंपनी का दावा है कि यह आईफोन का सबसे अधिक एफिशिएंसी वाला मॉडम है। इससे तेज और विश्वसनीय 5G कनेक्टिविटी मिलती है। आईफोन 16e का इंटरनल डिजाइन और iOS 18 का एडवांस्ड पावर मैनेजमेंट बैटरी के इस्तेमाल की अवधि को भी बढ़ाता है। 
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Light and compact design
  • Powerful Apple A18 SoC
  • Customisable Action Button
  • Good battery life
  • कमियां
  • Low light camera performance is below average
  • Available in just two basic finishes
  • Large display notch with thick borders
  • 60Hz refresh rate display
  • Slow wireless and wired charging
डिस्प्ले6.10 इंच
प्रोसेसरऐप्पल ए18
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
ओएसआईओएस 18
रिज़ॉल्यूशन1170x2532 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  2. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  5. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  6. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  7. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  8. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »