WhatsApp ने Apple CarPlay के लिए नया अपडेट जारी किया है, जिससे यूजर्स कार में कॉल और मैसेज आसानी से कर सकते हैं।
Photo Credit: App Store
WhatsApp ने Apple CarPlay के लिए नया अपडेट रोलआउट किया है, जिससे अब यूजर्स कार में बैठकर सीधे कॉल और मैसेज हैंडल कर सकते हैं। इस अपडेट के बाद ऐप का इंटरफेस ज्यादा क्लीन और ऑर्गनाइज्ड हो गया है, जहां चैट और कॉल हिस्ट्री अलग-अलग सेक्शन में दिखाई देती है। कंपनी के मुताबिक, यह फीचर ड्राइविंग के दौरान कम डिस्ट्रैक्शन और ज्यादा सेफ्टी देने के लिए डिजाइन किया गया है।
यह अपडेट पहले टेस्टिंग में था और अब सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। पहले WhatsApp CarPlay के साथ काम तो करता था, लेकिन उसका इस्तेमाल सीमित था और ज्यादा तर वॉयस कमांड्स पर निर्भर रहता था। अब नए अपडेट के बाद यूजर्स को फोन जैसा एक्सपीरियंस मिलता है, जो कार स्क्रीन के हिसाब से ऑप्टिमाइज किया गया है।
नए इंटरफेस में यूजर्स को हाल की चैट्स और कॉल हिस्ट्री सीधे कार की स्क्रीन पर दिखती है। इसके अलावा फेवरेट कॉन्टैक्ट्स के लिए अलग सेक्शन भी दिया गया है, जिससे अक्सर कॉल या मैसेज करने वाले लोगों तक जल्दी पहुंचा जा सकता है। कंपनी का कहना है कि इससे यूजर्स को ड्राइविंग के दौरान बार-बार फोन देखने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
इस अपडेट में क्विक एक्शन बटन भी जोड़े गए हैं, जिनकी मदद से यूजर्स वॉयस टाइपिंग के जरिए मैसेज भेज सकते हैं या सिर्फ एक टैप में कॉल शुरू कर सकते हैं। इसका मकसद यह है कि यूजर का ध्यान सड़क से न हटे और कम से कम इंटरैक्शन में काम हो जाए।
हालांकि इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए कुछ जरूरी शर्तें भी हैं। यूजर के पास iPhone 5 या उससे नया मॉडल होना चाहिए, कार में Apple CarPlay सपोर्ट होना चाहिए और iPhone में iOS 26.4 या उससे नया वर्जन इंस्टॉल होना जरूरी है। साथ ही WhatsApp का लेटेस्ट वर्जन और Siri इनेबल होना भी जरूरी है।
CarPlay पर WhatsApp इस्तेमाल करने के लिए यूजर को अपने iPhone को कार से कनेक्ट करना होगा। इसके बाद कार के इंफोटेनमेंट सिस्टम में WhatsApp का आइकन दिखेगा, जहां से चैट्स और कॉल्स एक्सेस किए जा सकते हैं। अगर ऐप दिखाई नहीं देता है, तो iPhone की सेटिंग्स में जाकर CarPlay सेक्शन में इसे मैन्युअली ऐड किया जा सकता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹64,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच T-20 आज, जानें कब और कहां देखें लाइव प्रसारण
Vivo X500 Pro, Vivo X500 Pro Max में मिलेगा नया MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
5 हजार हो या 1 लाख, UPI से इन ट्रांजेक्शन पर नहीं लगेगा 5 रुपये से ज्यादा MDR चार्ज