Samsung लाया AirDrop सपोर्ट, iPhone और Galaxy के बीच फाइल शेयरिंग अब और आसान

Samsung Galaxy S26 सीरीज में AirDrop जैसा फीचर जोड़ दिया गया है, जिससे अब Apple और Samsung डिवाइसेस के बीच फाइल शेयरिंग आसान होगी।

Samsung लाया AirDrop सपोर्ट, iPhone और Galaxy के बीच फाइल शेयरिंग अब और आसान

Photo Credit: Samsung

Samsung Galaxy S26 में AirDrop सपोर्ट के साथ Quick Share फीचर अपडेट

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S26 में AirDrop जैसा क्रॉस-प्लेटफॉर्म शेयरिंग फीचर शामिल
  • Quick Share के जरिए Apple और Samsung डिवाइसेस के बीच आसान ट्रांसफर
  • अपडेट की शुरुआत साउथ कोरिया से, बाद में अन्य देशों में रोलआउट होगा
विज्ञापन

Samsung ने अपने नए Galaxy S26 सीरीज के साथ एक बड़ा अपडेट अनाउंस किया है। कंपनी अब अपने स्मार्टफोन्स में Apple के AirDrop जैसे फीचर को सपोर्ट दे रही है, जिसे Quick Share फ्रेमवर्क के साथ इंटीग्रेट किया गया है। कंपनी के मुताबिक इस अपडेट का मकसद अलग-अलग प्लेटफॉर्म के बीच फाइल शेयरिंग को आसान बनाना है, जिससे यूजर्स Samsung और Apple डिवाइसेस के बीच फोटो, वीडियो और डॉक्यूमेंट्स आसानी से ट्रांसफर कर सकें।

Samsung का नया फीचर 23 मार्च से रोलआउट होना शुरू हो रहा है और सबसे पहले साउथ कोरिया में यूजर्स को मिलेगा। इसके बाद इसे धीरे-धीरे अन्य मार्केट्स में भी उपलब्ध कराया जाएगा। अगले फेज में यूरोप, हांगकांग, जापान, लैटिन अमेरिका, नॉर्थ अमेरिका, साउथईस्ट एशिया और ताइवान जैसे रीजन शामिल हैं।

इस तरह के क्रॉस-प्लेटफॉर्म शेयरिंग फीचर की शुरुआत Google ने पिछले साल नवंबर में Pixel 10 सीरीज के साथ की थी, जिसे बाद में Pixel 9 सीरीज तक भी बढ़ाया गया। अब Samsung भी इसी दिशा में कदम बढ़ाते हुए अपने यूजर्स के लिए यह सुविधा ला रहा है।

फिलहाल AirDrop कंपैटिबिलिटी केवल Galaxy S26 सीरीज तक सीमित है। हालांकि कंपनी का कहना है कि आने वाले समय में इसे अन्य डिवाइसेस तक भी एक्सपैंड किया जाएगा। किन मॉडल्स को यह फीचर मिलेगा और कब तक मिलेगा, इसकी जानकारी बाद में दी जाएगी।

इस अपडेट के साथ Samsung यूजर्स के लिए अलग-अलग इकोसिस्टम के बीच फाइल शेयर करना पहले से ज्यादा आसान हो सकता है, खासकर उन यूजर्स के लिए जो एक से ज्यादा प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हैं।

इससे अलग, बता दें कि Samsung Galaxy S26 को कंपनी ने 8 हजार रुपये तक सस्ता कर दिया है। फोन को 87,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। लेकिन अब इसे 79,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह स्पेशल प्राइस केवल 21 मार्च से लेकर 31 मार्च तक मिल रहा है। कंपनी ने इस डील को बिना किसी प्रचार के लॉन्च किया है। ध्यान देने वाली बात यह है कि यह ऑफर केवल ऑफलाइन खरीद पर मिल रहा है। ऑनलाइन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर यह ऑफर उपलब्ध नहीं है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  2. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  7. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  8. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  9. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  10. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »