iPhone की Settings में जाकर इस फीचर को एक्टिवेट किया जा सकेगा।
Photo Credit: iStock
Apple Handoff फीचर जल्द ही यूजर्स के लिए लॉन्च हो सकता है जिसमें iPhone यूजर्स के लिए कमाल की सुविधा मिलेगी।
दो फोन चलाते हैं और सिम रिचार्ज से परेशान हैं? Apple जल्द ही इस समस्या को खत्म कर सकती है। कंपनी अपने सॉफ्टवेयर में एक ऐसा फीचर लेकर आने वाली है जिससे दो iPhone आप एक ही सिम से चला पाएंगे। Apple Handoff नाम से यह फीचर जल्द ही यूजर्स के लिए लॉन्च हो सकता है। नया फीचर iPhone यूजर दो अलग-अलग आईफोन पर एक ही फोन नंबर चलाने की सुविधा देगा। यानी बिना किसी पैसे के, और बिना नई सिम, आप दो आईफोन एक ही सिम से चला पाएंगे। आइए जानते हैं विस्तार से इस फीचर के बारे में।
Apple Handoff फीचर जल्द ही यूजर्स के लिए लॉन्च हो सकता है जिसमें iPhone यूजर्स के लिए कमाल की सुविधा मिलेगी। इसमें दो आईफोन एक ही सिमकार्ड से चलाए जा सकेंगे। Macrumors के अनुसार, एपल के नए ऑपरेटिंग सिस्टम iOS 27 अपडेट में इस फीचर को शामिल किए जाने की खबर है। यानी जल्द ही यह रोलआउट होने वाला है।
iPhone की Settings में जाकर इस फीचर को एक्टिवेट किया जा सकेगा। सेटअप के दौरान यूजर आईफोन को प्राइमरी डिवाइस, तथा दूसरे को कंपेनियन डिवाइस के रूप में चुन पाएगा। Apple का नया सिस्टम यहां जादू कर देगा। वह आपके प्राइमरी आईफोन से संबंधित eSIM को मेंटेन रखते हुए सेकंडरी आईफोन के लिए एक साथी eSIM बना देगा। यह सब सिस्टम के अंदर ही हो जाएगा। यानी उसी नम्बर से आपके दो आईफोन चालू हो जाएंगे। और आप अपनी सुविधा के अनुसार दोनों में से किसी भी आईफोन का इस्तेमाल कर सकेंगे।
खास बातें
अकाउंट से जुड़ी सभी सेटिंग्स का पूरा नियंत्रण प्राइमरी आईफोन के पास ही रहने वाला है।
लोकेशन शेयरिंग में उसी फोन की लोकेशन दिखाई देगी जो उस वक्त एक्टिव होगा, यानी जो इस्तेमाल होगा।
Find My ऐप में लोकेशन ट्रैकिंग में कोई उलझन नहीं होगी। यह उसी आईफोन की ट्रैकिंग दिखाएगा जो उस समय एक्टिव होगा।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹63,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च
आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ