Apple Iphone Fold

Apple Iphone Fold - ख़बरें

  • Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
    Oppo Reno X में 16:9 की आस्पेक्ट रेशो के साथ टैबलेट जैसा वाइड डिस्प्ले हो सकता है। इस स्मार्टफोन में Mediatek Dimensity 9000 सीरीज का चिपसेट दिया जा सकता है। Oppo Reno X का मुकाबला Apple के iPhone Duo, Samsung Galaxy Z Fold 8 और Xiaomi 18 Fold से हो सकता है। पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है।
  • iPhone Duo से मालामाल होगा Samsung! सैमसंग की जेब में क्यों जा रहे ₹20,000 प्रति फोन?
    Apple के पहले फोल्डेबल iPhone को लेकर एक नई रिपोर्ट सामने आई है। The Economic Times के मुताबिक, Samsung Display Apple के फोल्डेबल iPhone के लिए अंदर वाली फोल्डिंग स्क्रीन की सप्लाई कर सकता है। रिपोर्ट में तीन साल के कथित सप्लाई समझौते की बात कही गई है और हर स्क्रीन की कीमत करीब $250 यानी लगभग ₹22,000 बताई गई है। स्क्रीन में Samsung के M16 OLED मटेरियल के इस्तेमाल की जानकारी भी सामने आई है। फोल्डिंग स्क्रीन सामान्य OLED पैनल की तुलना में ज्यादा जटिल होती है, क्योंकि इसे बार-बार मोड़ने के बावजूद टिकाऊ रहना होता है। हालांकि, Apple ने इस समझौते की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
  • Apple के iPhone Duo के लॉन्च के बाद इस देश में बढ़ी Samsung Galaxy Z Fold 8 की सेल्स....
    दक्षिण कोरिया में Samsung Galaxy Z Fold 8 को खरीदा जा सकता है, जबकि iPhone Duo को 16 अक्टूबर को लॉन्च किया जाना है। iPhone Duo की तुलना में Samsung Galaxy Z Fold 8 की कम थिकनेस और लाइटवेट भी इसकी डिमांड अधिक होने का एक कारण है। फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की कैटेगरी में एपल की एंट्री का यह मतलब नहीं है कि सैमसंग को कस्टमर्स का नुकसान होगा। इससे इस मार्केट की विजिबिलिटी बढ़ सकती है।
  • Apple के फोल्डेबल आईफोन में नहीं मिलेगा Face ID?, iPhone 18 Pro के मुकाबले ये फीचर्स भी होंगे गायब
    Apple के सरप्राइज एंड शाइन इवेंट में लॉन्च होने वाला iPhone Fold, आईफोन 18 प्रो और आईफोन 18 प्रो मैक्स के साथ दस्तक देगा। हालांकि, Apple ने अभी तक इसके नाम, फीचर्स या किसी भी जानकारी की पुष्टि नहीं की है। सिर्फ मीडिया रिपोर्ट्स और अफवाहों में इस फोल्डेबल आईफोन का नाम iPhone Fold और iPhone Ultra बताया जा रहा है।  एप्पल ने इस आईफोन को स्लिम बनाने के लिए कई समझौते हुए किए होंगे, जिसमें कई ऐसे फीचर्स हैं जो कि iPhone 18 Pro मॉडल की तुलना में इस फोल्डेबल में नहीं हो सकते हैं।
  • Apple का Foldable iPhone कितना अलग होगा? Samsung Galaxy Z Fold, Xiaomi 18 Fold से होगा सीधा मुकाबला
    Apple आज अपना पहला Foldable iPhone पेश कर सकता है, जिसका मुकाबला पहले से बाजार में मौजूद Samsung Galaxy Z Fold8 और Xiaomi 18 Fold से होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक Apple का फोल्डेबल फोन बुक-स्टाइल डिजाइन, करीब 5.5 इंच बाहरी और 7.8 इंच अंदरूनी डिस्प्ले के साथ आ सकता है। इसकी मोटाई करीब 4.5mm और स्क्रीन की क्रीज बेहद कम होने की उम्मीद है। वहीं Xiaomi 18 Fold में 200MP कैमरा और 6,000mAh बैटरी, जबकि Galaxy Z Fold8 में 201 ग्राम वजन और 4,800mAh बैटरी मिलती है। Apple फोन की कीमत $2,000-$2,500 या उससे ज्यादा हो सकती है।
  • iPhone 18 Pro की कीमत कितनी हो सकती है? भारत में खरीदने के लिए कितना पैसा रखना होगा
    Apple आज iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max और पहले फोल्डेबल आईफोन iPhone Fold को पेश करने वाला है। लॉन्च से पहले इन सभी आईफोन की अनुमानित कीमतें सामने आ गई हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि आज लॉन्च के वक्त आगामी आईफोन की कीमतें कितनी हो सकती हैं।
  • Apple का पहला Foldable iPhone आज हो सकता है लॉन्च! कितनी होगी कीमत और क्या होंगे फीचर्स?
    Apple आज iPhone 18 सीरीज, और अपने पहले फोल्डेबल आईफोन कथित iPhone Ultra से पर्दा उठा सकती है। Apple का पहला फोल्डेबल iPhone इस इवेंट का सबसे बड़ा हाईलाइट हो सकता है। iPhone Ultra एक फोल्डेबल फोन होगा जिसमें 5.3 इंच का बाहरी डिस्प्ले बताया गया है। यह फोन बुक स्टाइल फोल्डेबल डिजाइन में आ सकता है। कीमत करीबन 2 लाख रुपये से शुरू हो सकती है।
  • Apple Event 2026 आज: iPhone 18 Pro से लेकर iPhone Fold तक, जानें क्या-क्या होगा लॉन्च
    Apple का बड़ा लॉन्च इवेंट आज 9 सितंबर 2026 को भारतीय समय के मुताबिक रात 10:30 बजे शुरू होगा। इस इवेंट में कंपनी के iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max लॉन्च करने की उम्मीद है। इसके अलावा Apple का पहला Foldable iPhone भी सबसे बड़े आकर्षण में शामिल हो सकता है। रिपोर्ट्स में Apple Watch Series 12, Apple Watch Ultra 4 और नए AirPods का भी जिक्र है। वहीं, बेस iPhone 18 को इस इवेंट में लॉन्च किए जाने की उम्मीद नहीं है। Apple ने अभी सभी डिवाइस के लॉन्च की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
  • Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!
    Apple के 9 सितंबर के ईवेंट का इंतजार दुनियाभर में किया जा रहा है। ईवेंट में दो दिन से भी कम का समय बचा है। कंपनी अपना पहला फोल्डेबल इस इवेंट में लॉन्च कर सकती है। इसी के साथ नई iPhone सीरीज, iPhone 18 के हाई एंड मॉडल्स इसमें लॉन्च होंगे। Apple TV 4K, AirPods 5, Home Hub के भी लॉन्च होने की उम्मीद।
  • Apple लॉन्च करने जा रही पहला फोल्डेबल! 48MP दो कैमरा के साथ iPhone Fold होगा सबसे महंगा? जानें खास बातें
    Apple का फोल्डेबल एक बुक स्टाइल फोल्डेबल बनकर आ सकता है। यानी खुलने पर यह एक टैबलेट जैसा दिख सकता है। फोल्डिंग स्थित में इसका साइज 5.5 इंच हो सकता है। वहीं, खोलने पर 7.8 इंच का OLED पैनल निकल कर आ सकता है।
  • Apple जल्द लॉन्च कर सकती है फोल्डेबल iPhone, OLED पैनल की शुरू हुई मैन्युफैक्चरिंग 
    फोल्डेबल आईफोन के OLED पैनल्स के लिए Samsung Display एक्सक्लूसिव सप्लायर हो सकती है। अमेरिकी डिवाइसेज मेकर एपल की योजना iPhone Ultra को सितंबर में iPhone 18 सीरीज के साथ लॉन्च करने की है। हालांकि, इंडस्ट्री के एक सूत्र ने बताया है कि कंपनी को इस स्मार्टफोन के लिए हिंज जैसे महत्वपूर्ण कंपोनेंट को लेकर मुश्किल हो सकती है।
  • Apple का इस वर्ष फोल्डेबल आईफोन के साथ टचस्क्रीन MacBook लॉन्च करने का प्लान
    कंपनी के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन को iPhone Ultra कहा जा सकता है। इससे पहले एपल ने Ultra की ब्रांडिंग के साथ Apple Watch को पेश किया था। iPhone Ultra को फोल्ड करने पर थिकनेस 9.5 mm और अनफोल्ड करने पर 4.5 mm की हो सकती है। फोल्डेबल आईफोन में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है। इसके अलावा 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिल सकता है।
  • Samsung, Apple की होगी टक्कर! 3 नए फोल्डेबल सैमसंग करेगी लॉन्च, iPhone Fold से मुकाबला
    Samsung जल्द ही अपने तीन नए फोल्डेबल फोन से मार्केट में धमाका कर सकती है। कंपनी Galaxy Z Fold 8 के साथ दो और मॉडल पेश करने की तैयारी कर रही है। ये दोनों मॉडल भी फोल्डेबल फोन बताए गए हैं। Galaxy Z Fold 8 के साथ कंपनी Galaxy Z Flip 8 और Galaxy Z Wide Fold को पेश कर सकती है।
  • Apple के फोल्डेबल आईफोन का लीक हुआ डिजाइन, 5,800mAh हो सकती है बैटरी
    आगामी स्मार्टफोन को फोल्ड करने पर 9.5 mm और अनफोल्ड करने पर 4.5 mm की थिकनेस हो सकती है। इसकी तुलना में iPhone Air की थिकनेस 5.6 mm और Samsung Galaxy Z Fold 7 की अनफोल्ड करने पर थिकनेस लगभग 4.2 mm की है। iPhone Ultra में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। इसके अलावा 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा हो सकता है।
  • Apple के फोल्डेबल iPhone की मैन्युफैक्चरिंग में हो सकती है देरी, डिजाइनिंग की मुश्किल!
    फोल्डेबल आईफोन की इंजीनियरिंग वेरिफिकेशन फेज में टेस्टिंग की जा रही है। यह मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने से पहले डिजाइन से जुड़ी कमियों का पता लगाने के लिए एक महत्वपूर्ण फेज होता है। ऐसा बताया गया है कि एपल ने अपने सप्लायर्स को फोल्डेबल आईफोन की मैन्युफैक्चरिंग में बदलाव की सूचना दी है। इस स्मार्टफोन में डुअल-लेयर UTG और UFG ग्लास डिजाइन मिल सकता है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »