Apple एक क्लैमशेल iPhone लॉन्च कर सकता है। हालांकि, यह डिवाइस कब लॉन्च होगा इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।
Photo Credit: Apple
iPhone 17 Pro में 48मेगापिक्सल कैमरा है।
Apple कथित तौर पर अपने पहले फोल्डेबल iPhone पर काम कर रहा है, जिसे 2026 की दूसरी छमाही में लॉन्च किया जा सकता है। अफवाह है कि iPhone फोल्ड में यूनिक बुक स्टाइल डिजाइन के बजाय Samsung Galaxy Z Flip सीरीज जैसे फ्लिप डिजाइन हो सकता है। Apple अपने आगामी iPhone फोल्ड को लेकर कंफर्म है और कंपनी का मानना है कि इससे फोल्डेबल iPhone की डिमांड बढ़ेगी। यहां हम आपको Apple के आगामी फ्लिप iPhone के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
रिपोर्ट से सुझाव मिलता है कि Apple एक क्लैमशेल iPhone लॉन्च कर सकता है। हालांकि, यह डिवाइस कब लॉन्च होगा इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। अगर टेक दिग्गज Flip iPhone लॉन्च करने का फैसला भी करता है, तो यह कम से कम 2027 तक बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं होगा।
कीमत की बात करें तो अभी तक Apple Flip iPhone की कीमत का खुलासा नहीं किया है। फिलहाल फोल्डेबल फ्लिप आईफोन की कीमत को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। iPhone Fold के सितंबर 2026 में अमेरिका में 2,400 डॉलर (लगभग 2,15,000 रुपये) की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च होने की उम्मीद है।
ब्लूमबर्ग के अनुसार, Apple एक क्लैमशेल फोल्डेबल iPhone पर काम कर रहा है। इस डिवाइस का साइज करीबन Samsung Galaxy Z Flip 7 के जैसा होगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि Apple अपने आगामी iPhone फोल्ड को लेकर कंफर्म है और कंपनी का मानना है कि इससे फोल्डेबल iPhone की डिमांड बढ़ेगी। iPhone fold एक यूनिक डिवाइस होने की उम्मीद है, जो सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 7 या गूगल पिक्सल 10 प्रो फोल्ड से छोटा होगा। हालांकि, फोल्डेबल iPhone Flip अन्य क्लैमशेल डिवाइसेज जैसा ही होगा।
अभी तक आगामी फ्लिप आईफोन के बारे में जानकारी उपलब्ध नहीं है, लेकिन मार्केट में मौजूद अन्य क्लैमशेल डिवाइस जैसे Samsung Galaxy Z Flip 7 से काफी अंदाजा लगाया जा सकता है। फोल्ड होने पर Z Flip 7 में 4.1 इंच की एक्सटरनल डिस्प्ले है। वहीं अनफोल्ड होने 6.9 इंच की डिस्प्ले है, जो कि एक सामान्य स्लैब स्मार्टफोन के साइज के लगभग बराबर है। इसलिए अगर यह रिपोर्ट सही साबित होती है, तो फोल्डेबल फ्लिप iPhone फोल्ड होने पर कॉम्पैक्ट साइज का हो सकता है और डिवाइस के अनफोल्ड होने पर सामान्य iPhone जैसा ही अनुभव मिल सकता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹58,949
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Samsung Galaxy A18 4G हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
Centurion की नई इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, बुजुर्गों के लिए खास डिजाइन, 800 Wh बैटरी, Bosch मोटर से लैस
Microsoft आउटेज के चलते होटल में लोगों की जान पर बन आई! जानें मामला
Honor Magic 10 में आ सकता है डुअल लेयर OLED डिस्प्ले, 200MP कैमरा!