App Downloads

App Downloads - ख़बरें

  • घर बैठे डाउनलोड होगी LIC पॉलिसी की सभी डिटेल्स, फॉलो करें ये आसान स्टेप्स
    LIC पॉलिसीधारक अपनी पॉलिसी की जानकारी ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले LIC Customer Portal पर लॉगिन करना होगा। अगर पॉलिसी अकाउंट में लिंक नहीं है, तो उसे पहले जोड़ना पड़ेगा। इसके बाद संबंधित पॉलिसी चुनकर पॉलिसी स्टेटस, प्रीमियम भुगतान रिकॉर्ड, बोनस, मैच्योरिटी डिटेल्स और अन्य जानकारी देखी जा सकती है। जरूरत पड़ने पर स्टेटमेंट या पॉलिसी डिटेल्स को PDF फॉर्मेट में डाउनलोड भी किया जा सकता है। यह सुविधा LIC Digital App पर भी उपलब्ध है, जिससे मोबाइल से ही पॉलिसी से जुड़ी जानकारी एक्सेस की जा सकती है।
  • CBSE Class 10 Second Board Result का इंतजार खत्म: ऑनलाइन ऐसे चेक करें अपनी मार्कशीट
    CBSE Class 10 Second Board Result 2026 जल्द घोषित किया जा सकता है। हालांकि बोर्ड ने अभी तक रिजल्ट की आधिकारिक तारीख और समय की घोषणा नहीं की है, लेकिन पहले जारी नोटिफिकेशन के अनुसार परिणाम जून 2026 में जारी किए जाने हैं। इस साल CBSE ने NEP 2020 के तहत दो बोर्ड परीक्षाओं की व्यवस्था लागू की है, जिसमें दूसरी परीक्षा छात्रों को अपने अंकों में सुधार का मौका देती है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र CBSE की आधिकारिक वेबसाइट, DigiLocker और UMANG App के जरिए अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे।
  • ChatGPT बना 1 अरब मंथली एक्टिव यूजर्स तक पहुंचने वाला सबसे तेज ऐप  
    मार्केट रिसर्च फर्म Sensor Tower के डेटा के अनुसार, OpenAI के ChatGPT के मंथली एक्टिव यूजर्स एक अरब से अधिक हो गए हैं। इसने यूजर्स की इस संख्या को YouTube, Google Maps, Instagram और TikTok जैसे लोकप्रिय ऐप्स की तुलना में कम अवधि में हासिल किया है। हालांकि, पिछले कुछ महीनों में ChatGPT के लिए कॉम्पिटिशन तेजी से बढ़ा है।
  • पुराने mAadhaar ऐप की होने वाली है छुट्टी! UIDAI ने दी नया ऐप इंस्टॉल करने की सलाह
    UIDAI ने पुष्टि की है कि मौजूदा mAadhaar ऐप को जल्द बंद किया जाएगा। इसके बदले नया Aadhaar ऐप पेश किया गया है, जिसमें QR आधारित पहचान वेरिफिकेशन, Selective Share और बायोमेट्रिक लॉक जैसे फीचर्स दिए गए हैं। नए ऐप की मदद से यूजर्स बिना पूरा Aadhaar नंबर शेयर किए जरूरी जानकारी साझा कर सकेंगे। ऐप में मोबाइल नंबर और पता अपडेट करने की सुविधा भी मिलेगी। इसके अलावा यूजर्स पांच फैमिली मेंबर्स तक जोड़ सकेंगे। UIDAI के मुताबिक नया Aadhaar ऐप 13 भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है और Android व iOS दोनों प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है।
  • मोबाइल में Aadhaar ऐप पहले से इंस्टॉल करने का प्लान कैंसिल, सरकार ने वापस लिया प्रस्ताव!
    केंद्र सरकार ने स्मार्टफोन में आधार ऐप को पहले से इंस्टॉल करना अनिवार्य बनाने की योजना को रद्द कर दिया है। UIDAI के मुताबिक, इस प्रस्ताव की समीक्षा आईटी मंत्रालय ने की और इसे लागू न करने का फैसला लिया गया। इस योजना के तहत हर स्मार्टफोन में आधार ऐप पहले से मौजूद होता, लेकिन मोबाइल कंपनियों ने लागत, सुरक्षा और ग्लोबल कम्पैटिबिलिटी को लेकर चिंता जताई थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, Apple और Samsung जैसी कंपनियों ने इसका विरोध किया था। अब यूजर्स को जरूरत पड़ने पर आधार ऐप खुद डाउनलोड करना होगा और यह अनिवार्य नहीं रहेगा।
  • e-Aadhaar कैसे करें डाउनलोड, कैसे करें इस्तेमाल, ये है पूरी प्रक्रिया
    e-Aadhaar एक पासवर्ड प्रोटेक्टेड इलेक्ट्रॉनिक कॉपी होती है, जिसका उपयोग आप प्रमाणीकरण के लिए कर सकते हैं। डिजिटल आधार का उपयोग पहचान और पते के प्रूफ के तौर पर किया जा सकता है। अगर आप बैंक में अकाउंट खुलवाने जा रहे हैं, टिकट बुक कर रहे हैं या फिर सरकारी कार्य कर रहे हैं तो ई-आधार हर जगह काम आता है और आपको आधार की कॉपी जेब में रखकर घूमने की भी जरूरत नहीं है।
  • e-Aadhaar कैसे करें डाउनलोड, कैसे करें इस्तेमाल, ये है पूरी प्रक्रिया
    e-Aadhaar एक पासवर्ड प्रोटेक्टेड इलेक्ट्रॉनिक कॉपी होती है, जिसका उपयोग आप प्रमाणीकरण के लिए कर सकते हैं। डिजिटल आधार का उपयोग पहचान और पते के प्रूफ के तौर पर किया जा सकता है। अगर आप बैंक में अकाउंट खुलवाने जा रहे हैं, टिकट बुक कर रहे हैं या फिर सरकारी कार्य कर रहे हैं तो ई-आधार हर जगह काम आता है और आपको आधार की कॉपी जेब में रखकर घूमने की भी जरूरत नहीं है।
  • Bharat Taxi launch: सस्ती, सरकारी कैब बुकिंग सर्विस Bharat Taxi में क्या है अलग, कैसे करें कैब बुक, यहां जानें सबकुछ
    Bharat Taxi को सरकार द्वारा 1 जनवरी से शुरू कर दिया गया है। यह देश की पहली सरकारी सहायता प्राप्त कैब सर्विस है। भारत टैक्सी को खासतौर पर ड्राइवरों की सहायता के लिए लॉन्च किया गया है। यह उन्हें मालिकाना हक देती है, और यात्रियों के लिए भी उचित किराया सुनिश्चित करती है।
  • बिना इंटरनेट और डेटा के भी चलेगा नेविगेशन, ऐसे यूज करें Offline Maps
    ऑफलाइन मैप्स आज के टाइम में एक जरूरी फीचर बन चुका है, खासकर तब जब इंटरनेट स्लो हो या बिल्कुल उपलब्ध न हो। इस फीचर की मदद से यूजर किसी भी एरिया का मैप पहले से डाउनलोड करके रख सकता है और बाद में बिना डाटा या वाई फाई के भी नेविगेशन इस्तेमाल कर सकता है। जीपीएस इंटरनेट के बिना भी काम करता है, इसलिए लोकेशन और रूट आसानी से मिल जाते हैं। ट्रैवल, रोड ट्रिप, रिमोट एरिया और इमरजेंसी सिचुएशन में ऑफलाइन मैप्स काफी काम आते हैं। हालांकि रियल टाइम ट्रैफिक अपडेट जैसी कुछ सुविधाएं इसमें लिमिटेड रहती हैं।
  • Bharat Taxi App: सस्ती होगी कैब बुकिंग! Bharat Taxi का ट्रायल शुरू, Ola, Uber, Rapido के मनमाने किरायों से मिलेगी राहत
    Bharat Taxi ऐप जल्द ही Ola, Uber, Rapido जैसे कैब एग्रीगेटर्स के मनमाने किरायों से मुक्ति दिलाने की राह पर है। ऐप के लिए ट्रायल शुरू हो चुका है। परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने गुरूवार को संसद में बताया कि ऐप टेस्टिंग फेज में है। सरकारी मॉडल पर आधारित यह ऐप ड्राइवर्स को सबसे बड़ी राहत देगी क्योंकि वे ऐप कंट्रोलर की तरह इससे जुड़ सकेंगे।
  • Aadhaar की फोटो कॉपी की नहीं पड़ेगी जरूरत, नए Aadhaar ऐप से होगा ऑफलाइन वेरिफिकेशन, जानें कैसे
    नया Aadhaar ऐप दो ऑप्शन जैसे कि शेयर आईडी और शेयर क्यूआर कोड प्रदान करता है। दोनों ऑप्शन Aadhaar डिटेल का उपयोग करके ऑफलाइन वेरिफिकेशन की सुविधा देंगे। अगर आप शेयर आईडी ऑप्श का चयन करते हैं तो आपके पास शेयर की जाने वाली जानकारी चुनने का ऑप्शन होगा जो कि पूरी आधार जानकारी या सिर्प चुनिंदा जानकारी जैसे नाम और आयु हो सकती हैं।
  • iPhone में ऐप्स डाउनलोड करते हुए ऐसे करें मैनेज, जानें आसान तरीका
    iPhone में एक साथ कई ऐप डाउनलोड करते हैं तो स्क्रीन पर सभी ऐप्स डाउनलोड होती हुई नजर आती हैं। अब कोई ऐप किसी यूजर के लिए बेहत जरूरी हो सकती है, जिसे वो पहले डाउनलोड करना चाहते हैं और किसी को सबसे आखिर में डाउनलोड करना चाहते हैं। ऐसे में आपक यह मैनेज करना नहीं आ रहा है तो आपको इन स्टेप्स के जरिए ऐप डाउनलोड करने में प्राथमिकता दे सकते हैं।
  • WhatsApp से डाउनलोड करें Aadhar card, ये है आसान तरीका
    भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने WhatsApp पर आधार कार्ड डाउनलोड करने की सुविधा प्रदान की है। आपको सबसे पहले अपने वॉट्सऐप कॉन्टैक्ट में MyGov हेल्पडेस्क नंबर +91-9013151515 को सेव करना है। अपने फोन में WhatsApp खोलना है और इस नंबर पर Hi या Namaste लिख टाइप करके सेंड करना है। अब आपको रिप्लाई में कई सारी सरकारी सर्विस का विकल्प मिलेगा।
  • अब बिना इंटरनेट और नंबर के होगी चैट, Bitchat उड़ा देगा WhatsApp के होश!
    Twitter के को-फाउंडर और पूर्व CEO Jack Dorsey ने एक नया मैसेजिंग ऐप लॉन्च किया है, जिसका नाम है Bitchat। यह ऐप WhatsApp और Telegram जैसी सर्विसेस से बिल्कुल अलग तरीके से काम करता है, क्योंकि यह बिना इंटरनेट, बिना मोबाइल नंबर और बिना अकाउंट के चल सकता है। Bitchat एक पीयर-टू-पीयर (P2P) ब्लूटूथ बेस्ड मैसेजिंग ऐप है, जो पूरी तरह से डिसेंट्रलाइज्ड है। यानी कोई सर्वर, कोई क्लाउड स्टोरेज या सेंसरशिप नहीं। Jack Dorsey का यह नया प्रोजेक्ट TestFlight (iOS बीटा) पर लाइव हो गया है और जल्द ही GitHub पर इसका ओपन-सोर्स कोड भी उपलब्ध होने की उम्मीद है।
  • ये 5 सरकारी ऐप हैं बड़े काम के! क्या आपके स्मार्टफोन में हैं?
    डिजिटल जमाने में ऐसे कई सारे ऐप्स अब आ चुके हैं जो आपकी रोजमर्रा जिंदगी में आपका काफी समय बचा सकते हैं और आपके लिए काफी काम के साबित हो सकते हैं। सरकार की ओर से कई सारे ऐप्स शुरू किए गए हैं जो आपको सरकारी कामों या पब्लिक प्लेस में समय बचाने में काफी मदद करते हैं। RBI Retail Direct App, mParivahan App समेत कई ऐप्स इसमें शामिल हैं।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »