• होम
  • गेमिंग
  • ख़बरें
  • Bullet Echo India: BGMI के डेवलपर ने भारतीय प्लेयर्स के लिए लॉन्च किया स्पेशल मोबाइल गेम, यहां से करें डाउनलोड

Bullet Echo India: BGMI के डेवलपर ने भारतीय प्लेयर्स के लिए लॉन्च किया स्पेशल मोबाइल गेम, यहां से करें डाउनलोड

KRAFTON और ZeptoLab ने मिलकर भारत में Bullet Echo India मोबाइल गेम लॉन्च किया है।

Bullet Echo India: BGMI के डेवलपर ने भारतीय प्लेयर्स के लिए लॉन्च किया स्पेशल मोबाइल गेम, यहां से करें डाउनलोड

Photo Credit: KRAFTON

ख़ास बातें
  • Bullet Echo India भारत में लॉन्च हो गया है
  • गेम Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है
  • इसे BGMI डेवलपर KRAFTON और Bullet Echo डेवलपर ZeptoLab ने तैयार किया है
विज्ञापन
KRAFTON India ने Bullet Echo मोबाइल गेम के डेवलपर ZeptoLab के साथ साझेदारी के तहत नया मोबाइल गेम लॉन्च किया है। नए गेम का नाम Bullet Echo India है और जैसा कि नाम से पता चलता है, नया गेम खास भारतीय गेमर्स को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। इसके कई एलिमेंट्स भारतीय वातावरण और BGMI से मेल खाते हैं। डेवलपर्स का दावा है कि शूटर मोबाइल गेम भारतीय गेमिंग कम्युनिटी को पसंद आएगा। इसमें एक स्पेशल इन-गेम स्किन भी रखी गई है, जो BGMI कनेक्टर से मेल खाती है।

KRAFTON और ZeptoLab ने मिलकर भारत में Bullet Echo India मोबाइल गेम लॉन्च किया है। नया गेम Android और iOS, दोनों प्लेटफॉर्म पर क्रमश: Play Store और App Store पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। बुलेट इको इंडिया एक मल्टीप्लेयर PvP टैक्टिकल टॉप-डाउन शूटर गेम है, जहां प्लेयर्स टीम बनाते हैं, स्ट्रैटेजी बनाते हैं और एक फास्ट पेस मैच में बैटल रोयाल शैली अपनाते हुए मैच जीतने की कोशिश करते हैं। इसमें भी कई टीमों में से वो टीम विनर बनती है, जो आखिर तक टिकी रहती है। प्रत्येक टीम में मैक्सिमम चार मेंबर्स जुड़ सकते हैं।

मूल बुलेट इको गेम की तरह Bullet Echo India में भी बहुत छोटे मैप्स हैं, जिसकी वजह से यहां चंद मिनटों के मैच होते हैं और ज्यादा प्लेयर्स व कम जगह होने की वजह से भरपूर रोमांच होता है। इसमें प्लेयर्स को अपने करेक्टर को केवल चलाना होता है और अन्य प्लेयर्स के ऊपर निशाना लगाना होता है, जबकि शूटिंग अपने आप होती है। इसमें चुनने के लिए एक से ज्यादा करेक्टर मौजूद हैं और गेम मोड के ऑप्शन भी उपलब्ध हैं।

Bullet Echo India में करेक्टर्स के लिए चार स्पेशल भारतीय स्किन हैं। हीरो स्लेयर, स्पार्कल और मिराज की स्किन गेमप्ले में भारत की विविध संस्कृति और विरासत को दर्शाती हैं। हीरो स्टॉकर को BGMI के साथ अपनी तरह के पहले सहयोग के हिस्से के रूप में BGMI स्किन मिलेगी, जो भारत के लोकप्रिय बैटल रोयाल टाइटल के एलिमेंट्स के साथ गेमिंग अनुभव को बढ़ाएगी।

लॉन्च पर कमेंट करते हुए, भारत के प्रकाशन सलाहकार और क्राफ्टॉन इंडिया इनक्यूबेटर प्रोग्राम के प्रमुख अनुज साहनी ने कहा, “बुलेट इको इंडिया भारतीय गेमिंग परिदृश्य में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, जो दर्शकों के लिए सामरिक गेमप्ले और रणनीतिक टीम गतिशीलता का एक अनूठा मिश्रण लाता है।"
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  2. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  4. Oppo Reno 16 हुआ ₹12 हजार महंगा, नया बेस स्टोरेज वेरिएंट भी पेश
  5. सोनिया गांधी की इंस्टाग्राम पर एंट्री, पहली वीडियो पर लाखों व्यूज
  6. Vivo लेकर आया नए TWS ईयरबड्स, 2 दिन तक चलेगी बैटरी, हवा का शोर भी नहीं आएगा
  7. iQOO 16R ग्लोबल मार्केट में जल्द हो सकता है लॉन्च, 10,000mAh बैटरी!
  8. X पर वीडियो पोस्ट करके जीतें 2.83 लाख रुपये, किकस्टार्ट बोनस शुरू, जानें सबकुछ
  9. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  10. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »