• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Bharat Taxi App: सस्ती होगी कैब बुकिंग! Bharat Taxi का ट्रायल शुरू, Ola, Uber, Rapido के मनमाने किरायों से मिलेगी राहत

Bharat Taxi App: सस्ती होगी कैब बुकिंग! Bharat Taxi का ट्रायल शुरू, Ola, Uber, Rapido के मनमाने किरायों से मिलेगी राहत

भारत टैक्सी ऐप का मकसद लोगों को प्राइवेट कैब ऐग्रीगेटर्स का एक भरोसेमंद विकल्प उपलब्ध करवाना है

Bharat Taxi App: सस्ती होगी कैब बुकिंग! Bharat Taxi का ट्रायल शुरू, Ola, Uber, Rapido के मनमाने किरायों से मिलेगी राहत

सरकार ने नई Bharat Taxi कैब बुकिंग सर्विस का ट्रायल शुरू कर दिया है।

ख़ास बातें
  • Ola, Uber, Rapido जैसे कैब एग्रीगेटर्स के मनमाने किरायों से मिलेगी मुक्ति
  • सरकारी मॉडल पर आधारित यह ऐप ड्राइवर्स को सबसे बड़ी राहत देगा
  • लोगों को प्राइवेट कैब ऐग्रीगेटर्स का एक भरोसेमंद विकल्प मिलेगा
विज्ञापन

कैब बुकिंग का चलन तेजी से बढ़ता जा रहा है। बढ़ती आबादी और दौड़ती-भागती जिंदगी में कैब बुकिंग यूजर्स को गंतव्य तक पहुंचने का तेज और आसान साधन दिखता है। लेकिन काफी समय से पीक आवर्स के दौरान Ola, Uber, Rapido जैसे कैब एग्रीगेटर्स किराये को कई प्रतिशत बढ़ाने लगे हैं। इससे ग्राहकों की जेब पर भारी प्रभाव पड़ रहा था। वहीं, ड्राइवर्स की कमाई भी कम हो पा रही थी। इसी के चलते सरकार ने नई Bharat Taxi कैब बुकिंग सर्विस का ट्रायल शुरू कर दिया है। केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने संसद में जानकारी दी कि Bharat Taxi ऐप अब ट्रायल फेज में है। आइए जानते हैं कैसे होगा इस सरकारी ऐप से ग्राहकों और ड्राइवर्स को फायदा। 

Bharat Taxi ऐप जल्द ही Ola, Uber, Rapido जैसे कैब एग्रीगेटर्स के मनमाने किरायों से मुक्ति दिलाने की राह पर है। IANS की रिपोर्ट के अनुसार, ऐप के लिए ट्रायल शुरू हो चुका है। परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने गुरूवार को संसद में बताया कि ऐप टेस्टिंग फेज में है। सरकारी मॉडल पर आधारित यह ऐप ड्राइवर्स को सबसे बड़ी राहत देगी क्योंकि वे ऐप कंट्रोलर की तरह इससे जुड़ सकेंगे। सर्विस को सहकार टैक्सी कोऑपरेटिव लिमिटेड (STCL) चलाएगी। मंत्री ने जानकारी दी कि नेशनल कोऑपरेटिव डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (NCDC) की सहायता से ड्राइवरों का नामांकन करने के साथ-साथ प्लेटफॉर्म का तेजी से डेवलपमेंट किया जा रहा है। 

भारत टैक्सी ऐप का मकसद लोगों को प्राइवेट कैब ऐग्रीगेटर्स का एक भरोसेमंद विकल्प उपलब्ध करवाना है जिससे ड्राइवर्स की आमदनी बढ़े और ऐप कंपनियों का कीमतों पर एकाधिकार घटे। सरकार ने इसके लिए यात्री सुरक्षा और ड्राइवरों के हितों को सुनिश्चित करने वाली मोटर व्हीकल एग्रीगेटर्स गाइडलाइंस 2025 को भी लागू कर दिया है। नए नियमों के तहत खुद की गाड़ी से सर्विस देने वाले ड्राइवरों को कम से कम 80 प्रतिशत किराया मिलेगा जबकि एग्रीगेटर की गाड़ी चलाने वाले ड्राइवरों को कम से कम 60 प्रतिशत किराया दिया जाएगा। 

कुल मिलाकर कहें तो भारत टैक्सी ऐप नेशनल लेवल पर यूजर्स को Ola, Uber, Rapido जैसे प्राइवेट प्लेयर्स की मनमानी से राहत दिलाने का काम करेगा। पीक आवर्स में सर्ज प्राइसिंग का बोझ झेल रहे यूजर्स को इससे काफी फायदा मिलने की उम्मीद है। साथ ही ड्राइवर्स की आमदनी भी काफी हद तक बढ़ने के आसार जताए गए हैं। सरकार द्वारा जल्द ही इस ऐप को यूजर्स के लिए उपलब्ध करवाने की कवायद जारी है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  2. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  4. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  5. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  6. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  7. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  8. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  9. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »