Android Smartphone

Android Smartphone - ख़बरें

  • ₹80 हजार में लॉन्च हुआ Nothing Phone 3 आधे प्राइस में! Prime Day Sale में आज आखिरी मौका
    Amazon Prime Day Sale के आखिरी दिन Nothing Phone 3 पर बड़ी छूट मिल रही है। 79,999 रुपये की लॉन्च कीमत वाला यह स्मार्टफोन फिलहाल 41,999 रुपये में उपलब्ध है, यानी करीब 38,000 रुपये की कटौती की गई है। बैंक ऑफर्स के साथ इसकी प्रभावी कीमत और कम हो सकती है। Nothing Phone 3 में 6.67-इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर, 50MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, 50MP सेल्फी कैमरा, 5,500mAh बैटरी और 65W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। अगर आप 40 हजार रुपये के बजट में नया फोन खरीदना चाहते हैं, तो यह डील देखने लायक है।
  • 7,200mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुए Vivo G5i, Vivo G5z, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
    इन स्मार्टफोन्स में 6.75 इंच LCD डिस्प्ले (1,570 x 720 पिक्सल्स) 120 Hz के रिफ्रेश रेट, 240 Hz के टच सैंपलिंग रेट, 256 ppi की पिक्सल डेंसिटी और 83 प्रतिशत कलर गैमुट के साथ है। इनमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 4 Gen 2 और Adreno 613 GPU दिया गया है। ये Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर चलते हैं। इन स्मार्टफोन्स के रियर में 50 मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा है।
  • Flipkart GOAT Sale: ₹45 हजार में Samsung Galaxy S25 FE या Google Pixel 10a, कौन सा बेहतर?
    Flipkart GOAT Sale 2026 में Samsung Galaxy S25 FE और Google Pixel 10a लगभग एक जैसी कीमत में मिल रहे हैं। Galaxy S25 FE की इफेक्टिव कीमत करीब ₹47,999 है, जबकि बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज के बाद Pixel 10a भी इसी रेंज में खरीदा जा सकता है। ऐसे में दोनों फोन्स के बीच मुकाबला काफी दिलचस्प हो जाता है। Samsung बड़ी डिस्प्ले, टेलीफोटो कैमरा और तेज चार्जिंग के साथ आता है, जबकि Pixel 10a स्टॉक Android, दमदार कैमरा प्रोसेसिंग, ज्यादा ब्राइट डिस्प्ले और बड़ी बैटरी ऑफर करता है। खरीदने से पहले दोनों के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स का अंतर जानना जरूरी है।
  • Xiaomi की इस पॉपुलर स्मार्टफोन सीरीज का हुआ The End? लीक हुआ बड़ा खुलासा
    Xiaomi की कैमरा और डिजाइन फोकस्ड Civi स्मार्टफोन सीरीज को लेकर नई रिपोर्ट सामने आई है। मशहूर टिप्स्टर Digital Chat Station का दावा है कि कंपनी ने इस लाइनअप को बंद कर दिया है और फिलहाल किसी नए Civi स्मार्टफोन पर काम नहीं हो रहा है। इससे पहले Civi 6 को लेकर 200MP कैमरा और Snapdragon 8 Elite चिपसेट जैसी कई लीक्स सामने आई थीं। हालांकि Xiaomi ने अभी तक इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। अगर रिपोर्ट सही साबित होती है तो Xiaomi Civi 5 Pro इस सीरीज का आखिरी स्मार्टफोन होगा।
  • Oppo Reno 16, Reno 16c भारत में लॉन्च: 7,000mAh तक बैटरी, 50MP सेल्फी कैमरा और AI फीचर्स
    Oppo ने भारतीय बाजार में अपनी नई Reno 16 Series लॉन्च कर दी है। इस सीरीज में Oppo Reno 16 और Reno 16c शामिल हैं। दोनों स्मार्टफोन Android 16 आधारित ColorOS 16, 120Hz AMOLED डिस्प्ले, 80W फास्ट चार्जिंग और 50MP फ्रंट कैमरा के साथ आते हैं। Reno 16 में Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर और 6,700mAh बैटरी दी गई है, जबकि Reno 16c में MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट और 7,000mAh बैटरी मिलती है। दोनों फोन IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग के साथ धूल और पानी से बेहतर सुरक्षा प्रदान करते हैं।
  • ₹4 हजार सस्ता हुआ Realme 16T 5G! 8,000mAh बैटरी वाले फोन पर लिमिटेड पीरियड ऑफर
    Realme ने अपने 8,000mAh बैटरी वाले स्मार्टफोन Realme 16T 5G पर स्पेशल प्राइस ड्रॉप की घोषणा की है। 1 जुलाई से 15 जुलाई तक चलने वाले ऑफर में ग्राहकों को 2,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट और 2,000 रुपये का बैंक ऑफर मिलेगा। इसके बाद 6GB + 128GB वेरिएंट की इफेक्टिव कीमत 25,999 रुपये रह जाएगी। साथ ही 10 महीने तक की No Cost EMI का विकल्प भी मिलेगा। Realme 16T 5G में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर, 144Hz डिस्प्ले, 50MP Sony AI कैमरा और IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
  • Nothing Phone 4b में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च
    Nothing Phone 4b में 6.7 इंच Flexible AMOLED टचस्क्रीन डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm का Snapdragon 6 Gen 4 हो सकता है। Nothing Phone 4b में 8 GB का RAM और 128 GB की स्टोरेज मिल सकती है। यह Android 16 पर बेस्ड Nothing OS 4.1 पर चल सकता है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है।
  • OnePlus N6 Launched in India: 8,000mAh बैटरी वाला सबसे सस्ता वनप्लस फोन
    OnePlus ने भारत में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन OnePlus N6 लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती कीमत 22,999 रुपये है, जबकि लॉन्च ऑफर्स के बाद इसे 19,999 रुपये की प्रभावी कीमत में खरीदा जा सकेगा। फोन में 8,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग, MediaTek Dimensity 6360 Apex प्रोसेसर और 6.75-इंच 120Hz डिस्प्ले दिया गया है। यह Android 16 आधारित OxygenOS 16 पर चलता है और 50MP रियर कैमरा, Google Gemini, AI Eraser तथा IP65 रेटिंग जैसे फीचर्स के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी 3 दिन तक चल सकती है।
  • Lava Agni 4 खरीदने का शानदार मौका! ₹4 हजार तक की छूट और एक्सचेंज ऑफर भी
    Lava Agni 4 पर फिलहाल Amazon पर आकर्षक ऑफर दिया जा रहा है। फोन के 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपये है, लेकिन ICICI Bank और HDFC Bank क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 4,000 रुपये की छूट मिलती है। इसके बाद इसकी इफेक्टिव कीमत 23,999 रुपये रह जाती है। इसके अलावा योग्य डिवाइस एक्सचेंज करने पर 26,500 रुपये तक का अतिरिक्त फायदा भी मिल सकता है। Lava Agni 4 में MediaTek Dimensity 8350 प्रोसेसर, 6.67-इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, 50MP OIS रियर कैमरा और 50MP फ्रंट कैमरा मिलता है।
  • 7200mAh बैटरी वाला Vivo Y6a बजट फोन लॉन्च, 6 साल तक बनी रहेगी बैटरी परफॉर्मेंस!
    Vivo ने चीन में Vivo Y6a स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। कंपनी के मुताबिक, इसमें 7200mAh बैटरी दी गई है, जो 44W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन में 6.75-इंच 120Hz डिस्प्ले, Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर, 50MP रियर कैमरा और Android 16 आधारित OriginOS 6 मिलता है। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी 1800 चार्ज साइकल और करीब 6 साल तक बेहतर परफॉर्मेंस के लिए डिजाइन की गई है। फिलहाल यह फोन चीन में लॉन्च हुआ है और इसकी कीमत 1,999 युआन (करीब 24,000 रुपये) रखी गई है।
  • Vivo Y05e में मिल सकती है 5,050mAh की बैटरी, गूगल प्ले कंसोल पर लिस्टिंग
    Google Play Console पर इस स्मार्टफोन की मॉडल नंबर - V2606 के साथ लिस्टिंग हुई है। इस स्मार्टफोन में HD+ (720 × 1,600 पिक्सल्स) डिस्प्ले 300 dpi की स्क्रीन डेंसिटी के साथ है। इसमें Unisoc Tiger T606 चिपसेट हो सकता है। यह Android 16 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम पर चल सकता है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन के बारे में जानकारी नहीं दी है।
  • कंक्रीट पर गिरने पर भी नहीं टूटेगा डिस्प्ले! इस नए फोन ने पास किए हैं मजबूती के 23 टेस्ट
    Fujitsu Connected Technologies Limited (FCNT) ने जापान में Arrows Alpha 2 स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। कंपनी के मुताबिक, यह 23 MIL-STD मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी टेस्ट पास कर चुका है और इसमें IP66, IP68 व IP69 रेटिंग दी गई है। फोन में 6.4-इंच LTPO डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 8350 Extreme प्रोसेसर, 5370mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा इसमें 50MP ट्रिपल कैमरा सेटअप, Google Gemini, arrows AI और 144Hz रिफ्रेश रेट जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।
  • Vivo X500 Pro में हो सकता है 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 7,500mAh की बैटरी
    आगामी स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है। इसके साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 64 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी हो सकता है। Vivo X500 Pro में 7,000 mAh से अधिक की बैटरी मिल सकती है। यह Android 17 आउट ऑफ द बॉक्स पर बेस्ड OriginOS 7 पर चल सकता है।
  • सुपरकार जैसा डिजाइन वाला Infinix फोन भारत में लॉन्च, बैक पैनल पर भी मिलेगा डिस्प्ले, जानें कीमत
    Infinix Note 60 Pro Pininfarina Limited Edition भारत में लॉन्च हो गया है। यह कंपनी का नया स्पेशल एडिशन स्मार्टफोन है, जिसे इटालियन डिजाइन हाउस Pininfarina के साथ मिलकर तैयार किया गया है। फोन में 6.78-इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट, Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर और 6500mAh बैटरी दी गई है। इसके अलावा इसमें एक्टिव मैट्रिक्स रियर डिस्प्ले, 90W फास्ट चार्जिंग और 30W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है। स्मार्टफोन 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध होगा और इसकी बिक्री 29 जून से शुरू होगी।
  • OnePlus N6 में हो सकता है MediaTek Dimensity 6 सीरीज का चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
    Geekbench पर OnePlus N6 को सिंगल-कोर टेस्ट में 788 प्वाइंट्स और मल्टी-कोर टेस्ट में 1,993 प्वाइंट्स का स्कोर मिला है। भारत में इस स्मार्टफोन को 30 जून को लॉन्च किया जाएगा। OnePlus N6 में 8,000 mAh की बैटरी होगी। स्मार्टफोन्स के 25,000 रुपये से कम के सेगमेंट में यह सबसे बड़ी बैटरी होने का दावा किया गया है।

Android Smartphone - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »