Vivo Y05e में मिल सकती है 5,050mAh की बैटरी, गूगल प्ले कंसोल पर लिस्टिंग

Vivo Y05e में 5,050 mAh की बैटरी 15 W वायर्ड चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। इस स्मार्टफोन में 64 GB की स्टोरेज मिल सकती है

Vivo Y05e में मिल सकती है 5,050mAh की बैटरी, गूगल प्ले कंसोल पर लिस्टिंग

Photo Credit: Vivo

यह एक सांकेतिक इमेज है

ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में 5,050 mAh की बैटरी हो सकती है
  • इसमें प्रोसेसर के तौर पर Unisoc Tiger T606 दिया जा सकता है
  • Vivo Y05e में 64 GB तक की स्टोरेज मिल सकती है
विज्ञापन

स्मार्टफोन मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली Vivo का नया स्मार्टफोन जल्द लॉन्च हो सकता है। Vivo Y05e की कुछ सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म्स पर लिस्टिंग हुई है। इस स्मार्टफोन में 5,050 mAh की बैटरी हो सकती है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Unisoc Tiger T606 दिया जा सकता है। 

Google Play Console पर इस स्मार्टफोन की मॉडल नंबर - V2606 के साथ लिस्टिंग हुई है। इस स्मार्टफोन में HD+ (720 × 1,600 पिक्सल्स) डिस्प्ले 300 dpi की स्क्रीन डेंसिटी के साथ है। इसमें Unisoc Tiger T606 चिपसेट हो सकता है। यह Android 16 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम पर चल सकता है। हालांकि, कंपनी ने इस स्मार्टफोन के बारे में जानकारी नहीं दी है। 

हाल ही में Vivo Y05e की NBTC पर मॉडल नंबर - V2606 के साथ लिस्टिंग हुई थी। इसके अलावा इस स्मार्टफोन को US FCC के डेटाबेस पर देखा गया है। Vivo Y05e में 5,050 mAh की बैटरी 15 W वायर्ड चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। इस स्मार्टफोन में 64 GB की स्टोरेज मिल सकती है। इस वर्ष फरवरी में Vivo Y05 को पेश किया गया था। इस स्मार्टफोन के 6.74 इंच LCD डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Unisoc T7225 दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 6,500 mAh की बैटरी 15 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। 

पिछले सप्ताह Vivo Y6e 5G को लॉन्च किया गया है। डुअल SIM वाले इस स्मार्टफोन में 6.74 इंच HD+ (720 × 1,600 पिक्सल्स) LCD टचस्क्रीन डिस्प्ले 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट, 240 Hz के टच सैंपलिंग रेट और 1,200 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर 4 nm ऑक्टाकोर Snapdragon 4 Gen 2 और Adreno 613 GPU दिया गया है। Vivo Y6e 5G की सिंगल रियर कैमरा यूनिट में f/2.2 अपार्चर और 10x डिजिटल जूम के साथ 13 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। यह स्मार्टफोन 1,080p तक पर वीडियो को रिकॉर्ड कर सकता है। Vivo Y6e 5G की 6,500 mAh की बैटरी 15 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  2. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  3. Flipkart Big Billion Days 2026 होगी 8 अक्टूबर से शुरू, बैंक ऑफर्स में भारी बचत
  4. 6000mAh बैटरी वाला Samsung Galaxy A08 लॉन्च, इस बजट फोन में 6 साल तक मिलेंगे सॉफ्टवेयर अपडेट्स
  5. Mivi One 5G स्मार्टफोन की कीमत से जुड़ा बड़ा खुलासा, जानें भारत में कितना होगा दाम
  6. ₹2 हजार से ज्यादा UPI पेमेंट करने से पहले जान लें ये बात, जानें ₹2 हजार से ज्यादा की पेमेंट पर कितना लगेगा चार्ज
  7. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  8. एक जगह मिलेंगे दुनिया भर के 1000+ Live TV चैनल, फ्री में ऐसे देखें मोबाइल और लैपटॉप पर
  9. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  10. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »