Lava Agni 4 पर Amazon पर शानदार ऑफर मिल रहा है। बैंक डिस्काउंट के बाद फोन की इफेक्टिव कीमत ₹23,999 हो जाती है। साथ ही एक्सचेंज ऑफर का भी फायदा उठाया जा सकता है।
Photo Credit: Lava Mobiles
Lava Agni 4 पर Amazon पर बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर उपलब्ध है
Lava ने बीते साल Lava Agni 4 लॉन्च किया था, जिस पर अभी भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। अगर आप लावा के इस फोन को खरीदने का सोच रहे हैं तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है। Agni 4 में MediaTek Dimensity 8350 प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 5,000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है। फोन OIS सपोर्ट के आता है और मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल का है। वहीं, सेल्फी के लिए भी 50MP कैमरा सेंसर मिलता है। वर्तमान में मार्केट में जहां लगभग सभी स्मार्टफोन के प्राइस में बढ़ोतरी देखी जा रही है, Lava Agni 4 अपनी डिस्काउंटेड कीमत में एक अच्छी डील साबित हो सकती है।
Lava Agni 4 का 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट Amazon पर 27,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात की जाए तो ICICI Bank और HDFC Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 4,000 रुपये डिस्काउंट मिल रहा है, जिसके बाद इफेक्टिव कीमत 23,999 रुपये तक हो जाएगी। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देने पर 26,500 रुपये तक कीमत कम हो सकती है। हालांकि, ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए डिवाइस की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है। फोन दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।
Lava Agni 4 में 6.67 इंच का AMOLED डिस्प्ले है, जिसमें 1.5K रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 2400 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट शामिल है। वहीं Agni 4 में MediaTek Dimensity 8350 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 5,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो कि 66W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो Agni 4 के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। वहीं इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5जी, डुअल सिम, ब्लूटूथ 5.4, वाई-फाई 6, ओटीजी सपोर्ट, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹63,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर