Android 16 Phone

Android 16 Phone - ख़बरें

  • Nothing Phone 4b Launched in India: 6,000mAh बैटरी, Glyph डिजाइन और 256GB तक स्टोरेज के साथ आया फोन
    Nothing ने भारतीय बाजार में Nothing Phone 4b लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती कीमत 34,999 रुपये रखी गई है और यह 8GB RAM के साथ 128GB और 256GB स्टोरेज विकल्पों में उपलब्ध होगा। स्मार्टफोन में 6.7-इंच 120Hz Super AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 6 Gen 4 प्रोसेसर, 6000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग और 50MP OIS कैमरा दिया गया है। यह Android 16 आधारित Nothing OS 4.1 पर चलता है और कंपनी तीन साल के OS अपग्रेड तथा छह साल के सिक्योरिटी अपडेट का वादा कर रही है। फोन की बिक्री 14 जुलाई से Flipkart और Nothing की वेबसाइट पर शुरू होगी।
  • Oppo Reno 16, Reno 16c भारत में लॉन्च: 7,000mAh तक बैटरी, 50MP सेल्फी कैमरा और AI फीचर्स
    Oppo ने भारतीय बाजार में अपनी नई Reno 16 Series लॉन्च कर दी है। इस सीरीज में Oppo Reno 16 और Reno 16c शामिल हैं। दोनों स्मार्टफोन Android 16 आधारित ColorOS 16, 120Hz AMOLED डिस्प्ले, 80W फास्ट चार्जिंग और 50MP फ्रंट कैमरा के साथ आते हैं। Reno 16 में Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर और 6,700mAh बैटरी दी गई है, जबकि Reno 16c में MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट और 7,000mAh बैटरी मिलती है। दोनों फोन IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग के साथ धूल और पानी से बेहतर सुरक्षा प्रदान करते हैं।
  • Nothing Phone 4b में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च
    Nothing Phone 4b में 6.7 इंच Flexible AMOLED टचस्क्रीन डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm का Snapdragon 6 Gen 4 हो सकता है। Nothing Phone 4b में 8 GB का RAM और 128 GB की स्टोरेज मिल सकती है। यह Android 16 पर बेस्ड Nothing OS 4.1 पर चल सकता है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है।
  • OnePlus N6 Launched in India: 8,000mAh बैटरी वाला सबसे सस्ता वनप्लस फोन
    OnePlus ने भारत में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन OnePlus N6 लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती कीमत 22,999 रुपये है, जबकि लॉन्च ऑफर्स के बाद इसे 19,999 रुपये की प्रभावी कीमत में खरीदा जा सकेगा। फोन में 8,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग, MediaTek Dimensity 6360 Apex प्रोसेसर और 6.75-इंच 120Hz डिस्प्ले दिया गया है। यह Android 16 आधारित OxygenOS 16 पर चलता है और 50MP रियर कैमरा, Google Gemini, AI Eraser तथा IP65 रेटिंग जैसे फीचर्स के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी 3 दिन तक चल सकती है।
  • 7200mAh बैटरी वाला Vivo Y6a बजट फोन लॉन्च, 6 साल तक बनी रहेगी बैटरी परफॉर्मेंस!
    Vivo ने चीन में Vivo Y6a स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। कंपनी के मुताबिक, इसमें 7200mAh बैटरी दी गई है, जो 44W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन में 6.75-इंच 120Hz डिस्प्ले, Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर, 50MP रियर कैमरा और Android 16 आधारित OriginOS 6 मिलता है। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी 1800 चार्ज साइकल और करीब 6 साल तक बेहतर परफॉर्मेंस के लिए डिजाइन की गई है। फिलहाल यह फोन चीन में लॉन्च हुआ है और इसकी कीमत 1,999 युआन (करीब 24,000 रुपये) रखी गई है।
  • Oppo की मिड-रेंज सेगमेंट में नई एंट्री! Reno 15A आया 7000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
    Oppo ने जापानी बाजार में Reno 15A स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। यह डिवाइस 6.6-इंच AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और Snapdragon 6 Gen 1 चिपसेट के साथ आता है। फोन में 7000mAh बैटरी दी गई है, जो 80W फास्ट चार्जिंग और 55W PPS चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोटोग्राफी के लिए इसमें OIS सपोर्ट वाला 50MP प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 50MP फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन IP66, IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है। Oppo Reno 15A को जापान में दो स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है और रिपोर्ट के मुताबिक यह Reno 15F का रीब्रांडेड वर्जन है।
  • Moto G37, Moto G37 Power पर लिमिटेड टाइम डील! यहां मिलेंगे ₹2 हजार तक सस्ते
    Motorola ने भारतीय बाजार में Moto G37 और Moto G37 Power को पेश किया है। दोनों स्मार्टफोन्स में 6.7 इंच HD+ LCD डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर, 50MP कैमरा और Android 16 जैसे फीचर्स मिलते हैं। हालांकि दोनों के बीच सबसे बड़ा अंतर बैटरी और चार्जिंग स्पीड का है। Moto G37 में 5200mAh बैटरी और 20W चार्जिंग मिलती है, जबकि Moto G37 Power में 7000mAh बैटरी और 30W चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा G37 Power में ज्यादा RAM और स्टोरेज विकल्प भी मिलते हैं। यहां देखें दोनों फोन्स की पूरी तुलना।
  • 10,000mAh बैटरी वाला फोन खरीदना है? Realme के इस मोबाइल पर मिल रही है जबरदस्त डील
    Realme P4 Power 5G इस समय Flipkart पर डिस्काउंट और बैंक ऑफर के साथ खरीदा जा सकता है। फोन का बेस 8GB + 128GB वेरिएंट 29,499 रुपये में लिस्टेड है, जबकि SBI और Flipkart Axis Bank कार्ड ऑफर के बाद इसकी प्रभावी कीमत 28,024 रुपये तक पहुंच जाती है। स्मार्टफोन में 10,001mAh की बड़ी बैटरी, 80W फास्ट चार्जिंग, 6.8 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले और 144Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। इसके अलावा इसमें MediaTek Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर, 50MP OIS कैमरा और Android 16 आधारित Realme UI 7.0 दिया गया है।
  • Honor का लेटेस्ट फोन Honor X7e लॉन्च, 7500mAh बैटरी, 50MP कैमरा, जानें कीमत
    Honor ने मार्केट में लेटेस्ट स्मार्टफोन Honor X7e को पेश कर दिया है। कंपनी ने बिना किसी शोर शराबे के इस एंट्री लेवल फोन को मार्केट में उतारा है। इसमें कंपनी ने बैटरी फीचर को हाइलाइट किया है जो कि 7500mAh की है। इसके अलावा कई धांसू फीचर्स इसमें दिए गए हैं।
  • बजट में 5G फोन! HMD ने भारत में लॉन्च किया 6,000mAh बैटरी वाला Vibe 2 5G, जानें कीमत
    HMD Vibe 2 5G भारतीय बाजार में लॉन्च हो गया है। यह बजट 5G स्मार्टफोन 6000mAh बैटरी, 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और Android 16 जैसे फीचर्स के साथ आता है। स्मार्टफोन में Unisoc T8200 प्रोसेसर, 50MP AI डुअल रियर कैमरा और 8MP फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन को 4GB + 64GB, 4GB + 128GB और 6GB + 128GB वेरिएंट्स में पेश किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 10,999 रुपये रखी गई है। HMD Vibe 2 5G को Nordic Blue, Peach Pink और Cosmic Lavender कलर ऑप्शन्स में खरीदा जा सकता है।
  • Realme फोन्स खरीदना अब जेब पर पड़ेगा भारी! फिर बढ़े दाम, ₹7 हजार तक महंगे हुए मॉडल्स
    Realme ने भारत में अपनी Realme 16 सीरीज स्मार्टफोन्स की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी ने बढ़ती मेमोरी और कंपोनेंट लागत की वजह से नई कीमतें लागू की हैं। Realme 16 अब लॉन्च कीमत से 4 हजार रुपये तक महंगा हो चुका है, जबकि Realme 16 Pro और Realme 16 Pro+ की कीमतों में क्रमशः 6 हजार और 7 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। नई कीमतों के बाद Realme 16 Pro+ का टॉप वेरिएंट 52,999 रुपये तक पहुंच गया है। कंपनी के मुताबिक फोन में AI Framing Master और AI Edit Genie जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
  • Upcoming Smartphones In India (May 2026): OnePlus से Vivo तक, मई में आ रहे हैं ये 6 स्मार्टफोन
    मई 2026 में भारत में कई नए स्मार्टफोन लॉन्च होने वाले हैं, जिनमें OnePlus, Oppo, Vivo और HMD जैसे ब्रांड्स शामिल हैं। इस महीने बजट से लेकर फ्लैगशिप तक कई डिवाइसेज मार्केट में एंट्री करेंगे। OnePlus Nord CE 6 Lite, Oppo Find X9 सीरीज और Vivo X300 सीरीज जैसे फोन बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और लेटेस्ट प्रोसेसर के साथ आएंगे। कुछ फोन्स में Android 16 और लॉन्ग टर्म अपडेट का भी सपोर्ट मिलेगा। कुल मिलाकर यूजर्स के पास इस महीने अपग्रेड के कई ऑप्शन होंगे।
  • Oppo F33 5G 7000mAh बैटरी, 256GB तक स्टोरेज और 50MP कैमरा के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत
    Oppo F33 5G भारत में लॉन्च हो गया है, जिसकी शुरुआती कीमत 31,999 रुपये रखी गई है। यह स्मार्टफोन 6.57 इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और MediaTek Dimensity 6360 MAX चिपसेट के साथ आता है। फोन में 50MP रियर कैमरा और 16MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें 7000mAh बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। डिवाइस IP66, IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है और ColorOS 16 (Android 16 बेस्ड) पर चलता है। लॉन्च ऑफर्स के तहत बैंक कैशबैक और EMI ऑप्शन भी मिल रहे हैं।
  • Oppo F33 Pro 5G भारत में लॉन्च, 7000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन, जानें कीमत
    Oppo ने भारत में F33 Pro 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया है, जिसकी शुरुआती कीमत 37,999 रुपये रखी गई है। यह डिवाइस 7000mAh बैटरी और 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग के साथ आता है। फोन में 6.57 इंच AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और MediaTek Dimensity 6360 Max चिपसेट मिलता है। इसमें 50MP रियर और 50MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। डिवाइस IP66, IP68 और IP69K रेटिंग के साथ आता है और ColorOS 16 (Android 16 बेस्ड) पर चलता है। इसे Flipkart और Oppo स्टोर से खरीदा जा सकता है।
  • 6000mAh से बड़ी बैटरी के साथ आ रहे हैं Redmi के 2 नए फोन, फुल स्पेसिफिकेशन्स कन्फर्म!
    Xiaomi ने अपने चीन वेबसाइट पर Redmi R70 और R70m 5G स्मार्टफोन लिस्ट किए हैं, जो जल्द लॉन्च हो सकते हैं। दोनों फोन 6.9 इंच के 120Hz LCD डिस्प्ले, Unisoc T8300 प्रोसेसर और HyperOS 3 के साथ आते हैं। इनमें 6000mAh और 6300mAh बैटरी का अंतर देखने को मिलता है। फोन में बेसिक कैमरा सेटअप और 15W चार्जिंग दी गई है। कंपनी ने इन्हें बजट 5G सेगमेंट के लिए डिजाइन किया है, जहां यूजर्स को बड़ी स्क्रीन और लंबी बैटरी लाइफ पर फोकस मिलेगा।

Android 16 Phone - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »