Amazon Ai

Amazon Ai - ख़बरें

  • Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
    एमेजॉन की सेल में Xiaomi के 43 इंच FX Pro 4K QLED Smart TV को 44,999 रुपये के लिस्टेड प्राइस के बजाय 26,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसमें Samsung के 43 इंच Crystal UHD 4K Vision AI स्मार्ट TV को 39,900 रुपये के वास्तविक प्राइस की तुलना में 29,490 रुपये में उपलब्ध कराया गया है। इस सेल में कई प्रोडक्ट्स पर नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी दिया जा रहा है।
  • Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
    Amazon सेल सभी मेंबर्स के लिए लाइव है। अगर इस सेल में आप कोई सस्ता स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो सेल में ₹20,000 से भी सस्ते में फोन खरीदने का मौका है। ये फोन धांसू फीचर्स के साथ आते हैं जिनमें AI कैमरा, और 7000mAh तक बड़ी बैटरी जैसे फीचर्स भी शामिल हैं। iQOO Z11 Lite, OnePlus N6x, Samsung Galaxy M175G जैसे मॉडल्स इसमें शामिल हैं
  • Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
    Amazon सेल में ₹10,000 से भी सस्ते में फोन खरीदने का मौका है। रोचक बात यह है कि ये फोन धांसू फीचर्स के साथ आते हैं जिनमें AI कैमरा, और 5000mAh बड़ी बैटरी जैसे फीचर्स भी शामिल हैं।
  • Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
    Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में 65 इंच Smart TV खरीदने वालों के लिए Xiaomi, Samsung, LG, Sony और iFFALCON के मॉडल्स पर डिस्काउंट मिल रहा है। सेल में Xiaomi के 65 इंच FX 4K QD-Mini LED TV की कीमत ₹53,999 है, जबकि Samsung Crystal UHD 4K Vision AI TV ₹54,999 में लिस्टेड है। इसके अलावा LG के 65 इंच Nano 4K TV की कीमत ₹62,999 और Sony BRAVIA 3 Series TV की कीमत ₹89,990 है। कुछ मॉडल्स पर बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज ऑफर और अन्य फायदे भी मिल सकते हैं। खरीदने से पहले Amazon पर मौजूदा कीमत जरूर चेक करें।
  • कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
    Ray-Ban Meta Glasses Gen 1 पर Amazon पर बड़ी छूट मिल रही है। भारत में ₹29,900 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुए इन स्मार्ट ग्लासेज का एक Wayfarer मॉडल फिलहाल ₹22,425 में लिस्ट है। इसके अलावा पात्र बैंक कार्ड से भुगतान करने पर ₹5,000 की अतिरिक्त छूट मिल रही है। SBI कार्ड वाले ऑफर को जोड़ने के बाद इसकी प्रभावी कीमत ₹15,425 तक बताई गई है। इन ग्लासेज में 12MP कैमरा, स्पीकर, पांच माइक्रोफोन और Meta AI मिलता है। कंपनी के अनुसार, एक बार चार्ज करने पर ये करीब चार घंटे तक चल सकते हैं।
  • Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
    Primebook 3 Max अब भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है। कंपनी ने इसे अपनी तीसरी पीढ़ी की Laptop Series के तहत सितंबर में पेश किया था। इसमें MediaTek Genio 720 Processor के साथ 8GB LPDDR5 RAM और 128GB UFS Storage मिलती है। लैपटॉप में 15.6-inch Full HD IPS Display और 60.3Wh Battery दी गई है, जिसे कंपनी 12 घंटे तक चलने का दावा करती है। इसमें PrimeOS के साथ चुनिंदा Linux Apps, Linux Terminal, PrimeOffice और AI से जुड़े फीचर्स मिलते हैं। Primebook 3 Max की शुरुआती कीमत ₹35,990 है और इसे Amazon, Flipkart और कंपनी की वेबसाइट से खरीदा जा सकता है।
  • Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
    Xiaomi के आज भारतीय बाजार में नया फोन Redmi 17C 5G लॉन्च किया है। इस फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 5G चिपसेट दिया गया है। Redmi 17C 5 के 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹20,999 और 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹22,999 है। यह स्मार्टफोन बिक्री के लिए शाओमी की आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ ई-सॉमर्स साइट Amazon और अन्य रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होगा।
  • Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
    भारत में Vivo V80 को छह अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन के लिए Sunrise Anthem, Horizon Blue और Stellar Black कलर्स के विकल्प होंगे। Vivo V80 में 6.59 इंच 1.5K OLED स्क्रीन 144 Hz के रिफ्रेश रेट और 5,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ होगी। Vivo V80 में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर बेस्ड कुछ इमेजिंग फीचर्स भी दिए जाएंगे।
  • boAt के ईयरबड्स CREST AI के साथ हुए एडवांस, डेली लाइफ में इन फीचर्स को इस्तेमाल कर पाएंगे यूजर्स
    boAt ने CREST AI के साथ boAt Airdopes Prime 800D को पेश किया है। boAt Airdopes Prime 800D with CREST AI की कीमत ₹1,999 है। ईयरबड्स Raven Black और Royal Blue कलर में उपलब्ध हैं। इन ईयरबड्स को ई-कॉमर्स साइट Amazon और कंपनी की वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। boAt Airdopes Prime 800D में CREST AI के साथ डॉल्बी ऑडियो और boAt सिग्नेचर साउंड के लिए ट्यून्ड 11mm डायनामिक ड्राइवर मिलते हैं। बैटरी बैकअप की बात करें तो ईयरबड्स एक बार चार्ज होकर 45 घंटे तक चल सकते हैं।
  • Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
    Vivo V80 का लॉन्च कंपनी ने भारत में कंफर्म कर दिया है। Amazon पर ब्रांड ने Vivo V80 को Coming Soon टीज कर दिया है। इसी के साथ फोन में मिलने वाले खास फीचर्स का भी कंपनी ने संकेत दिया है। Vivo V80 फोन AI कैमरा फीचर्स से लैस होकर आने वाला है। खासतौर पर इसमें नाइट फोटोग्राफी पर कंपनी ने फोकस किया है।
  • Redmi Note 17 Pro Max भारत में कल होगा लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, IP68, IP69K रेटिंग!
    Redmi Note 17 Pro सीरीज का लॉन्च भारत में कल होने जा रहा है। सीरीज की सेल Amazon पर होगी जिसके लिए एक डेडीकेटेड माइक्रोसाइट भी लाइव है। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले है। सबसे बड़ा हाइलाइट इसकी बैटरी होगी जो कि 10,000mAh की होगी। True Color AMOLED डिस्प्ले इसमें मिलने वाला है। 12 Bit कलर डेप्थ का सपोर्ट फोन में होगा।
  • 87% ग्राहक परफॉर्मेंस देखकर खरीदते हैं लैपटॉप, Amazon के Tech सर्वे में खुलासा
    Amazon ने अपने Best in Tech Survey के दूसरे चरण के नतीजे घोषित कर दिए हैं। लैपटॉप खरीदने वालों के लिए प्रोसेसर की परफॉर्मेंस सबसे अहम बात है। कोई भी लैपटॉप खरीदते समय ग्राहकों में से 87% इसे सबसे ऊपर रखते हैं। दूसरे नम्बर पर AI को महत्व दिया गया है। 58% लैपटॉप खरीदार AI फीचर्स को अपनी प्रोडक्टिविटी के लिए जरूरी मानते हैं।
  • Philips ला रही भारत में नया फोन, 64MP दो कैमरा के साथ, IP64 रेटिंग
    Philips कंपनी भारत में नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। फोन का नाम Philips S7221 रखा गया है। Philips S7221 अपकमिंग फोन में 64MP का AI कैमरा मिलने वाला है। यह फोन 8GB रैम से लैस होगा जिसके साथ में 256GB तक स्टोरेज होगी। 120Hz का हाई रिफ्रेश रेट इसमें सपोर्टेड रहने वाला है।
  • 82% स्मार्टफोन खरीदारों का रहता है AI पर फोकस, पर आज भी ये फीचर है सबसे जरूरी: Amazon सर्वे
    अधिकतर ग्राहक स्मार्टफोन खरीदते हुए एआई की फीचर्स को महत्त्व दे रहे हैं। हाल ही में ई-कॉमर्स साइट Amazon ने अपने जुलाई 2026 में किए गए पहले बेस्ट इन टेक सर्वे के नतीजे जारी किए हैं। इस सर्वे में पता चला कि 82% स्मार्टफोन ग्राहक खरीदारी के दौरान एआई फीचर्स का ध्यान रखते हैं। परफॉर्मेंस और स्पीड, बैटरी लाइफ और कैमरा क्वालिटी भी स्मार्टफोन की खरीदारी पर असर डालने वाले अहम फैक्टर हैं।
  • Tecno Pova AI Buds Pro Launched: कॉल रिकॉर्डिंग, लाइव ट्रांसलेशन के साथ 40 घंटे तक चलेगी बैटरी, जानें कीमत
    Tecno POVA AI Buds Pro भारतीय बाजार में पेश हो गए हैं। POVA AI Buds Pro में 48dB हाइब्रिड एएनसी मिलता है। ईयरबड्स धूल और पानी से बचाव के लिए IP55 रेटिंग से लैस है। POVA AI Buds Pro की कीमत ₹14,999 है। ईयरबड्स की बिक्री 22 अगस्त से ई-कॉमर्स साइट Amazon और Flipkart पर शुरू होगी। लॉन्च ऑफर के तहत ग्राहक ₹12,499 की प्रभावी कीमत पर खरीद सकते हैं, जिसमें सेल वाला बैंक ऑफर भी शामिल हैं।

Amazon Ai - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »