Alexa

Alexa - ख़बरें

  • 10 साल बाद Amazon फिर बनाएगा स्मार्टफोन! Fire Phone फ्लॉप के बाद नई शुरुआत
    Amazon एक बार फिर स्मार्टफोन मार्केट में वापसी की तैयारी कर रहा है। Reuters की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के अनुसार कंपनी “Transformer” नाम के नए स्मार्टफोन प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। यह डिवाइस Alexa और AI फीचर्स के साथ आएगा और यूजर्स को ज्यादा पर्सनलाइज्ड एक्सपीरियंस देगा। रिपोर्ट के मुताबिक फोन को Amazon की सर्विसेज जैसे Prime Video, Prime Music और ऑनलाइन शॉपिंग के साथ गहराई से जोड़ा जा सकता है। हालांकि इसकी लॉन्च टाइमलाइन और कीमत अभी साफ नहीं है और प्रोजेक्ट को बदला या बंद भी किया जा सकता है।
  • Amazon Echo Show 11, Echo Show 8 (Gen 4) भारत में लॉन्च: म्यूजिक, वीडियो कॉलिंग से CCTV तक, सब एक जगह!
    Amazon ने भारत में Echo Show 11 और चौथी जनरेशन Echo Show 8 स्मार्ट डिस्प्ले लॉन्च कर दिए हैं। ये डिवाइस Alexa के साथ आते हैं और स्मार्ट होम कंट्रोल, एंटरटेनमेंट और डेली टास्क मैनेजमेंट पर फोकस करते हैं। Echo Show 11 में 11-इंच फुल HD डिस्प्ले दिया गया है, जबकि Echo Show 8 में 8.7-इंच HD स्क्रीन मिलती है। दोनों डिवाइस AZ3 Pro चिप, Omnisense सेंसर प्लेटफॉर्म, 13MP कैमरा और नए ऑडियो आर्किटेक्चर के साथ आते हैं। Echo Show 11 की कीमत 26,999 रुपये और Echo Show 8 की कीमत 23,999 रुपये रखी गई है।
  • Amazon ने Alexa+ का वेब वर्जन कर दिया लॉन्च, जानें यूजर्स को मिलेंगे कैसे फीचर्स
    Alexa+ सिर्फ जानकारी प्रदान नहीं करता, बल्कि इसे एक्शन लेने के लिए डिजाइन किया गया है। यह यूजर्स को अनगिनत टास्क को पूरा करने में मदद कर सकता है, जिसमें टू-डू लिस्ट मैनेज करना, आपके फैमिली कैलेंडर को अपडेट करना, आपके स्मार्ट होम को कंट्रोल करना, रिजर्वेशन करना और भी बहुत कुछ शामिल है। Amazon ने एआई का उपयोग करके Alexa को भी अपग्रेड किया है।
  • BTS से लेकर Salman Khan की वाइफ तक, 2025 में Alexa से क्या-क्या पूछते रहे भारतीय? यहां जानें
    Amazon ने भारत में 2025 के लिए Alexa यूजर्स की सालभर की एक्टिविटी से जुड़ा डेटा शेयर किया है। जनवरी से नवंबर 2025 के बीच Alexa पर म्यूजिक, पॉडकास्ट, सेलेब्रिटी ट्रिविया और जनरल नॉलेज से जुड़े सवाल सबसे ज्यादा पूछे गए। रिपोर्ट के मुताबिक, K-Pop की लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है और BTS, Jennie और Blackpink जैसे आर्टिस्ट्स टॉप सर्च में रहे। म्यूजिक के साथ-साथ ट्रू क्राइम, स्पिरिचुअल और बिजनेस पॉडकास्ट्स को भी अच्छी खासी सुनवाई मिली। इसके अलावा Virat Kohli, Salman Khan और Elon Musk जैसे नामों को लेकर सवाल सबसे ज्यादा पूछे गए।
  • Dyson HushJet Purifier Compact: एडवांस फिल्ट्रेशन टेक्नोलॉजी वाला एयर प्यूरीफायर भारत में लॉन्च, जानें कीमत
    Dyson ने भारत में अपना नया HushJet Purifier Compact पेश किया है, जिसमें कंपनी की नई HushJet Entrainment Nozzle टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। एयर प्यूरीफायर 0.3 माइक्रोन तक के पार्टिकल्स को 99.97% कैप्चर करने का दावा करता है और इसकी फिल्टर लाइफ पांच साल तक बताई गई है। कीमत 29,900 रुपये रखी गई है और यह Black व Teal कलर ऑप्शंस में उपलब्ध है। प्यूरीफायर में 24dB तक का लो नॉइज मोड, रियल-टाइम एयर क्वालिटी वाला LCD डिस्प्ले और CADR 250m³/h की रेटिंग मिलती है। इसे MyDyson ऐप, Alexa और Google Assistant से भी कंट्रोल किया जा सकता है।
  • Amazon की नई Fire TV Stick 4K Select लॉन्च, HDR10+, वॉयस रिमोट का सपोर्ट, जानें कीमत
    Amazon ने भारत में अपना नया Fire TV Stick लॉन्च किया है। कंपनी ने लेटेस्ट Fire TV Stick 4K Select को भारत में लॉन्च किया है जो आपके साधारण टीवी को स्मार्ट टीवी में बदल सकता है। कंपनी ने अपने इस 4K स्ट्रीमिंग डिवाइस को इस महीने की शुरुआत में ग्लोबल मार्केट में पेश किया था। इसमें HDR10+, Alexa Voice Remote का सपोर्ट भी दिया गया है।
  • Amazon Echo Show 5 3rd Gen भारत में लॉन्च, Alexa के साथ घर के ये डिवाइस कर पाएंगे कंट्रोल
    Amazon Echo Show 5 3rd Gen बिल्ट इन Alexa के साथ भारतीय बाजार में लॉन्च हो गया है। Echo Show 5 (3rd Gen) की शुरुआती कीमत 10,999 रुपये है। यह चारकोल और क्लाउड ब्लू कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। यह बिक्री के लिए Echo Show 5 ई-कॉमर्स साइट अमेजन और फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है। Echo Show 5 (3rd Gen) में 5.5 इंच की टच स्क्रीन डिस्प्ले दी गई है।
  • अब घर की सफाई होगी बिना हाथ लगाए! Dreame F10 भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत
    स्मार्ट होम प्रोडक्ट्स बनाने वाली ग्लोबल कंपनी Dreame Technology ने भारत में अपना नया रोबोट वैक्यूम क्लीनर Dreame F10 लॉन्च कर दिया है। इसमें 13,000Pa की पावरफुल सक्शन के साथ मॉपिंग और स्मार्ट मैपिंग फीचर्स भी शामिल हैं। कंपनी का दावा है कि यह वैक्यूम क्लीनर भारतीय घरों की धूल और पालतू बालों जैसी समस्याओं को आसानी से हैंडल कर सकता है। Dreame F10 की भारत में कीमत 21,999 रुपये रखी गई है। हालांकि, Amazon Prime Day Sale (12-14 जुलाई 2025) के दौरान यह 19,999 रुपये के इंट्रोडक्टरी प्राइस पर मिलेगा। यह क्लीनर Amazon India पर उपलब्ध होगा।
  • Hisense का E7Q Pro QLED TV इस सप्ताह हो सकता है भारत में लॉन्च, Amazon पर हुई लिस्टिंग
    इस स्मार्ट टेलीविजन में गेमिंग से जुड़े फीचर्स भी दिए जाएंगे, जिनमें 144 Hz का रिफ्रेश रेट, AMD FreeSync Premium टेक्नोलॉजी और एक गेम बार इंटरफेस शामिल हो सकते हैं। कंपनी के E7Q Pro QLED TV को 55 इंच से 100 इंच तक के विभिन्न साइज में उपलब्ध कराया जा सकता है। यह स्मार्ट टेलीविजन एक वॉयस कंट्रोल रिमोट के साथ होगा जिसमें बिल्ट-इन Alexa के साथ ही AirPlay शेयरिंग के लिए सपोर्ट मिलेगा।
  • पुराना कूलर भी बनेगा स्मार्ट, एक आवाज में ऑन/ऑफ होगा, बिजली की खपत भी पता चलेगी; जानें कैसे?
    गर्मी शुरू हो चुकी है और घरों में फिर से पुराने लोहे के कूलर बाहर आ गए हैं। वो ही कूलर जो सालों से बालकनी या छत पर रखा रहता है, हर साल धूल झाड़कर इस्तेमाल में लाया जाता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि वही पुराना कूलर भी अब स्मार्ट हो सकता है? मतलब आप बैठे-बैठे सिर्फ आवाज से उसे चालू कर सकें, “Alexa, turn on the cooler” कहें और ठंडी हवा चल पड़े?
  • Amazon ने लॉन्च किया AI से लैस वॉयस असिस्टेंट Alexa+, Google Assistant और Siri को मिलेगी टक्कर!
    Amazon ने आखिरकार अपनी वॉइस असिस्टेंट Alexa का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) वर्जन पेश कर दिया है। इसे Alexa+ नाम दिया गया है, जो अब ज्यादा समझदार, ज्यादा कंटेक्स्ट-अवेयर और पर्सनलाइज़्ड हो गया है। यह स्मार्ट होम डिवाइसेज को बेहतर कंट्रोल कर सकता है, ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक कर सकता है और एजेंटिक कैपेबिलिटी के साथ इंटरनेट पर यूजर की ओर से काम भी कर सकता है। Alexa+ को स्टैंडअलोन सर्विस के तौर पर और Amazon Prime सब्सक्रिप्शन के साथ पेश किया गया है।
  • Alexa से 2024 में भारतीयों ने किए ये अजीबोगरीब सवाल, कभी सेलिब्रिटी की लंबाई तो कभी नेट वर्थ
    Amazon ने भारत में Alexa यूजर्स द्वारा सबसे ज्यादा पूछे जाने वाले प्रश्नों का खुलासा किया है। ई-कॉमर्स साइट के अनुसार, 2024 में Alexa प्रश्नों में क्रिकेट सबसे आगे रहा, उसके बाद सेलिब्रिटीज, पब्लिक फिगर और ग्लोबल इवेंट के बारे में प्रश्न आए। कंपनी ने खुलासा किया कि Alexa ने यूजर्स को म्यूजिक के साथ एंटरटेनमेंट करने, किचेन में गाइड करने और कई अलग प्रश्नों के जवाब देने में भी अहम भूमिका निभाई है। 
  • Redmi Smart Fire TV 43 और 55 इंच 4K डिस्‍प्‍ले के साथ लॉन्‍च, दाम Rs 25 हजार से भी कम
    Redmi Smart Fire TV को 43 इंच और 55 इंच साइज में 4K डिस्‍प्‍ले के साथ लॉन्‍च किया गया है। ये एमेजॉन के फायर टीवी ओएस पर रन करते हैं। इनमें वॉइस असिस्‍टेंट एलेक्‍सा (Alexa) का सपोर्ट है। प्रीमियम ड‍िजाइन और 30W तक स्‍पीकर आउटपुट दिया गया है। 43 इंच मॉडल की कीमत 24,999 रुपये है। 55 इंच मॉडल के दाम 35,999 रुपये हैं। ICICI बैंक कार्ड्स पर 10% डिस्‍काउंट लिया जा सकता है। सेल 18 सितंबर से होगी।
  • नए डिजाइन के साथ Amazon Echo Spot लॉन्च, Alexa के साथ गजब फीचर्स से लैस
    Amazon Echo Spot में 1.73 इंच का फ्रंट-फायरिंग स्पीकर दिया गया है जो कि ग्रिल के अंदर है।
  • Amazon ने लॉन्च की 4k सपोर्ट के साथ Fire TV स्टिक, जानें प्राइस, फीचर्स
    इस Fire TV Stick में 4k अल्ट्रा HD कंटेंट स्ट्रीमिंग और HDR10+ के लिए सपोर्ट है। यह डॉल्बी विजन और डॉल्बी एटमॉस ऑडियो भी है। कंपनी का दावा है कि देश में उपलब्ध उसकी Fire TV सीरीज में यह सबसे पावरफुल स्ट्रीमिंग डिवाइस है

Alexa - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »