नए डिजाइन के साथ Amazon Echo Spot लॉन्च, Alexa के साथ गजब फीचर्स से लैस

Amazon Echo Spot के सेंटर में 2.83 इंच की टचस्क्रीन है जो डिवाइस को आधा कवर करता है।

नए डिजाइन के साथ Amazon Echo Spot लॉन्च, Alexa के साथ गजब फीचर्स से लैस

Photo Credit: Amazon

Amazon Echo Spot में 2.83 इंच की टचस्क्रीन है।

ख़ास बातें
  • Amazon ने Alexa डिवाइस लाइनअप में Echo Spot को फिर से पेश किया है।
  • Amazon Echo Spot के सेंटर में 2.83 इंच की टचस्क्रीन दी गई है।
  • Amazon Echo Spot की कीमत $79.99 (लगभग 6,677 रुपये) है।
विज्ञापन
Amazon ने Alexa डिवाइस लाइनअप में Echo Spot को फिर से पेश किया है। इस छोटी स्मार्ट डिस्प्ले को खासतौर पर नाइटस्टैंड या डेस्क के लिए डिजाइन किया गया है, जो आमतौर पर एक कस्टमाइजेबल स्मार्ट अलार्म क्लॉक के तौर पर काम करती है। यहां हम आपको Amazon Echo Spot के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Amazon Echo Spot Price


Amazon Echo Spot की कीमत $79.99 (लगभग 6,677 रुपये) है, लेकिन प्राइम मेंबर्स Amazon Prime Day सेलिब्रेशन के तहत 17 जुलाई, 2024 तक $44.99 (लगभग 3,755 रुपये) के लिमिटेड पीरियड डिस्काउंट का लाभ उठा सकते हैं।


Amazon Echo Spot Features & Specifications


Amazon Echo Spot के सेंटर में 2.83 इंच की टचस्क्रीन है जो डिवाइस को आधा कवर करता है। पिछले मॉडल में मोटे बेजल वाली सर्कुलर स्क्रीन दी गई थी, जबकि नई डिस्प्ले ज्यादा मॉडर्न सेमी-सर्कुलर डिजाइन प्रदान करती है। डिस्प्ले आमतौर पर समय और तारीख दिखाती है। यूजर्स क्लॉक फेस के साथ अपने डिस्प्ले एक्सीपीरियंस को बदल सकते हैं। इसके अलावा अमेजन ने अलार्म, म्यूजिक प्लेबैक और वेदर फोरकास्ट जैसे कई टास्क के लिए स्पेशल विजुअल शामिल किए हैं। इनमें मौसम के आधार पर चमकता हुआ सूरज, तूफान के साथ बादल या बर्फ के टुकड़े जैसे विजुअल शामिल हैं। यूजर्स इंटरफेस को 6 कलर ऑप्शन के साथ भी कस्टमाइज किया जा सकता है, जिसमें ऑरेंज, वायलेट, मैजेंटा, लाइम, टील और ब्लू शामिल हैं।

डिस्प्ले के नीचे 1.73 इंच का फ्रंट-फायरिंग स्पीकर दिया गया है जो कि ग्रिल के अंदर है। यह 5th Gen Echo Dot और Echo Dot with Clock के स्पीकर के समान है। इसमें बिल्ट इन माइक्रोफोन दिया गया है जो यूजर्स को वॉयस कमांड के जरिए Alexa के साथ बातचीत करने की सुविधा देता है। इसमें एक माइक्रोफोन म्यूट बटन है जिसे डिवाइस के टॉप पर वॉल्यूम अप और डाउन बटन के बीच आसानी से रखा जाता है। प्राइवेसी पसंद करने वाले यूजर्स के लिए Echo Spot में कैमरा नहीं है। वॉयस रिकॉर्डिंग को एंड्रॉइड या आईओएस डिवाइस पर एलेक्सा ऐप के जरिए हटाया जा सकता है। इको स्पॉट में एक मोशन सेंसर भी है, जो यूजर्स को डिवाइस के टॉप पर टैप करके अलार्म को बंद करने की सुविधा देता है। Echo Spot कस्टमाइजेबल इंटरफेस के साथ एक स्मार्ट अलार्म क्लॉक के तौर पर काम करता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. फोन में दिखाई देगी पावर बैंक की बैटरी हेल्थ, Oppo ने लॉन्च किया नया 10000mAh Power Bank, जानें कीमत
  2. Moto G67s Power का लॉन्च जल्द, 4GB रैम, MediaTek चिप संग यहां आया नजर
  3. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  4. मध्य प्रदेश में 16 साल के लड़के ने बनाया पानी की मदद से चलने वाला चूल्हा! 20% बचाता है ईंधन
  5. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  6. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  7. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  8. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  9. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »