Amazon ने लॉन्च की 4k सपोर्ट के साथ Fire TV स्टिक, जानें प्राइस, फीचर्स

एमेजॉन ने दो वर्ष पहले फायर स्टिक ती थर्ड जेनरेशन को पेश किया था। हालांकि, यह पहली बार है कि इसने इस स्ट्रीमिंग डिवाइस को 4k वीडियो क्वालिटी के साथ लॉन्च किया है

Amazon ने लॉन्च की 4k सपोर्ट के साथ Fire TV स्टिक, जानें प्राइस, फीचर्स

इसमें डॉल्बी विजन डॉल्बी एटमॉस ऑडियो भी है

ख़ास बातें
  • कंपनी के पिछले स्ट्रीमिंग डिवाइस की तुलना में इसमें कुछ सुधार किए गए हैं
  • इसका प्राइस 5,999 रुपये का है
  • इसके नए एलेक्सा वॉयस रिमोट में ऐप्स के लिए भी अलग बटन हैं
विज्ञापन
अमेरिकी टेक्नोलॉजी कंपनी Amazon ने भारत में Fire TV Stick 4k को लॉन्च किया है। कंपनी के पिछले स्ट्रीमिंग डिवाइस की तुलना में इसमें कुछ सुधार किए गए हैं। नई Fire TV Stick रिमोट के साथ है। इसके रिमोट में एमेजॉन के वीडियो और म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स के साथ ही Netflix के लिए अलग बटन दिए गए हैं। 

एमेजॉन ने दो वर्ष पहले फायर स्टिक ती थर्ड जेनरेशन को पेश किया था। हालांकि, यह पहली बार है कि इसने इस स्ट्रीमिंग डिवाइस को 4k वीडियो क्वालिटी के साथ लॉन्च किया है। Fire TV Stick मैट ब्लैक कलर में है। इसका प्राइस 5,999 रुपये का है। एमेजॉन की वेबसाइट पर इसके लिए प्री-ऑर्डर दिया जा सकता है। कंपनी ने बताया है कि इसकी बिक्री 13 मई से शुरू होगी। एमेजॉन की वेबसाइट के अलावा इसे Croma, Reliance Digital और Vijay Sales के ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर्स से भी खरीदा जा सकता है। 

इस Fire TV Stick में 4k अल्ट्रा HD कंटेंट स्ट्रीमिंग और HDR10+ के लिए सपोर्ट है। इसमें डॉल्बी विजन और डॉल्बी एटमॉस ऑडियो भी है। कंपनी का दावा है कि देश में उपलब्ध उसकी Fire TV सीरीज में यह सबसे पावरफुल स्ट्रीमिंग डिवाइस है। इसके हुड के नीचे 1.7 GHz क्वॉड कोर प्रोसेसर दिया गया है। एमेजॉन का दावा है कि यह पिछली  Fire TV Stick से 30 प्रतिशत अधिक पावरफुल है। इसमें Wi-Fi 6 कनेक्टिविटी 2.4GHz और 5GHz Wi-Fi बैंड्स के लिए सपोर्ट के साथ है। इसके नए एलेक्सा वॉयस रिमोट में ऐप्स के लिए भी अलग बटन हैं। इसका एक ऐप्स बटन सभी अन्य इंस्टॉल्ड और वीडियो स्ट्रीमिंग ऐप्स को ओपन करता है। 

इसके रिमोट में एलेक्सा पावर्ड वॉयस इनपुट है और यूजर्स जो देखना चाहते हैं उसे बोलकर बता सकते हैं। इसके बाद वर्चुअल असिस्टेंट इसे स्क्रीन पर दिखाएगा। यूजर्स अपने Echo डिवाइसेज को एलेक्सा ऐप के जरिए Fire TV Stick से वायरलेस तरीके से कनेक्ट कर सकते हैं। इसमें एमेजॉन के ऐप स्टोर के जरिए 12,000 से अधिक ऐप्स का एक्सेस मिलता है। इनमें Disney+ Hotstar, Zee5 और Jio Cinema जैसे लोकप्रिय ऐप्स शामिल हैं। इसके अलावा Amazon MiniTV, YouTube और MX Player पर भी फ्री कंटेंट देखा जा सकता है। इसमें लो पावर मोड दिया गया है, जिससे एनर्जी को सेव किया जा सकता है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पानी और धूल की टेंशन खत्म! ₹21 हजार से शुरू होते हैं ये वाटर-रसिस्टेंट मोबाइल फोन
  2. Xiaomi को लगा बड़ा झटका, स्मार्टफोन की सेल्स में 26 प्रतिशत की गिरावट
  3. Poco M8x 5G में होंगे 3 कलर्स के ऑप्शन, भारत में इस सप्ताह लॉन्च
  4. Realme 17 Pro+ में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. OnePlus 16 में मिल सकता है BOE का नया डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  6. गुजरात में Micron के सेमीकंडक्टर प्लांट में होगी 12 घंटे की शिफ्ट, राज्य सरकार ने दी हरी झंडी
  7. बैटरी सेल बनाने वाली Nippo ने लॉन्च किए एयर प्यूरीफायर, स्मार्ट फीचर्स और 4-स्टेज फिल्ट्रेशन जैसी खूबियां
  8. Realme P4s 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,000mAh बैटरी
  9. Usain Bolt से भी तेज? 45kmph की स्पीड से दौड़ने वाले चीन के इस रोबोट ने मचाया तहलका!
  10. AirPods 5 के लॉन्च की आहट! मिल सकती है नई H3 चिप, ANC सपोर्ट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »