• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • पुराना कूलर भी बनेगा स्मार्ट, एक आवाज में ऑन/ऑफ होगा, बिजली की खपत भी पता चलेगी; जानें कैसे?

पुराना कूलर भी बनेगा स्मार्ट, एक आवाज में ऑन/ऑफ होगा, बिजली की खपत भी पता चलेगी; जानें कैसे?

स्मार्ट प्लग एक छोटा-सा डिवाइस है, जो आपके रेगुलर इलेक्ट्रॉनिक अप्लायंसेज को इंटरनेट से जोड़ देता है।

पुराना कूलर भी बनेगा स्मार्ट, एक आवाज में ऑन/ऑफ होगा, बिजली की खपत भी पता चलेगी; जानें कैसे?
ख़ास बातें
  • स्मार्ट प्लग आपके रेगुलर इलेक्ट्रॉनिक अप्लायंसेज को इंटरनेट से जोड़ता है
  • आप इसे अपने Wi-Fi नेटवर्क से कनेक्ट कर सकते हैं
  • फिर अपने फोन के ऐप या स्मार्ट असिस्टेंट से कंट्रोल कर सकते हैं
विज्ञापन
गर्मी शुरू हो चुकी है और घरों में फिर से पुराने लोहे के कूलर बाहर आ गए हैं। वो ही कूलर जो सालों से बालकनी या छत पर रखा रहता है, हर साल धूल झाड़कर इस्तेमाल में लाया जाता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि वही पुराना कूलर भी अब स्मार्ट हो सकता है? मतलब आप बैठे-बैठे सिर्फ आवाज से उसे चालू कर सकें, “Alexa, turn on the cooler” कहें और ठंडी हवा चल पड़े?

शायद सुनने में अजीब लगे, लेकिन ये मुमकिन है और इसमें ज़रूरत है सिर्फ एक स्मार्ट प्लग की।
 

क्या होता है स्मार्ट प्लग और कैसे काम करता है?

स्मार्ट प्लग एक छोटा-सा डिवाइस है, जो आपके रेगुलर इलेक्ट्रॉनिक अप्लायंसेज को इंटरनेट से जोड़ देता है। आप इसे अपने Wi-Fi नेटवर्क से कनेक्ट कर सकते हैं और फिर अपने फोन के ऐप या स्मार्ट असिस्टेंट (जैसे Alexa या Google Assistant) से कंट्रोल कर सकते हैं।

जैसे ही आप अपने कूलर का प्लग स्मार्ट प्लग में लगाते हैं, वो आपके फोन से कनेक्ट हो जाता है। फिर चाहें आप घर में हों या बाहर,  एक क्लिक या वॉइस कमांड से कूलर ऑन/ऑफ किया जा सकता है।
 

सेटअप करना कितना आसान है?

  • कूलर को स्मार्ट बनाना किसी टेक्निकल एक्सपर्ट का काम नहीं है। ये सिर्फ 5–10 मिनट का सेटअप है:
  • एक स्मार्ट प्लग खरीदिए (Wipro, Zebronics, Helea, Realme जैसे ब्रांड्स काफी पॉपुलर हैं)।
  • ब्रांड का ऐप डाउनलोड करके उसे अपने Wi-Fi से कनेक्ट करिए।
  • ऐप में डिवाइस ऐड करिए और नाम दीजिए, उदाहरण के लिए "Cooler"।
  • फिर उसे Alexa या Google Home से लिंक करिए।
  • बस अब बोलिए: “Alexa, turn on Cooler” या 'Ok Google, turn on Cooler' और हो गया काम। यदि आपका स्मार्ट डिवाइस हिंदी भाषा सपोर्ट करता है, तो आप इसी कमांड को हिंदी में भी दे सकते हैं।
 

और क्या-क्या कर सकते हैं?

सिर्फ ऑन/ऑफ ही नहीं, आप शेड्यूल भी सेट कर सकते हैं, जैसे सुबह 7 बजे चालू हो जाए और रात 11 बजे बंद। आप घर से बाहर होते हुए भी ऐप से कूलर चला सकते हैं ताकि घर पहुंचते ही कमरा ठंडा मिले।

इसके अलावा, कुछ स्मार्ट प्लग्स में एनर्जी मॉनिटरिंग भी होती है, यानी आप जान सकते हैं कि आपका कूलर कितना पावर खा रहा है।
 

क्यों फायदेमंद है ये तरीका?

  • महंगे स्मार्ट कूलर खरीदने की जरूरत नहीं
  • पुराना कूलर भी अपग्रेड हो जाएगा
  • बिजली की खपत पर नजर
  • ऐप या वॉइस से कंट्रोल की सुविधा
  • बिना उठे, बिना स्विच तक पहुंचे, कूलिंग ऑन डिमांड
 

क्या कोई लिमिटेशन है?

हां, एक बात ध्यान देने लायक है, यह तरीका उन्हीं कूलर्स पर काम करेगा जिनमें मैकेनिकल स्विच होता है। अगर कूलर का स्विच डिजिटल बटन वाला है, तो हो सकता है स्मार्ट प्लग से पावर देने पर वह खुद से चालू न हो।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »